samacharsecretary.com

सेना के जवान की हिमस्खलन में शहादत, राज्यपाल और CM हेमंत ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

देवघर लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवान नीरज चौधरी का पार्थिव शरीर बीते बुधवार को उनके गृह राज्य झारखंड लाया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर अग्निवीर नीरज चौधरी को श्रद्धांजलि दी। चौधरी और दो अन्य सैनिकों के शव मंगलवार को मिले थे। लद्दाख में 12 हजार फुट की ऊंचाई पर सियाचिन बेस कैंप में हिमस्खलन के बाद ये लोग वहां फंस गए थे। गंगवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने सियाचिन में झारखंड के एक जवान को खो दिया। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' सोरेन ने कहा, ‘‘अग्निवीर नीरज चौधरी ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।''   मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लगभग एक वर्ष पहले निर्णय लिया था कि शहीद होने वाले अग्निवीरों के निकटतम परिजनों को नौकरी दी जाएगी। नीरज के चाचा संतोष चौधरी ने कहा कि जवान का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को देवघर स्थित उनके पैतृक गांव कजरा में किया जाएगा। संतोष चौधरी ने कहा, ‘‘नीरज 2022 में सियाचिन में तैनात हुआ था और वह बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था।''  

झारखंड पुलिस की कार्रवाई से डकैती का प्रयास नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर  झारखंड के पलामू जिले में डकैती के प्रयास में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी रंजन ओरांव (19), मंजीत कुमार (22), विकेश कुमार (19) और छोटू कुमार (22) के रूप में की गई। मेदिनीनगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आर. रमेशन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, दो कारतूस, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, एक वाहन और चार वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं।'' पुलिस ने बताया, ‘‘वे कथित तौर पर छतरपुर थाना क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान पर डकैती की साजिश रच रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और उन्हें पकड़ लिया।''  

हिमस्खलन में शहीद हुए जवान को राज्यपाल और CM हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

देवघर लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवान नीरज चौधरी का पार्थिव शरीर बीते बुधवार को उनके गृह राज्य झारखंड लाया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर अग्निवीर नीरज चौधरी को श्रद्धांजलि दी। चौधरी और दो अन्य सैनिकों के शव मंगलवार को मिले थे। लद्दाख में 12 हजार फुट की ऊंचाई पर सियाचिन बेस कैंप में हिमस्खलन के बाद ये लोग वहां फंस गए थे। गंगवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने सियाचिन में झारखंड के एक जवान को खो दिया। मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' सोरेन ने कहा, ‘‘अग्निवीर नीरज चौधरी ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लगभग एक वर्ष पहले निर्णय लिया था कि शहीद होने वाले अग्निवीरों के निकटतम परिजनों को नौकरी दी जाएगी। नीरज के चाचा संतोष चौधरी ने कहा कि जवान का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को देवघर स्थित उनके पैतृक गांव कजरा में किया जाएगा। संतोष चौधरी ने कहा, ‘‘नीरज 2022 में सियाचिन में तैनात हुआ था और वह बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था।''  

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, गौर जेल के 5 फरार कैदी धर दबोचे गए

मोतिहारी नेपाल में जारी हिंसा और तनाव के बीच रौतहट जिले के गौर जेल से फरार हुए पांच कैदियों को भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने धर दबोचा। पकड़े गए सभी कैदी नेपाल के ही निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी की टीम ने बुधवार दोपहर महुलिया बॉर्डर के पास जांच के दौरान इन कैदियों को पकड़ा। बताया जाता है कि नेपाल में जारी विद्रोह का फायदा उठाकर सभी आरोपी जेल तोड़कर भाग निकले थे। एसएसबी की 20वीं बटालियन, सीतामढ़ी के कमांडेंट गिरीशचंद्र पांडेय ने पुष्टि की कि कुंडवा चैनपुर बटालियन ने ही इन कैदियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए कैदियों की पहचान रौतहट जिले के गौर गढ़वा वार्ड नंबर-5 निवासी विश्वनाथ यादव, रवि यादव, राहुल राय यादव, चंद्रानिकाहपुर के सूरज राय और गरुवा निवासी राम विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद सभी को कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी कैदियों को नेपाल की महुलिया पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

दरभंगा राजघराने में चिंता, महारानी कामसुंदरी देवी अस्पताल में

 दरभंगा दरभंगा महाराजधीरज सर कामेश्वर सिंह की पत्नी और राजघराने की महारानी कामसुंदरी देवी (95) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वह बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके चलते उन्हें ब्रेन हेमरेज और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। महारानी के बीमार होने की खबर मिलते ही उनके पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह दिल्ली से दरभंगा पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर दादी से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी उनकी स्थिति की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में कुमार कपिलेश्वर सिंह ने दादी की देखरेख में लापरवाही पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी उम्र में भी महारानी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता नहीं बरती गई, जबकि पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे खुद अपनी दादी की देखभाल करेंगे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें अपने घर ले जाकर सेवा करेंगे। बताया जा रहा है कि राजघराने के अंदरूनी पारिवारिक विवादों के चलते महारानी लंबे समय से अलग रह रही हैं। इसी वजह से कई बार परिवार के सदस्यों तक अहम जानकारियां समय पर नहीं पहुंच पातीं। वर्तमान हालात में भी पारिवारिक विवाद के बीच बीमारी की सूचना देर से मिलने पर कुमार कपिलेश्वर सिंह ने असंतोष जताया है।  

नए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे: 23.36 करोड़ के निवेश से गारमेंट्स सेक्टर को प्रोत्साहन

मुजफ्फरपुर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र, फेज-2 में M/s Gogreen Apparel Limited द्वारा 55 लाख पीस प्रति वर्ष क्षमता वाली रेडिमेड गारमेंट्स इकाई स्थापित करने के लिए 2,336.22 लाख रुपये (23.36 करोड़ रुपये) निजी पूंजी निवेश पर वित्तीय प्रोत्साहन मंजूरी देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कंपनी को इकाई की स्थापना से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे भूमि संबंधी कागजात, परियोजना प्रतिवेदन, बैंक एप्रेज़ल रिपोर्ट और बैंक ऋण स्वीकृति पत्र प्रस्तुत करने की शर्त रखी गई थी। इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही यह मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन वितरण के समय वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर अनुदान की गणना की जाएगी। सम्राट चौधरी ने बताया कि यह इकाई टेक्सटाइल और लेदर क्षेत्र के अंतर्गत आती है और राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में अहम साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करने और राज्य की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में हाल ही में नई औद्योगिक नीति 2025 को मंजूरी दी गई है, और रेडिमेड गारमेंट्स इकाई के लिए वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस इसकी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि इस तरह के निवेश से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार औद्योगिक विकास की नई दिशा की ओर बढ़ेगा।

चुनाव से पहले राजद में उठा घमासान: तेजस्वी के PA ने कॉल नहीं उठाया, पार्टी ने छोड़ा साथ

वैशाली वैशाली जिले के मलिकपुर पंचायत निवासी राजकुमार राय उर्फ आला राय की बुधवार देर रात पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मलिकपुर पंचायत के रामपुर श्याम चक निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार राय 2000 से 2020 तक लगातार पंचायत चुनावों में सक्रिय रहे। उन्होंने मुखिया का चुनाव तीन बार लड़ा, जिसमें दूसरे स्थान पर रहे। 2020 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। उस चुनाव में उन्हें लगभग 4,200 वोट प्राप्त हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में राजकुमार राय जीप चलाते थे। इसके बाद उन्होंने जमीन के कारोबार में कदम रखा। पैसा कमाने के बाद उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर में घर बनाया और पूरा परिवार पटना में शिफ्ट हो गया, लेकिन राघोपुर के लोगों से उनकी लगातार कनेक्टिविटी बनी रही। राघोपुर के लोग किसी भी समस्या के लिए फोन करते या मिलते, तो वह जाकर उनका काम कराया करते थे। 2020 में वह जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। जिला परिषद के चुनाव में उन्हें लगभग 4,200 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद लगभग 1 साल पहले उन्होंने राजद पार्टी ज्वाइन की और रजत के द्वारा उन्हें पंचायती राज प्रकोष्ठ, वैशाली जिला का अध्यक्ष बनाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही बात तेजस्वी यादव के पीए और वैशाली जिले के राजद जिला अध्यक्ष के साथ विवाद का कारण बना। उस समय राजकुमार राय ने कहा था कि यह लोग केवल लोगों को राजद में जोड़ने में ही लगे हैं, जबकि हम लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने राजद पार्टी छोड़ दी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर इस बार वे विधायक का निर्दलीय चुनाव लड़ते, तो उन्हें लगभग 10–15 हजार वोट मिल सकते थे।

अवैध संपत्ति की जांच में SVU ने मारा छापा, शिक्षा विभाग के अधिकारी हुए निशाने पर

मुजफ्फरपुर/पटना विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेन्द्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बीरेन्द्र नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लगभग 3.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक है। उनके खिलाफ कांड संख्या-18/2025 दर्ज किया गया है। यह केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2), 12 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)(a) के तहत दर्ज किया गया है। छापेमारी एक साथ पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित उनके कई ठिकानों पर की गई है। फिलहाल निगरानी टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की गहन जांच कर रही है। लगाए गए हैं ये आरोप जांच में सामने आया है कि बीरेन्द्र नारायण ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए 3 करोड़ 75 लाख 66 हजार 92 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक है। इन जगहों पर की जा रही है छापेमारी विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना से प्राप्त वारंट के आधार पर आज एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें शामिल हैं –     तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर स्थित उप-शिक्षा निदेशक का कार्यालय     मुजफ्फरपुर स्थित आवास     पटना के जगनपुरा (पटना सेंट्रल स्कूल के पास) स्थित आवास     पैतृक आवास, ड्राईवर टोला, रामबाग, पूर्णिया इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विशेष निगरानी इकाई, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है और अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

भारी बारिश की चेतावनी! बिहार के इन जिलों में 14 सितंबर तक रहेगा ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई हिस्सों में 14 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पटना, तिरहुत, दरभंगा, भागलपुर, कोसी, पूर्णियां और मुंगेर प्रमंडलों के जिलों में झमाझम बारिश के प्रबल आसार जताये गये हैं। मौसम विभाग ने भागलपुर, बांका, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़यिा, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, पटना, जहानाबाद और नालंदा समेत 20 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला बना रह सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण- पश्चिम राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में बना गहरा दबाव क्षेत्र अब उत्तर- पश्चिम भारत की ओर सक्रिय हो चुका है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अतिरिक्त, पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी में भी एक नया चक्रवातीय परिसंचरण बना है, जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में बिहार पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के जिलों में नौ से 14 सितंबर तक कई स्थानों पर लगातार बारिश के संकेत हैं। दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णियां, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई है।  बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  

पड़ोसी देश में हिंसा पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान – कांग्रेस की भूल बताई वजह

पटना पड़ोसी देश नेपाल में युवा आबादी के हिंसक प्रदर्शन के बाद उपजे तनाव और राजनीतिक संकट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट ने इसे कांग्रेस की भूल बताया है। उन्होंने कहा कि नेपाल अगर आज भारत का हिस्सा होता तो वहां शांति और खुशहाली होती। कांग्रेस की भूल रही कि नेपाल और पाकिस्तान जैसे देश भारत का हिस्सा नहीं हैं। डिप्टी सीएम के इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया है। सम्राट चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “नेपाल में अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इन देशों को अलग रखा। अगर नेपाल आज भारत का अंग होता तो वो समृद्ध होता। इसी तरह पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा होता तो वह भी समृद्ध होता। यह कांग्रेस की भूल है जिसके चलते हमें यह झेलना पड़ा है।” उन्होंने नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को गलत बताया और कहा कि लोगों में असंतोष हो सकता है लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। बता दें कि नेपाल में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद Gen-Z (युवा) आबादी सड़कों पर उतर गई। युवाओं का नेपाली सरकार पर गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को हिंसा के बाद पुलिस गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को भीड़ ने संसद भवन समेत कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और अन्य राजनेताओं पर भी हमले किए गए। पड़ोसी देश में राजनीतिक अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ा है। नेपाल घूमने गए कई पर्यटक हिंसक प्रदर्शनों के चलते वहां फंसे हुए हैं। भारत और नेपाल के बीच विमान, रेल और बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बिहार में बॉर्डर के पास स्थित लोगों को भी परेशानी हो रही है। भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है।