samacharsecretary.com

DAVV में CUET PG के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया के पहले चरण में 977 सीटें खाली रह गई, मिलेगा दूसरा मौका

 इंदौर  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के अध्ययनशालाओं में CUET PG के जरिए प्रवेश की प्रक्रिया के पहले चरण में कम विद्यार्थियों की भागीदारी के चलते 24 सिलेबस में 977 सीटें खाली रह गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरे चरण के लिए 11 जुलाई से चॉइस फिलिंग की जाएगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी। पहले चरण में कम रही भागीदारी CUET PG परीक्षा में करीब 86,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, लेकिन DAVV में काउंसलिंग के पहले चरण में केवल 1450 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इनमें से केवल 465 विद्यार्थियों ने दस्तावेज सत्यापन कराया और 6 जुलाई तक फीस जमा की। यह आंकड़ा विश्वविद्यालय की 1435 सीटों में केवल 45 से 51 प्रतिशत ही भरने में सफल रहा। मेजर कोर्सेस में भी सीटें खाली विशेष रूप से MBA कोर्सेस में कम उपस्थिति ने विभागों की चिंता बढ़ा दी है। MBA ई-कॉमर्स, मीडिया मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, टूरिज्म, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स में 42 से 69 तक सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि अब दूसरे चरण से उन्हें सीट भरने की उम्मीद है। कोर्सवार रिक्त सीटें इस प्रकार हैं- सिलेबस खाली सीटें     MBA मीडिया मैनेजमेंट 41 ई-कॉमर्स 42 फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन 44 ह्यूमन रिसोर्स 69 मार्केटिंग मैनेजमेंट 59 एडवरटाइजिंग और PR 37 टूरिज्म 36 फारेन ट्रेड 46 बिजनेस एनालिसिस 30 इंटरनेशनल बिजनेस 50 हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन 48 एमए राजनीति शास्त्र 40 एमए इतिहास 48 एमए भूगोल 50 एमए क्लिनिकल साइकोलॉजी 42 LLM 27 (अन्य कोर्स की सीटें भी रिक्त हैं) दूसरे चरण की जरूरी डेट कंप्लीट रजिस्ट्रेशन: 1300 विद्यार्थी चॉइस फिलिंग शुरू: 11 जुलाई अंतिम तिथि: 15 जुलाई पहले चरण के 1000 विद्यार्थी भी अपनी पसंद के कोर्स दोबारा भर सकेंगे।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोगआयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 की अंतिम चरण की प्रक्रियाआज से शुरू

इंदौर  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 की अंतिम चरण की प्रक्रिया, यानी साक्षात्कार, सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार आयोग ने साक्षात्कार प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं। अब उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपना उपनाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी। रोजाना 60 से 65 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को फार्म में विभागों की प्राथमिकता देनी होगी। पहले यह इंटरव्यू 18 से 20 दिन में खत्म होते थे जो इस बार एक से डेढ़ माह तक चलेंगे। 229 पदों के लिए 800 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।  परीक्षा की पूरी समयरेखा एमपीपीएससी ने इस परीक्षा की अधिसूचना अक्टूबर 2023 में जारी की थी। इसके बाद जनवरी 2024 में प्रारंभिक परीक्षा और मार्च 2024 में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब नौ महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद, 30 दिसंबर 2024 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 800 उम्मीदवार चयनित हुए, जिनमें 659 मुख्य सूची और 141 प्रावधिक सूची में हैं। सात जुलाई से साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं और इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रिक्त पदों की संख्या और विभाग राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत कुल आठ विभागों के लिए 229 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों में 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन नायब तहसीलदार और तीन आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं। आयोग द्वारा सभी विभागों में नियुक्ति के लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का अवसर इस बार उम्मीदवारों को विभागों के चयन में प्राथमिकता देने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार सेवा में स्थान प्राप्त कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करेगी। साक्षात्कार के लिए बुलाए जा रहे उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है और साक्षात्कार प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।  

गणित और भौतिकी के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक, कॉपी रिचेकिंग में एक नंबर बढ़ने पर शिक्षक पर 100 रुपये जुर्माना

 भोपाल   माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा समाप्त हो गई है। दो जून से मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है। 10वीं व 12वीं के गणित और भौतिकी के जिन प्रश्नों में गलती थी, उनमें विद्यार्थियों को आठ अंक बोनस दिए जाएंगे। वहीं जीरो और 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की कॉपी दोबारा चेक की जाएगी। एक और दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित होने वाले परीक्षार्थियों पर भी फोकस किया जाएगा। उनकी कॉपी के हर पेज पर मिले अंकों को जोड़ने में भी विशेष सावधानी बरती जाएगी। 100 रुपये जुर्माना इसके अलावा कॉपियों की चेकिंग आदर्श उत्तर के अनुसार होगी। विद्यार्थी को हर स्टेप के नंबर देने होंगे। अगर शिक्षक ने गलत कॉपी जांची तो बाद में विद्यार्थी के कॉपी में नंबर बढ़ने पर शिक्षक पर एक नंबर बढ़ने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। राजधानी के एक परीक्षा केंद्र पर 19 जून को 12वीं के विद्यार्थियों से 10वीं का प्रश्नपत्र हल करा लिया गया था। इस संबंध में अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों की नौ लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इन प्रश्नों में हुई है गड़बड़ी 10वीं उर्दू के प्रश्नपत्र में जिन विद्यार्थियों को उर्दू का सेट बी, सी व डी मिला था, उसके एक प्रश्न में गलती थी। सेट बी के प्रश्न क्रमांक 17 के बाद जो नोट दिया गया है, उसमें प्रश्न क्रमांक 13 एवं प्रश्न क्रमांक 14 का जबाव लिखें अंकित है। इसी प्रकार की गलती सी व डी सेट में है। इन प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे। वहीं दसवीं की गणित में चारों सेट में एक प्रश्न गलत है। सेट ए के प्रश्न क्रमांक दो(छह) में गलती है। इसी प्रकार बी, सी व डी सेट है। इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में विद्यार्थियों को बोनस के एक-एक अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं के उर्दू के पेपर में बी, सी व डी सेट में गलती है। बी सेट के प्रश्न क्रमांक छह के बाद जो नोट दिया गया है, उसमें प्रश्न क्रमांक 14 अंकित है। इसी प्रकार सी व डी सेट है। इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे।वहीं 12वीं भौतिकी के चारों सेट में गलती है। सेट ए के क्रमांक सात का अथवा है। इस प्रश्न को हल करने के प्रयास में छात्र को बोनस के दो-दो अंक दिए जाएंगे। गलत पेपर देने वाले केस में कोई निर्णय नहीं हुआ     जिन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटि पाई गई है, उन्हें बोनस अंक देना तय किया गया है। अभी गलत प्रश्नपत्र देने वाले मामले में कोई निर्णय नहीं हुआ है। – केडी त्रिपाठी, सचिव, माशिम।  

UPSC भर्ती 2025: 241 पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली  अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास साइंस, इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल या वेटरनरी जैसे क्षेत्रों की डिग्री है, तो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आपके लिए सुनहरा मौका पेश किया है। UPSC ने 241 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी, स्पेशलिस्ट, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ट्यूटर और डेंटल सर्जन जैसे पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 17 जुलाई 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। क्या है योग्यता इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसमें बी.एससी, बी.टेक/बी.ई., एलएलबी, बीवीएससी, एम.एससी, पीजी डिप्लोमा, एमएस/एमडी जैसे डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि हर पद के लिए अलग-अलग आयुसीमा निर्धारित है, जिसे विस्तृत अधिसूचना में देखा जा सकता है। आवेदन शुल्क की बात करें तो, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा। इन पदों पर है वैकेंसी वैकेंसी की बात करें तो, 72 पद स्पेशलिस्ट के लिए, 20 सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, 19 मैनेजर ग्रेड-I/सेक्शन ऑफिसर, 14 असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल, 11 स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल), 09 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, 08 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, और अन्य कई पद शामिल हैं। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और पदों के अनुसार योग्यता की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिसे upsc.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।  

मेकअप आर्टिस्ट बनकर करियर को दें नया लुक

  मेकअप करने का शौक आपको है, तो यह आपके लिए एक शानदार करियर बन सकता है। यह याद रखें कि मेकअप आर्टिस्ट सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट फेस और हेयर पर करता है। इससे वह किसी को भी नया लुक देने में समर्थ होता है। इसलिए, एक मेकअप आर्टिस्ट को नॉलेज इनहैंस करते रहना होता है, ताकि वह मेकअप के समय सही चीजों का इस्तेमाल कर सके। पर्सनैलिटी एक मेकअप आर्टिस्ट पूरी तरह से क्रिएटिव होता है। यह उसकी पर्सनैलिटी का सबसे मजबूत पक्ष होता है। वह अपनी क्रिएटिविटी से यह जान जाता है कि कौन-सा मेकअप किसपर सही होगा। इसलिए उसे हर स्टाइल और गेटअप के बारे में भी जानकारी रखनी होती है। मेकअप आर्टिस्ट को एक दिन में अनेक लोगों से मिलना होता है, इसलिए उसका कम्यूनिकेशन लेवल भी बढ़िया होना चाहिए। बेटर कम्यूनिकेशन और क्रिएटिविटी के मेल से वह अपने करियर को ऊंचाई दे सकता है। इसके साथ ही एक मेकअप आर्टिस्ट को यूज में आने वाले सभी प्रॉडक्ट्स के बारे में जबरदस्त नॉलेज रखनी होती है। याद रखें कि मेकअप आर्टिस्ट के भीतर पेशंस का होना भी जरूरी है। इसके अभाव में वह अपने काम के बारे में नॉलेज रखते हुए भी सही रिजल्ट नहीं दे सकता है। एक मेकअप आर्टिस्ट को दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों के बारे में पूरी जानकारी रखनी होती है। काम का स्वरूप एक मेकअप आर्टिस्ट को टीवी और फिल्म के लिए काम करने को मिलता है। आज के दौर में बहुत सारी ऐड कंपनियां भी मेकअप आर्टिस्ट को हायर करना प्रेफर करती हैं। ऐसे में, आप इन जगहों पर काम करने की इच्छा पाले हुए हैं, तो आपको असीमित समय तक काम करना पड़ सकता है। अगर आप पर्सनल बिजनस के रूप में करियर को स्टार्ट करने जा रहे हैं, तो वहां भी समय की कोई गारंटी नहीं होती है। अगर वह किसी प्रॉजेक्ट का हिस्सा है, तो डेडलाइन के अनुसार उसे काम करना होता है। योग्यता मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होने से काम बन जाएगा। लेकिन अगर आप इस फील्ड में उम्मीद से बेहतर करना चाहते हैं, तो प्रफेशनल कोर्स करना फायदेमंद रहेगा। मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। इस फील्ड को करियर के रूप में ऑप्ट करने वाले लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। हो सकता है कि आपको कम सोकर ज्यादा काम करना पड़े। एक बार इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाने के बाद से आप कोई एक्सक्यूज नहीं दे पाते हैं। इसलिए अपने फिटनेस लेवल को चेक करके ही इसे करियर के रूप में अपनाएं। इन कोर्सेज को करना रहेगा फायदेमंद यूं तो अलग-अलग इंस्टिट्यूट्स डिफरेंट कोर्सेज के साथ स्टूडेंट्स को ट्रेन करते हैं। लेकिन आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो ब्यूटीशन, मैनिक्यूरिस्ट, पैडिक्यूरिस्ट, इलेक्ट्रॉलजिस्ट व अरोमा थेरपी जैसे सब्जेक्ट्स में स्पेशलाइजेशन हासिल कर सकते हैं। यह ऐसा फील्ड है, जहां पर आपको अपने नॉलेज को प्रैक्टिकल वर्क के रूप में शो करना होता है। इसलिए मेकअप के सारे पार्ट के अलावा फेशल, मसाज पर गहरी समझ विकसित करनी होती है। इसलिए इससे जुड़े कोर्स को सही तरीके से करें। आप अडवांस्ड डिप्लोमा इन कॉस्मैटॉलजी, डिप्लोमा इन ब्यूटीकल्चर और सर्टिफिकेट कोर्स इन स्किन केयर जैसे कोर्स प्रचलन में हैं। आप बौका ब्यूटी अकेडमी ऑफ मेकअप, सीएमसी मेकअप स्कूल, मरिनेल्लो स्कूल ऑफ ब्यूटी, चिक स्टूडियोज- स्कूल ऑफ मेकअप से इस कोर्स को कर सकते हैं। क्या होगी सैलरी इस इंडस्ट्री में सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं और इंडस्ट्री में आपको कितने दिनों का अनुभव है। अगर आप किसी बड़े कलाकार के मेकअप आर्टिस्ट हैं, तो फिर समझ लें कि आपकी सैलरी बहुत ही अच्छी हो सकती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि 5 साल के भीतर यहां सैलरी अच्छी हो जाती है। तो फिर देर किस बात की है, अगर आप मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपना कदम बढ़ाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी।  

CUET UG 2025 का घोषित हुआ रिजल्ट, इस Direct Link पर एक क्लिक में देखें स्कोरकार्ड

CUET UG 2025 Result Out: नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी ऐंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.  CUET UG RESULT 2025 Steps To Check CUET UG 2025 Result: Step 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट – exam.nta.ac.in पर जाए. Step 2: इसके बाद सामने दिख रहे CUET UG परिणाम 2025 विकल्प पर क्लिक करें. Step 3: अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. Step 4: “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें. Step 5: CUET UG स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. Step 6: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. CUET UG RESULT 2025 उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने CUET UG परिणाम 2025 की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि (DOB) की आवश्यकता होगी. कब हुई थी परीक्षा  आपको बता दें कि NTA ने 13 मई से 3 जून के बीच CUET UG परीक्षा आयोजित की थी. एजेंसी ने उन उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को पुनः परीक्षा आयोजित की, जिनकी परीक्षाएं 13 और 16 मई को निर्धारित थीं. कब जारी हुई थी आंसर की रिजल्ट से पहले CUET UG की आंसर-की जारी की गई थी. NTA ने फाइनल आंसर-की 17 जून को जारी की थी, और आपत्ति विंडो 20 जून 2025 को बंद कर दी गई थी. CUET UG परिणाम 2025 कैसे जांचें 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. 2. होम पेज पर आपको CUET UG रिजल्ट/स्कोरकार्ड 2025 लिंक दिखेगा. 3. उस लिंक पर क्लिक कर आप अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  4. आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट कर लें.  कुल 13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल आपको बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में प्रत्येक सही आंसर के लिए पांच अंक दिए गए हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया है. 2024 में, CUET UG परीक्षा CBT और पेन-एंड-पेपर दोनों तरीकों से आयोजित की गई थी. फाइनल आंसर की 25 जुलाई को जारी की गई थी. कुल 13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

IBPS ने 310 पदों पर निकाली भर्ती, वेतन 85 हजार तक, जानें डिटेल

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस (IBPS) ने अपने मुंबई ब्रांच के लिए हिंदी ऑफिसर की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी डेट 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. हालांकि ये भर्ती कितने पदों पर की जाएगी, इसका खुलासा आईबीपीएस ने अपने नोटिफिकेशन में नहीं किया है. IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में पीजी डिग्री, ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी एक प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में होना चाहिए. या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में होनी चाहिए. या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी मुख्य या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो. या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी मुख्य या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो. IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Age Limit: उम्र सीमा क्या होनी चाहिए? 1 जुलाई 2025 तक कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 23 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Work Experience: कार्य अनुभव भी है जरूरी बैंक/वित्तीय संस्थान में विभिन्न रिपोर्टों/दस्तावेजों/पत्रों के अंग्रेजी से हिंदी और इसके विपरीत हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद के काम में एक साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी. इसके अलावा कंप्यूटर चलाने में दक्षता भी जरूरी है. उम्मीदवार को एमएस वर्ड और एक्सेल में हिंदी और अंग्रेजी में खुद ही अनुवादित टेक्स्ट दस्तावेज टाइप/बनाना होगा. आईबीपीएस का कहना है कि अनुवाद के लिए एआई आधारित उपकरणों के विकास से संबंधित अनुभव एक अतिरिक्त योग्यता होगी. IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क कितना है? आईबीपीएस हिंदी अधिकारी के पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए. IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया क्या है?     ऑनलाइन परीक्षा     स्किल टेस्ट और आइटम राइटिंग एक्सरसाइज     ग्रुप एक्सरसाइज     पर्सनल इंटरव्यू आईबीपीएस के मुताबिक, ये सभी प्रोग्राम जुलाई और अगस्त 2025 के बीच आयोजित किए जाने हैं. ऑनलाइन परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो अधिकतम 200 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 140 मिनट होगी. ध्यान रहे, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई यानी 0.25 अंक काट लिए जाएंगे. IBPS Hindi Officer Salary: सैलरी कितनी मिलेगी? हिंदी ऑफिसर के पद पर चयनित कैंडिडेट्स का मूल वेतन 44,900 रुपये होगा और हर महीने 88,645 रुपये सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट होगी. आईबीपीएस के मुताबिक, मौजूदा नीतियों के अनुसार उनकी सीटीसी 16.81 लाख रुपये सालाना होगी.

सरकारी नौकरी: जुलाई में इन आठ भर्तियों के लिए करें पंजीकरण

जुलाई का महीना उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस महीने देशभर में केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में कुल आठ बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के लिए अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं, ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें। आइए जानते हैं किस भर्ती में कितने पद हैं, क्या है योग्यता और कब तक फॉर्म भर सकते हैं… 14582 पदों पर आवेदन का मौका कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा इस बार 14,582 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। इस भर्ती में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप 'B' और 'C' पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 8वीं से लेकर 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने 19,503 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है, जबकि आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है। योग्यता 8वीं, 10वीं या 12वीं पास के अनुसार निर्धारित की गई है। एसबीआई में नौकरी के लिए 14 जुलाई से पहले करें आवेदन भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है। किसी भी विषय में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार इसके लिए sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। ग्राम विकास अधिकारी बनने का मौका राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी तिथि तक जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इस बार आवेदन पत्र में लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जो आगे चलकर एडमिट कार्ड में दिखाई देगी। 10वीं पास उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाती है। जुलाई 2025 में इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। हवलदार के 1,075 पद भरे जाएंगे, जबकि एमटीएस की रिक्तियां अभी अधिसूचित नहीं की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों में चपरासी, क्लीनर, मेल डिलीवरी जैसे पद शामिल होते हैं। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। चतुर्थ श्रेणी के 5728 पदों पर मौका राजस्थान उच्च न्यायालय ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 है। आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों के पास 12वीं या स्नातक की योग्यता होनी चाहिए। शिक्षक बनने का शानदार मौका झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के विभिन्न स्कूलों में 1,373 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। B.Ed. और स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं। वेतनमान 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा। रेलवे में टेक्नीशियन पद के लिए करें आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6,238 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं के साथ ITI या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। रेलवे में ग्रेड I सिग्नल टेक्नीशियन को पे लेवल-5 के अंतर्गत रखा गया है। वहीं रेलवे में ग्रेड III टेक्नीशियन को पे लेवल 2 के अंतर्गत रखा गया है।

MPSOS ने ओपन स्कूल, रुक जाना नहीं और आ अब लौट चलें योजना के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल ओपन स्कूल में कुल 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। छात्र एमपी ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  मध्य प्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की कक्षा-10वीं और 12वीं के लिये संचालित ‘रुक जाना नहीं’ और ‘आ लौट चलें’ योजना, ओपन स्कूल परम्परागत, आईटीआई कक्षा-12वीं परीक्षा, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा-12वीं और कक्षा-5वीं, 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में 32 हजार 749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आधिकारिक वेबसाइट से डाउलनोड करें रिजल्ट ये परीक्षाएं 2 से 20 जून तक प्रदेश में आयोजित की गई थीं। परीक्षा परिणाम मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल-रूम के फोन नंबर 0755-2552106 पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखें अपना रिजल्ट -‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए क्लिक करें -ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम के लिए क्लिक करें -‘आ लौट चलें’ योजना के तहत 10वीं और 12वीं के परिणाम के लिए क्लिक करें -ओपन स्कूल कक्षा 5वीं औ 8वीं के परिणाम के लिए क्लिक करें -ITI योजना के तहत कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए क्लिक करें