samacharsecretary.com

1200 करोड़ की मालकिन! इस टीवी एक्ट्रेस ने इनकम में मारी बड़ी छलांग, बॉलीवुड हसीनाएं पीछे छूट गईं

मुंबई  टीवी और बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं. जिन्होंने एक्टिंग में खूब कामयाबी हासिल की. लेकिन फिर वो अचानक ही ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर हो गए. लेकिन इनमें से एक एक्ट्रेस ऐसी हैं. जो एक्टिंग छोड़कर गुमनाम नहीं हुई बल्कि बिजनेस की दुनिया का पॉपुलर नाम बन गई. आज ये हसीना मेकअप का सामान बेच रही हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इससे इन्होंने करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया है. साथ ही वो आलिया, दीपिका और ऐश्वर्या जैसी एक्ट्रेस को नेटवर्थ में मात दे चुकी हैं. Renee Cosmetics की मालकिन हैं आशका दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस आशका गोराडिया की. जिन्होंने कुछ साल पहले एक्टिंग से दूरी बना ली थी और फिर बिजनेस में कदम रखा. आज इनकी मेहनत इतनी रंग लाई है कि ये करीब 1200-1300 करोड़ रुपए के ब्यूटी ब्रांड की मालकिन बन चुकी हैं. आशका के ब्यूटी ब्रांड का नाम Renee Cosmetics है. ये ना सिर्फ आम लड़कियों का ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स का भी फेवरेट बन चुका है. आशका ने कब शुरू किया था मेकअप का ब्रांड? आशका को बिजनेस करने का आइडिया साल 2018 में आया था. जिसके बाद उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर Renee Cosmetics की शुरुआत की. हालांकि ये ब्रांड लॉन्च साल 2020 में हुआ था. इसमें एक्ट्रेस ने लिपस्टिक, आईलाइनर, 3D आईलैशेज़ और एक खास 5-इन-1 लिपस्टिक Fab 5 जैसी चीज़ों को बेचना शुरू किया. उनके इन प्रोडक्ट्स और उसकी क्वालिटी को हर कोई पसंद करता है. कितनी है आशका गोराडिया की नेटवर्थ? आशका के ब्रांड ने कुछ ही वक्त में उन्हें तगड़ा प्रॉफिट दिया. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार Renee की वैल्यूएशन साल 2022 तक 834 करोड़ थी, लेकिन अब यानि साल 2025 तक 1200–1300 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इस हिसाब से आज आशका गोरडिया ने नेटवर्थ में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण को काफी पीछे छोड़ चुकी हैं. एक्ट्रेस अब करीब 1200 करोड़ की मालकिन बन गई हैं. बता दें कि आशका अपने करियर में ‘कुसुम’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘लागी तुझसे लगन’, ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ और ‘नागिन 2’ समेत कई हिट शोज कर चुकी हैं. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं.  आलिया भट्ट की नेटवर्थ कितनी है? बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और कपूर खानदान की लाडली बहू आलिया भट्ट आज अपने दम पर करोड़ों की मालकिन बन गई हैं.  अनुसार आलिया करीब 517 करोड़ की मालकिन हैं. दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ क्या है? दीपिका पादुकोण बेटी के जन्म के बाद से एक्टिंग से दूर हैं. रिपोर्ट की मानें तो दीपिका की नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए की है.  कितने करोड़ की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय? बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. अपने काम के जरिए उन्होंने करोड़ों की कमाई की. उनका नाम बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है.  अनुसार एक्ट्रेस की नेटवर्थ 862 करोड़ रुपए है.  

ओटीटी पर दस्तक दे रही ‘कनप्पा’: प्रभास और अक्षय कुमार की फिल्म कब और कहां देखें?

मुंबई पौराणिक कथाओं पर बेस्ड विष्णु मंचू,अक्षय कुमार,प्रभास,मोहनलाल,काजल अग्रवाल,मोहन बाबू जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' थिएटरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के ओटीटी पर आने को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। बता दें कि '123' तेलुगु वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म का प्रीमियर 25 जुलाई, 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने की संभावना है। यहां ये भी बता दें कि ओटीटी रिलीज को लेकर फिलहाल ऑफिशियल कन्फर्मेशन का अभी इंतजार है। सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के एक महीने के भीतर स्ट्रीमिंग अगर बताई गई तारीख पर वाकई फिल्म ओटटी पर एंट्री मारती है तो 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के एक महीने के भीतर स्ट्रीमिंग होगी। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की रिलीज की जो चलन दिखती आ रही है, उसके सामने ये सबसे नई फिल्म होगी। दर्शकों से ज्यादा रिएक्शन न मिलने और निगेटिव रिएक्शन मिलने के कारण, इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या औसत दर्जे से भी कम रही। ये बालक 'कन्नप्पा' भगवान के अस्तित्व को नकार देता ओटीटी पर आने को तैयार 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी है थिन्नाडु (विष्णु मंचू) की जो एक आदिवासी योद्धा है और वो कच्ची उम्र में अपने दोस्त की बलि होते देखता है और इसके साथ ही वो देवताओं से विश्वास खो बैठता है। होता है ये कि वो देवियों को पत्थर मानने लगता है और ये बालक भगवान के अस्तित्व को नकार देता है। वहीं कैलाश पर पार्वती (काजल अग्रवाल) शिव (अक्षय कुमार) से पूछती हैं कि क्या यह नास्तिक कभी आस्तिक बन पाएगा? पार्वती के इस सवाल पर शिव मुस्कुराते हैं क्योंकि उन्हें पता है, वह समय आएगा। कहानी इस के इर्द-गिर्द घूमती है। पीरियड ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में देवी पार्वती के रूप में काजल वहीं काजल अग्रवाल इस पीरियड ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में देवी पार्वती के रूप में नजर आई हैं। उनके साथ अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं, साथ ही मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, कौशल मंडा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, रघु बाबू, प्रीति मुखुंधन और मधु अहम रोल में हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी मोहन बाबू द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक आदिवासी योद्धा थिन्नाडु की यात्रा को दर्शाती है जिसमें बताया है कि कैसे एक कट्टर नास्तिक एक सच्चा भक्त बन जाता है। ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

मैं नए कलाकारों को मौका देने में विश्वास रखता हूं : अनुराग कश्यप

मुंबई,  फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अनुपर्णा रॉय की पहली फीचर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को प्रेजेंट करने का ऐलान किया है। अनुराग ने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों को समर्थन देते हैं, खासकर उन लोगों को जो समाज के तय नियमों को चुनौती देते हैं। फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा, जो 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा। अनुराग ने कहा, “मैं हमेशा नई कलाकारों का साथ देता हूं, जो कुछ अलग कहना चाहते हैं और अपने विचारों से समाज के नियमों को तोड़ते हैं।” यह फिल्म वेनिस के होराइजन्स सेक्शन में भारत की एकमात्र चुनी गई फिल्म है, जहां पहले चैतन्य तम्हाने की ‘कोर्ट’ और करण तेजपाल की ‘स्टोलन’ जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं। ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ में नाज शेख और सुमी बाघेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म थूया नाम की एक प्रवासी और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की कहानी है, जो मुंबई में अपनी सुंदरता और चतुराई से रास्ता बनाती है। वह अपने एक परिचित के आलीशान फ्लैट को स्वेथा नाम की एक कॉरपोरेट कर्मचारी को किराए पर देती है। दोनों महिलाओं का धीरे-धीरे एक-दूसरे के साथ गहरा रिश्ता बना जाता है। अनुराग और निर्माता रंजन सिंह पहले ‘लिटिल थॉमस’ और ‘टाइगर पॉन्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग की अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ (मंकी इन ए केज) टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक अनुपर्णा रॉय ने कहा कि वह उन कहानियों को पर्दे पर लाना चाहती हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। वह वर्ग, जाति और जेंडर के आधार पर हाशिए पर पड़े लोगों की कहानियां बताना चाहती हैं। यह फिल्म उनके बचपन की दोस्त झूमा नाथ की यादों से प्रेरित है, जिनकी बाल विवाह एक सामाजिक व्यवस्था और सरकारी योजना की विफलता के कारण हुआ था। रंजन सिंह ने अनुपर्णा को एक अनूठी आवाज बताते हुए कहा कि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आएगी।  

सरकारी आवास का किराया नहीं चुकाया, किरण खेर को 13 लाख चुकाने का आदेश

मुंबई मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद किरण खेर हाल ही में बड़ा झटका लगा है। किरण को सरकारी मकान के बकाया किराए को लेकर नगर प्रशासन की ओर से एक नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, किरण खेर पर करीब ₹13 लाख का बकाया बनता है, जिसमें 12% वार्षिक ब्याज भी शामिल है।  दरअसल,  किरण खेर पर सेक्टर 7 स्थित उनके सरकारी आवास का लगभग 13 लाख रुपये का किराया बकाया है। किरण को सेक्टर 8-ए स्थित उनके आवास संख्या 65 के सहायक किराया नियंत्रक ने 24 जून, 2025 को एक नोटिस भेजा था। इसमें उन्हें तत्काल राशि जमा कराने को कहा गया है। यदि वह राशि जमा नहीं कराती हैं, तो बकाया राशि पर 12% ब्याज लगाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रशासन ने पूर्व सांसद को ₹12,76,418 का नोटिस भेजा है। यह राशि सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास टी-6/23 के बकाया लाइसेंस शुल्क (किराया) और जुर्माने की है, जिसके कुछ हिस्सों पर 100% से 200% तक का जुर्माना लगाया गया है। यह नोटिस प्रशासन द्वारा किरण खेर के सेक्टर-8ए स्थित घर पर 24 जून 2025 को भेजा गया था। नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो प्रति वर्ष 12% का अतिरिक्त ब्याज लगाया जाएगा।  इस मामले में किरण खेर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि वह बकाया राशि का भुगतान समय पर नहीं करती हैं, तो प्रशासन आगे की कार्रवाई पर विचार कर सकता है।

हेलन, रेखा और माधुरी से मिली शिल्पा शेट्टी को खास प्रेरणा, कहा- इनको देखकर ही सीखा सबकुछ

मुंबई,  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ करीब 4 साल बाद फिर से वापस आ गया है। इस बार शो में और भी ज्यादा जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। इस सीजन में देशभर से चुने गए 12 टैलेंटेड बच्चे हिस्सा ले रहे हैं, जो स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये कंटेस्टेंट न सिर्फ शो के जजों को बल्कि लाइव ऑडियंस को भी अपने डांस से इंप्रेस करेंगे। इस शो के दौरान जज और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और कुछ इमोशनल बातें भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी और करियर में तीन खास महिलाओं ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है। शिल्पा शेट्टी ने कहा, ”मेरी जिंदगी में हमेशा तीन ऐसी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने मुझे प्रेरित किया है। ये तीन महिलाएं हेलेन जी, रेखा जी और माधुरी दीक्षित जी हैं। हेलेन जी की खासियत यह थी कि वो चाहे कुछ भी पहनें या कोई भी डांस करें, वो कभी भी बुरा नहीं लगता था। रेखा जी की आंखों में इतना असर था कि वो सिर्फ अपनी नजरों से बहुत कुछ कह देती थीं। उनका लिप-सिंक और एक्सप्रेशन कमाल के थे।” उन्होंने आगे कहा, ”माधुरी दीक्षित जी के हर परफॉर्मेंस में एक अलग ही अंदाज होता है। मैंने डांस करना माधुरी दीक्षित के वीडियो को देखकर ही सीखा है। ये तीनों कलाकार हमेशा से मेरी एक बड़ी प्रेरणा रही हैं।” अपनी मां के बारे में बात करते हुए शिल्पा भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, उसका सबसे बड़ा श्रेय उनकी मां को जाता है, क्योंकि उनकी मां ने हमेशा उनका बिना शर्त साथ दिया और हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया। शिल्पा ने कहा, ”मेरी मां ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है, जितना कोई सोच भी नहीं सकता। जब मैं 17 साल की थी, तब बहुत मासूम थी और ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। उस वक्त मेरी मां मेरे साथ घूमती थीं, और करीब 10 साल तक उन्होंने इस तरह से मेरा पूरा साथ दिया। उन्होंने मुझे सबसे पहले रखा। वह मेरी मां ही नहीं, बल्कि मेरी मैनेजर, सलाहकार और सबसे बड़ी आलोचक भी थीं। मैं जो कुछ भी आज हूं, वो सब अपनी मां की वजह से हूं।” इस सीजन में फिर से जजों की तिकड़ी में शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर, और मर्जी पेस्तोंजी शो में नजर आएंगे। ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।  

2156 करोड़ रुपए की ‘अवतार 3’ का खलनायक आया सामने , Varang का पोस्टर हुआ रिलीज

लॉस एंजिल्स फिल्म प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड मूवी 'अवतार: फायर एंड ऐश' में पैंडोरा की आगे की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइये। 'अवतार 3' से फिल्म के विलेन 'वारांग' की पहली झलक दिखा दी गई है। मेकर्स ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा। इसका बजट 25 crores USD यानी 21,56,28,58,750 भारतीय रुपये बताया जा रहा है। 'अवतार' फ्रैंचाइजी का नया चैप्टर इसी साल रिलीज होगा। ये 19 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज होगी। मेकर्स ने तीसरे पार्ट की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। पहले पोस्टर में विलेन वारांग का चेहरा है। ये किरदार ऊना चैपलिन निभा रहे हैं। वारांग को मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता कहा जा रहा है। नावी वॉलकैनो (ज्वालामुखी) के पास फायरी एरिया में रहते हैं, जो पैंडोरा के वातावरण में एक नया आयाम जोड़ती है। वारांग का किरदार कहानी में एक अनोखी मुश्किलें लाने के लिए तैयार है। 'अवतार 3' का पहला पोस्टर 'अवतार 3' का ट्रेलर कब आएगा? मेकर्स ने पहले पोस्टर के साथ ही ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अवतार: फायर एंड ऐश में वारांग से मिलिए। इस वीकेंड थिएटर्स में स्पेशली 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ ट्रेलर देखने वाले पहले लोगों में शामिल हों।' बता दें कि 25 जुलाई 2025 को ट्रेलर इस फिल्म की रिलीज के साथ लॉन्च होगा। यहां दिखाया गया ट्रेलर, ये है कहानी रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार 3' का ट्रेलर हाल ही में डिज्नी के लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क ऑफिस में दिखाया गया। इसमें विलेन वारांग को लाल और काले रंग की हेडड्रेस पहने दिखाया गया है। वो जेक और नेयतिरी की बेटी किरी को बंधक बना लेती है और कहती है, 'तुम्हारी देवी का यहां कोई प्रभुत्व नहीं है।'

भारतीय रंगमंच को बड़ा झटका, रतन थियम का 77 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। भारत के सबसे प्रभावशाली रंगमंच निर्देशकों और नाटककारों में शुमार रतन थियम का आज निधन हो गया है। वह 77 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रतन थियम अपने अंतिम दिनों में बीमार चल रहे थे औ उन्‍होंने रिम्‍स अस्‍पताल में जिंदगी की अंतिम सांस ली।  आधुनिक भारतीय रंगमंच की महान हस्‍ती और 'थिएटर ऑफ़ रूट्स' आंदोलन के एक प्रमुख स्‍तंभ माने जाने वाले थियम का नाट्य कलाओं में योगदान लगभग पांच दशकों तक रहा। उन्होंंने 1987 से 1989 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक और बाद में 2013 से 2017 तक इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने संगीत नाटक अकादमी के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। श्री थियम को कई पुरस्कार भी मिले। उन्हें निर्देशन के लिए 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और बाद में 2012 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया। साल 1989 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों में इंडो-ग्रीक फ्रेंडशिप अवार्ड (1984), जॉन डी. रॉकफेलर अवार्ड (2008), और मेक्सिको तथा ग्रीस के समारोहों में प्राप्त सम्मान शामिल हैं।  

कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस पर अनुराधा पौडवाल ने जताई आपत्ति, कहा- ‘श्रद्धा का मज़ाक मत बनाओ’

मुंबई सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इन दिनों कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है और एक-एक दिन में कई लोग कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी काफी आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में कांवड़ यात्रा के दौरान एक डांसर महिला डांस कर रही है। इस दौरान उसके स्टेप्स कुछ ऐसे हैं, जिनको लेकर वीडियो की आलोचना हो रही है। अब इस वायरल वीडियो पर मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। अनुराधा पौडवाल ने जताई नाराजगी कई बॉलीवुड और भजन गीत गाने वाली मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान महिला डांसर के डांस के वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने धार्मिक कार्यों में इस तरह की अश्लीलता पर भी सवाल उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराधा पौडवाल ने इस वायरल वीडियोज में से एक पर कमेंट करते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, ‘ये बकवास बंद करो प्लीज।’ अनुराधा पौडवाल के अलावा भी इस वायरल वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में बहुत सारे कांवड़िया नजर आ रहे हैं और उनके आगे एक ट्रक चल रहा है। इसी ट्रक पर दो लड़कियां अश्लील और भद्दा डांस कर रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसके सामने आते ही लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो कहां का है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। बॉलीवुड और कई भजन गीत गा चुकी हैं अनुराधा पौडवाल अनुराधा पौडवाल एक मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने 1990 के दशक में कई सुपरहिट बॉलीवुड गीत गाए हैं। इनमें ‘आशिकी’ सरीखी सुपरहिट फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। इसके अलावा अनुराधा पौडवाल ने कई लोकप्रिय भजन गीतों को भी अपनी आवाज दी है।  

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर किया, हैरेसमेंट के चलते तनुश्री की तबियत हुई खराब

लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर कर खलबली मचा दी है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस का कहना है कि साल 2018 के बाद से उन्हें अपने ही घर में मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। तनुश्री ने कहा कि इस हैरेसमेंट के चलते उनकी तबियत खराब हो चुकी है और अब वह इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगी। Tanushree Dutta ने वीडियो में क्या-क्या कहा?     'मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है और उन्होंने मुझे कहा है कि मैं कल पुलिस स्टेशन जाकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराऊं। मैं बीमार हूं, लेकिन अब और सहन नहीं कर सकती।'     तनुश्री आगे बताया कि पिछले 4-5 वर्षों में लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी हालत इतनी बिगड़ गई है कि वे कोई काम तक नहीं कर पा रहीं। उनका घर अस्त-व्यस्त पड़ा है और वे किसी पर भरोसा नहीं कर पा रहीं। 'मुझे नौकरानियां तक नहीं रखनी पड़ रही हैं, क्योंकि मेरे घर में गलत मंशा से नौकरानियां भेजी गई थीं। वे चोरी और गड़बड़ करती थीं। अब मुझे खुद ही सारा काम करना पड़ता है,' उन्होंने वीडियो में कहा। इसके अलावा तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर के बाहर जोरदार आवाजें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि साल 2020 से हर रोज रात को अजीबो-गरीब आवाजें घर के बाहर और छत से आती हैं। उन्होंने इन शिकायतों को सोसाइटी प्रबंधन तक कई बार पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तनुश्री ने बताया कि वे Chronic Fatigue Syndrome से पीड़ित हैं, जिसका कारण पिछले 5 सालों से चला आ रहा यह तनाव और हैरेसमेंट है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मैं रोज मंत्र जाप करती हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में एक सोशल पोस्ट की थी और अगले ही दिन ये हैरेसमेंट और बढ़ गया। 'अब आप सब समझ जाइए कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं। बहुत कुछ है जो मैं FIR में जिक्र करूंगी,' उन्होंने साफ तौर पर कहा। गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे, जिससे भारत में #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में नाना पाटेकर (Nana Patekar) को मामले में क्लीन चिट दी गई थी और अग्निहोत्री ने आरोपों से इनकार किया।  

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियों शेयर किया, हैरेसमेंट के चलते तनुश्री की तबियत हुई खराब

लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर कर खलबली मचा दी है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। एक्ट्रेस का कहना है कि साल 2018 के बाद से उन्हें अपने ही घर में मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। तनुश्री ने कहा कि इस हैरेसमेंट के चलते उनकी तबियत खराब हो चुकी है और अब वह इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगी। Tanushree Dutta ने वीडियो में क्या-क्या कहा?     'मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है और उन्होंने मुझे कहा है कि मैं कल पुलिस स्टेशन जाकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराऊं। मैं बीमार हूं, लेकिन अब और सहन नहीं कर सकती।'     तनुश्री आगे बताया कि पिछले 4-5 वर्षों में लगातार मानसिक तनाव के कारण उनकी हालत इतनी बिगड़ गई है कि वे कोई काम तक नहीं कर पा रहीं। उनका घर अस्त-व्यस्त पड़ा है और वे किसी पर भरोसा नहीं कर पा रहीं। 'मुझे नौकरानियां तक नहीं रखनी पड़ रही हैं, क्योंकि मेरे घर में गलत मंशा से नौकरानियां भेजी गई थीं। वे चोरी और गड़बड़ करती थीं। अब मुझे खुद ही सारा काम करना पड़ता है,' उन्होंने वीडियो में कहा। इसके अलावा तनुश्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनके घर के बाहर जोरदार आवाजें सुनाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि साल 2020 से हर रोज रात को अजीबो-गरीब आवाजें घर के बाहर और छत से आती हैं। उन्होंने इन शिकायतों को सोसाइटी प्रबंधन तक कई बार पहुंचाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तनुश्री ने बताया कि वे Chronic Fatigue Syndrome से पीड़ित हैं, जिसका कारण पिछले 5 सालों से चला आ रहा यह तनाव और हैरेसमेंट है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मैं रोज मंत्र जाप करती हूं।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में एक सोशल पोस्ट की थी और अगले ही दिन ये हैरेसमेंट और बढ़ गया। 'अब आप सब समझ जाइए कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं। बहुत कुछ है जो मैं FIR में जिक्र करूंगी,' उन्होंने साफ तौर पर कहा। गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे, जिससे भारत में #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में नाना पाटेकर (Nana Patekar) को मामले में क्लीन चिट दी गई थी और अग्निहोत्री ने आरोपों से इनकार किया।