samacharsecretary.com

लारिसा बोन्सी ने बोल्ड अंदाज में दिखाई हॉटनेस, छोटी ड्रेस पहन दिलों को किया घायल

मुंबई  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जब से अपनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज की है, वह सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। उनका बतौर डायरेक्टर डेब्यू धमाकेदार रहा है, तो अब वह अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनका नाम पिछले काफी समय से विदेशी मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जुड़ रहा है। जिन्होंने सीरीज के प्रीमियर में स्टाइलिश एंट्री लेकर डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी थी। ऐसे में अब लारिसा जहां भी जाती हैं, आर्यन का जिक्र खुद-ब-खुद हो जाता है, तो उनके ग्लैमरस रूप पर भी लोग फिदा हो जाते हैं। अब हसीना ने छोटी- सी ड्रेस पहन अपनी फोटोज शेयर की। जहां उनका ग्लैमरस रूप देखते ही बना, तो वह बार्बी वाली वाइब्स भी दे गईं। ऐसे में उनकी तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। कहर ढा गईं लारिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली 31 साल की लारिसा आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। जहां उनका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश रूप देखने को मिलता है। इस बास वह बेबी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लीपाक्षी ने स्टाइल किया। जहां milla लेबल की स्टनिंग मिनी ड्रेस पहनकर वह कहर ढा गईं। स्ट्रैपलेस ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज लारिसा की स्ट्रैपलेस ड्रेस को साटन के शाइनी फैब्रिक से बनाया गया है। जिसका बॉडी फिटेड डिजाइन और उसमें पड़ती प्लीट्स उनके कर्व्स को ब्यूटीफुल तरीके से फ्लॉन्ट कर गया। वहीं, इसमें टीज एलिमेंट ऐड करने का काम रफल स्कर्ट पैटर्न लेकर आया, जो शानदार लगा। जिसे ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करके वह कमाल दिखीं। रफल डीटेलिंग लगी कमाल दरअसल, ड्रेस के मिनी स्कर्ट पोर्शन को बैलून स्टाइल फ्लफी लुक देते हुए रफल डीटेलिंग ऐड की। उन्होंने छोटी- छोटी प्लीट्स ऐड करके इसमें ढेर सारा ड्रामा ला दिया, तो बाकी की कसर उनकी अदाओं ने पूरी कर दी। जहां अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करते हुए हसीना ने एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए। कॉर्सेट स्टाइल डीटेलिंग लगी शानदार फ्रंट से लारिसा की ड्रेस एकदम प्लेन है और उस पर कोई वर्क या डिजाइन नहीं है, तो बैक पर इसे ड्रामेटिक टच दे दिया। इसे कॉर्सेट की तरह डिजाइन किया और पिंक डोरी को क्रिस क्रॉस तरीके से बांधकर नॉट लास्ट में बांध दी। जिसमें उनके पतली कमरिया और परफेक्ट फिगर कमाल का लगा। जिसे कैरी करने का लारिसा का अंदाज बेस्ट है। एक्सेसरीज से ऐड की चमक अपने लुक में ग्लैम कोशेंट को मेंटेन रखने के लिए लारिसा ने जूलरी के साथ ज्यादा प्ले न करते हुए इसे मिनिमल रखा। जिससे उनकी ड्रेस ही हाइलाइट में रही। वह डायमंड इयररिंग्स पहने नजर आईं, तो हाथ में ब्रेसलेट भी वेअर किया। जितना ही उनके लुक को शानदार बना गया और लारिसा का स्टाइल देखते ही बना। वहीं, सिल्वर एम्बेलिश्ड हील्स ने भी लुक में ब्लिंग ऐड की। तभी तो उनका ओवरऑल लुक किसी बार्बी जैसी फील दे गया। इस तरह दिया फाइनल टच आखिर में स्ले करने के लिए उन्होंने अपने हेयर और मेकअप को भी सटल ही रखा। अब जब ड्रेस का कलर ही इतना सॉफ्ट टोन में हैं, तो मेकअप को कैसे लाउड किया जा सकता है। तभी तो हसीना ने पिंक लिप्स के साथ इसे एकदम नेचुरल टच दिया और बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ वैवी टच देकर खुला छोड़ा। जहां स्ट्रैपलेस ड्रेस में अपना अदाओं से हसीना फैंस को लट्टू बनाने में पीछे नहीं रहीं।

शरीर कहता है बच्चा पैदा करो, लेकिन रिया चक्रवर्ती ने एग फ्रीजिंग का लिया फैसला

मुंबई  रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एग फ्रीजिंग का जिक्र किया और बताया कि वो इसके लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं. उन्होंने महिलाओं पर शादी और बच्चे करने के दवाब पर भी बात की. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉडकास्टर रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के नए एपिसोड में बेहद निजी फैसला शेयर किया है. गेस्ट हुमा कुरैशी के सामने रिया ने खुलासा किया कि वो 33 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग करवाने की सोच रही हैं और इसके लिए हाल ही में गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह ले चुकी हैं. रिया चक्रवर्ती ने पॉडकास्ट में हुमा कुरैशी के साथ बातचीत में अपने मन का बात की और साथ में करियर और बच्चा पैदा करने के प्रेशर पर बात की. उन्होंने इस बातचीत में कहा, 'मैं 33 साल की हूं और हाल ही में एग फ्रीजिंग के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी. मैं इसके बारे में सोच रही हूं.' उन्होंने आगे बताया कि यह फैसला कितना कठिन है, 'यह बहुत अजीब जगह है. तुम्हारा बॉडी क्लॉक कहता है कि अब बच्चे पैदा करो, लेकिन तुम्हारा दिमाग कहता है कि तुम्हारा बच्चा तो पहले से है. तुम्हारा ब्रांड, तुम्हारा बिजनेस है पहले उसे पालो-पोसो रिया ने साफ कहा कि एग फ्रीजिंग कोई रोमांटिक फैसला नहीं है. 'एग फ्रीजिंग टॉर्चरस है… बहुत दर्द होता है, लेकिन अगर ये मदद करता है तो कर लो.' उन्होंने बताया कि उनकी कई सहेलियां 20 और 30 की उम्र में ही यह प्रक्रिया करवा चुकी हैं रिया का मानना है कि अभी वो करियर में और ऊंचाइयों पर पहुंचना चाहती हैं. '32-33 की उम्र में मुझे लगता है कि करियर में अभी बहुत कुछ करना बाकी है, उसके बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचूंगी रिया पहले भी 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बातचीत में शादी और मां बनने को लेकर समाज की अपेक्षाओं पर अपनी राय रख चुकी हैं. उनका कहना है कि वह शादी के लिए कोई 'सही उम्र' नहीं मानतीं. उन्होंने कहा कि वो देर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सवाल उठाया था कि पुरुषों पर जैविक घड़ी का दबाव क्यों नहीं पड़ता, जबकि महिलाओं पर इतना प्रेशर होता है.रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में MTV इंडिया के 'TVS स्कूटी टीन डीवा' से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं. इसके बाद वह MTV दिल्ली की VJ बनीं और 'पेप्सी MTV वास्सप' जैसे शोज होस्ट किए.   

बॉक्स ऑफिस पर ब्रेक! धुरंधर की कमाई 46% घटी, लेकिन ₹170 करोड़ क्लब में बरकरार

मुंबई  रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखाई पड़ी। फिल्म ने रिलीज डेट पर धमाकेदार ओपनिंग की थी जिसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा था। लेकिन हर फिल्म के लिए मंडे टेस्ट पास करना मुश्किल होता है और सोमवार को 'धुरंधर' की भी कमाई में गिरावट दिखाई पड़ी। बिजनेस एक झटके में -46.51% नीचे आ गया और अब देखना यह है कि क्या मंगलवार को कमाई का ग्राफ ऊपर जाएगा या नहीं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर की पहले दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे दिन कमाई में 14.29% का उछाल आया और बिजनेस बढ़कर 32 करोड़ रुपये हो गया। तीसरे दिन कमाई में 34.38% की ग्रोथ आई और इस तरह फिल्म की कमाई उस दिन 43 करोड़ रुपये रही। सोमवार की कमाई की बात करें तो इस दिन -46.51% की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म की कमाई महज 23 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कमाई के आंकड़े सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में जारी किए हैं। धुरंधर Day 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन बात फिल्म की अभी तक की कमाई की करें तो धुरंधर पिछले 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो चौथे दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 170 करोड़ के पार जा पहुंचा है। बता दें कि रविवार तक यही आंकड़ा 150 करोड़ से ऊपर था। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही फिल्म अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख लेगी और उसके बाद मेकर्स जी जेबें भरनी शुरू हो जाएंगी। कितना है धुरंधर मूवी का बजट? फिल्म की लागत की बात करें तो धुरंधर फिल्म को बनाने में कुल मिलाकर 280 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। प्रोडक्शन कॉस्ट 250 करोड़ रुपये रही है और प्रिंट और एटवर्टाइजिंग में मेकर्स ने 30 करोड़ रुपये के लगभग खर्च कर दिए हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो करीब 75 करोड़ रुपये एक्टर्स की फीस रही है जिसमें अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह और संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक शामिल रहे हैं।

कानपुर का स्टार! गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के चैंपियन, पाई 50 लाख की इनामी राशि

मुंबई छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले गौरव ने फाइनल में तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट रहीं। गौरव ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली। GK को मिले कई टैग इस जीत के साथ गौरव ने यह धारणा भी तोड़ दी कि बिग बॉस में वही विजेता बनता है जो सबसे ज्यादा लड़ाई करता है। पूरे सीजन में गौरव बिना किसी बड़े झगड़े के शांत और समझदारी से खेलते रहे, जिसके चलते उन्हें एक मैच्योर खिलाड़ी माना गया। शो के दौरान कई लोगों ने उन्हें 'नकली', ‘बैकफुट पर खेलने वाला’ और यहां तक कि ‘फिक्स्ड विनर’ जैसे टैग भी दिए। अपनी जीत पर क्या बोले GK? गौरव ने कहा, “ये सिर्फ आलोचकों के आरोप हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आज सोशल मीडिया पर हर कोई कीबोर्ड वॉरियर है। अगर कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते तो यह उनकी सोच है, लेकिन मुझे खुशी है कि ज्यादातर लोग मुझे पसंद करते हैं। मैंने शो अपनी तरह से खेला और उसी तरह जीत भी हासिल की।”

सोनारिका भदौरिया के घर आई नन्ही परी, शेयर की झलक

मुंबई, लोकप्रिय धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ फेम अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया एक बच्ची की मां बन गई हैं। रविवार को अभिनेत्री ने पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। अभिनेत्री सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेटी के पैर नजर आ रहे है, जिसे वे और उनके पति प्यार से पकड़े हुए है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “5-12-2025। हमारी सबसे प्यारी और बड़ी नेमत घर आ गई है और आते ही हमारी दुनिया बन गई है।” अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री, दोस्त, फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कुछ लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी से प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा, “मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। बधाई हो।” अशनूर कौर ने लिखा, “बधाई हो।” लता सबरवाल ने भी “बधाई हो” कमेंट किया। बता दें कि अभिनेत्री की बेटी का जन्म 5 दिसंबर को ही हो गया था, लेकिन उसके जन्म की जानकारी उन्होंने अभी दी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है। सोनारिका भदौरिया ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 7 साल एक-दूसरे को डेट किया था। अभिनेत्री ने साल 2011 में धारावाहिक ‘तुम देना साथ मेरा’ से टीवी सीरियल की शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘पृथ्वी वल्लभ’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ जैसे शो में नजर आईं। अभिनेत्री ने सिर्फ टीवी शोज ही नहीं किए हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा में काम कर अपनी खास पहचान बनाई है। सोनारिका ने तेलुगु फिल्म ‘जादूगाडु’ और ‘ईदो रकम आदो रकम’ में भी काम किया। अभिनेत्री भले ही कई बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं, लेकिन उन्होंने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ की पार्वती बनकर कमाया है। सही मायने में एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान इसी सीरियल से मिली थी।  

धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक लेकर आ रहे हैं उनकी यादगार फ़िल्में

मुंबई,  बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती 08 दिसंबर को ज़ी बॉलीवुड और ज़ी क्लासिक दोनों चैनल मिलकर इस महान कलाकार को पूरे दिन की फिल्मी पेशकश के साथ सलाम देंगे। सोमवार, 08 दिसंबर को दोनों चैनल ऐसी फिल्में दिखाएंगे,जिनमें धर्मेंद्र का स्टारडम, उनका सलीका और उनकी बहुमुखी कला पूरी चमक के साथ नजर आएगी और जो उन्हें हर पीढी का पसंदीदा अभिनेता बनाती है। ज़ी बॉलीवुड पर दिन भर का यह खास जश्न सुबह से जारी रहेगा, ‘द ही-मैन’ स्पेशल के लाइन-अप के साथ। इसमें कई फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें धर्मेंद्र का शानदार व्यक्तित्व खूब निखरकर सामने आएगा। दोपहर 1.30 बजे 'मेरा गांव मेरा देश', दिखाई जाएगी जिसमें वह एक सुधरे हुए नायक के रूप में नजर आएंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे दिखाई जाएगी गहरे जज़्बातों से भरी पारिवारिक कहानी 'बटवारा'। शाम 8 बजे प्रसारित होगी 'राजपूत', जिसमें सम्मान, बदला और बहादुरी की कहानी दर्शकों को फिर से धर्मेंद्र का वही ही-मैन वाला अंदाज, उनकी ताकत और उनका असर याद आ जाएगा। ज़ी क्लासिक पर इस खास दिन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे 'द टाइमलेस लीजेंड' लाइन-अप के साथ होगी जो पूरे दिन और रात भर चलेगी। इस सोच समझकर बनाई गई लिस्ट में वे फिल्में शामिल हैं जिनके सहारे धर्मेंद्र ने एक पूरे दौर को दिशा दी थी। शाम सात बजे आएगी सदाबहार फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' और रात 10 बजे दिखाई जाएगी दिल को छू लेने वाली फिल्म 'जीवन मृत्यु'। इनके अलावा भी कई फिल्में दिखाई जाएंगी जो ये एहसास कराती हैं कि आखिर क्यों धर्मेंद्र जी हिन्दी सिनेमा के सबसे प्यारे और सबसे प्रभावशाली सितारों में से एक माने जाते हैं।  

₹60 करोड़ पर उठा पर्दा: प्रिया सचदेव ने दिखाए सबूत, बताई हर लेन-देन की कहानी

मुंबई दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। उनकी विधवा प्रिया सचजेव ने दिल्ली हाईकोर्ट को 3 दिसंबर को हुई सुनवाई में बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की कॉलेज फीस भरी जा चुकी है। क्योंकि पहले एक्ट्रेस की बेटी ने कहा था कि दो महीने से उनकी कॉलेज की फीस नहीं भरी गई है। 'लॉ बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया सचदेव की ओर से एडवोकेट श्येल त्रेहान ने जज ज्योति सिंह के सामने दलील दी। वह करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के वकील के दावों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा था कि दो महीने की 95 लाख रुपये की फीस अभी तक नहीं चुकाई गई है। करिश्मा की बेटी की फीस पर प्रिया की दलील श्येल त्रेहान ने आरोपों को फैक्चुअली गलत बताया है और कहा कि करिश्मा की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय कपूर की मौत के बाद से ही प्रिया, बच्चों की एजुकेशन और दूसरी चीजों का खर्चा उठा रही थीं। वकील ने 95 लाख रुपये की भुगतान रसीद भी पेश की और अदालत को बताया कि अगली किश्त दिसंबर में देनी है। सास रानी कपूर को भी प्रिया ने दिया जवाब बता दें कि प्रिया कपूर की तरफ से ये बयान तब आया, जब सास रानी कपूर ने उनकी आलोचना की और बेटे की प्रॉपर्टी को हड़पने का आरोप लगाया था। उनके वकील ने कोर्ट में सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि प्रॉपर्टी की एक लंबी लिस्ट सबमिट की गई है और सभी लेन-देन का जिक्र लिस्ट में है। कोई भी पैसा विदेश नहीं भेजा गया है। प्रिया सचदेव ने बताया 60 करोड़ रुपये का सच इसके अलावा, संजय कपूर की 60 करोड़ सैलरी बताने वाले रानी कपूर के दावे पर भी प्रिया की लीगल टीम ने कहा, 'संजय 2023-24 में AIPL के डायरेक्टर थ और उन्हें 10 करोड़ रुपये साला सैलरी मिली थी। उस फाइनैंशियल ईयर के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये का एक बोनस भी मिला था। उसमें से 23.5 करोड़ रुपये का टीडीएस काटा गया और उन्हें 36.5 करोड़ रुपये हाथ में मिले। उसमें से 28.5 करोड़ रुपये अचल संपत्ति, लंदन में संपत्तियों की खरीद पर खर्च किए गए।'

Men In Black का नया सफर जल्द शुरू, ‘एजेंट जे’ के रूप में लौटेगे Will Smith

  लॉस एंजिल्स हॉलीवुड की सुपरहिट साइंस फिक्‍शन एक्‍शन फ्रेंचाइज 'मेन इन ब्‍लैक' के फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि विल स्‍मिथ एक नए मिशन के साथ सीरीज की अगली फिल्‍म में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। जी हां, 'बैड बॉयज' फ्रेंचाइज को रीबूट करने के बाद, सोनी पिक्चर्स अपना ध्यान अपनी एक और सबसे बड़ी हिट 'मेन इन ब्‍लैक' पर लगा रहा है। 'डेडलाइन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई 'मेन इन ब्लैक' मूवी पर काम शुरू हो गया है, जिसकी कहानी लिखने का जिम्‍मा 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' के राइटर क्रिस ब्रेमर को मिला है। हालांकि, सोनी पिक्‍चर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आध‍िकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन र‍िपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह स्टूडियो का अगली बड़ी नॉस्टैल्जिया-ड्रिवन फिल्‍म होगी, जिसमें विल स्मिथ को 'एजेंट जे' के रोल में वापस लाया जा सकता है। 'मेन इन ब्‍लैक' फ्रेंचाइज की पिछली फिल्‍म 2019 में 'मेन इन ब्‍लैक: इंटरनेशनल' थी, जिसमें क्रिस हेम्‍सवर्थ लीड रोल में थे। 1997 में रिलीज हुई थी पहली 'मेन इन ब्‍लैक', अब तक 4 फ‍िल्‍में 'मेन इन ब्‍लैक' सीरीज की पहली फिल्‍म 1997 में रिलीज हुई थी, जो लोवेल कनिंघम की मालिबू / मार्वल कॉमिक बुक सीरीज 'द मेन इन ब्लैक' पर आधारित थी। यह एक UFO कॉन्सपिरेसी थ्योरी पर थी। फ्रेंचाइज की दूसरी फ‍िल्म 'मेन इन ब्लैक II' साल 2002 में, जबकि तीसरी फ‍िल्म 'मेन इन ब्लैक 3' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इन तीनों में विल स्‍म‍िथ थे। जबकि चौथी फ‍िल्म एक स्पिन-ऑफ थी और इसे 'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' नाम से 2019 में रिलीज किया गया। व‍िल स्‍म‍िथ लीड रोल करेंगे या होगा सपोर्ट‍िंग क‍िरदार? 'मेन इन ब्‍लैक 5' की कास्ट या इसके डायरेक्टर को लेकर अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि विल स्‍म‍िथ को सबसे पहले स्क्रिप्ट पढ़ाया जाएगा। ऐसे में उम्मीद यही है कि वह किसी न किसी रूप में अपना रोल निभा सकते हैं। हालांकि, अभी यह भी साफ नहीं है कि फिल्‍म की नई कहानी में विल स्‍म‍िथ मेन लीड के तौर पर होंगे या साइड रोल में किसी नए एक्‍टर को अपने साथ एजेंट के रोल में विरासत सौंप देंगे। सोनी प‍िक्‍चर्स की सबसे कमाऊ फ्रेंचाइज है MIB रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' के की सफलता से उत्‍साहित सोनी पिक्‍चर्स को क्रिस की राइटिंग पर पूरा भरोसा है। 'मेन इन ब्लैक' फ्रेंचाइज सोनी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म फ्रेंचाइज में से एक है। दर्शकों को इसमें साइंस-फिक्‍शन के साथ ही कॉमेडी और एक्शन का भी तड़का हमेशा से पसंद आया है और यह एक ब्‍लॉकबस्टर फॉर्मूला बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मेन इन ब्‍लैक' फ्रेंचाइज की चारों फिल्‍मो ने ग्लोबल बॉक्स ऑफ‍िस पर 1.9 बिलियन डॉलर कमाए हैं।

सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की आर्मी लुक फोटो बनी चर्चा का विषय, गलवान फिल्म की शूटिंग से लीक

मुंबई सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। लद्दाख में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद टीम ने मुंबई में भी अपना एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग के दौरान सलमान की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। अब इन दिनों सलमान और चित्रांगदा की एक और तस्वीर शूटिंग से वायरल हो रही है। फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर सोशल मीडिया पर सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर वायरल है। यह तस्वीर ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के सेट से ही है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सलमान और चित्रांगदा मुस्कुराते हुए एक फैन के साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है। 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है फिल्म मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के बाद अब मुंबई की शूटिंग भी पूरी हो गई है। अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में चली गई है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना को दिखाएगी। फिल्म में सलमान आर्मी अफसर की भूमिका निभाएंगे। अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा जेन शॉ, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और अंकुर भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के अगले साल ईद 2026 पर रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।  

₹250 करोड़ी घर में आलिया–रणबीर का गृह-प्रवेश, राहा के नन्हें हाथों ने जीता फैंस का दिल

मुंबई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया आशियाना लंबे समय से बन रहा था, जो कि अब तैयार हो गया है। बेटी राहा के नाम पर बनी 250 करोड़ रुपये की ये प्रॉपर्टी अंदर से बेहद आलीशान है। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लाडली की बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर नए घरौंदे के गृह प्रवेश की फोटोज उन्होंने फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उनकी नन्हीं-परी के हाथों को देखकर ही फैंस आईस्क्रीम की तरह पिघल गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का पाचं मंजिला का ये नया घर मुंबई के ब्रांद्रा वेस्ट में स्थित है। जहां की पहले कई तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन अंदर का नजारा अब देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए नवंबर महीना बेहद खास रहा है क्योंकि न सिर्फ उन्होंने बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया, बल्कि बहन के बर्थडे के अलावा, गृह-प्रवेश की पूजा भी की। राहा के 250 करोड़ रुपये के घर की फोटो आलिया भट्ट ने 15 फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें पहली तस्वीर बेटी राहा के बर्थडे की है, जहां उन्होंने उसको गोद में उठा रखा है और दोनों ने ट्विनिंट की हुई है। इसके बाद दूसरी फोटो रणबीर के साथ की है, जहां वह नए घर में गृह-प्रवेश कर रही हैं। तीसरी फोटो में घर की दीवार पर फूलों के हार से सजी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फोटो है, जिसके आगे खड़ी सास नीतू कपूर अपनी बहू को गले से लगाए हुए हैं। आलिया भट्ट ने किया गृह-प्रवेश, राहा ने खींचा ध्यान राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में महेश भट्ट और सोनी राजदान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही घर के अंदर हुई पूजा में पिता रणबीर की गोद में उनकी बेटी बैठी हुई और हाथ में अक्षत लिए दिखाई दे रही है। हालांकि कहीं भी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है। मगर उसके नन्हें हाथ देख हर कोई उसकी क्यूटनेट का दीवाना हो रहा है। उसके नन्हें नाखूनों पर लाल रंग की नेलपेंट सबका ध्यान खींच रही है। नए घर में लगाई पिता ऋषि कपूर की फोटो इन 15 फोटोज में एक जगह रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर के आगे हाथ जोड़े और सिर झुकाए खड़े हैं। और नए घर में रणबीर के साथ पूजा में बैठीं आलिया हवन करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों पर सभी ने प्यार बरसाया है। हर किसी ने यही लिखा कि उन्हें इस फोटो डंप की उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा करेंगी। ये देख सभी बेहद खुश हैं। हर कोई राहा के नन्हें हाथों पर वारी जा रहा है।