samacharsecretary.com

कई केंद्रों पर देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, समय में बदलाव के बाद NTA का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली  देश में पहले से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट  को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी चौतरफा विवादों से घिरी है. इसी बीच, आज यानी 30 मई 2026 को एनटीए की एक और परीक्षा सीयूईटी यूजी 2026 के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली. देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह की शिफ्ट का पेपर अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका, जिससे सेंटर्स के बाहर तपती धूप में खड़े उम्मीदवारों और उनके माता-पिता का गुस्सा फूट पड़ा. इस हंगामे के बाद आनन-फानन में एनटीए को आधिकारिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ा है।  एनटीए ने अपने ऑफिशियल नोटिस में स्वीकार किया है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा कराने वाली टेक्निकल पार्टनर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (M/s TCS) के एंड पर एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी. इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण सुबह की शिफ्ट की परीक्षा में देरी हुई. इस बड़ी चूक का सीधा असर अब दोपहर की शिफ्ट पर भी पड़ा है, जिसके चलते एनटीए को दोपहर के सत्र के समय में बड़ा बदलाव करना पड़ा है. एजेंसी ने इस असुविधा के लिए छात्रों और अभिभावकों से खेद जताया है और भरोसा दिया है कि किसी भी उम्मीदवार का समय का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।  TCS के सर्वर में खराबी: अटकी सीयूईटी परीक्षा! भारत की ज्यादातर यूनिवर्सिटीज में सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. आज, 30 मई को सीयूईटी परीक्षा शुरू होते ही टीसीएस के सिस्टम ने जवाब दे दिया. एनटीए ने बताया कि टीसीएस की तरफ से आई इस तकनीकी खराबी के कारण कुछ चुनिंदा सेंटर्स पर परीक्षा समय से शुरू नहीं हो सकी. कंप्यूटर स्क्रीन और सर्वर डाउन होने की वजह से छात्र अपनी सीटों पर बैठे इंतजार करते रहे. हालांकि, एनटीए का दावा है कि अब इस तकनीकी खराबी को पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है और प्रभावित सेंटर्स पर परीक्षा दोबारा सुचारू रूप से शुरू करा दी गई है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर के सत्र के समय में बदलाव किया है और छात्रों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है। दोपहर के सत्र की परीक्षा 4 बजे से होगी शुरू एनटीए ने दोपहर के सत्र की परीक्षा को एक घंटा आगे बढ़ा दिया है। अब रिपोर्टिंग और एंट्री का समय दोपहर 2:30 बजे से तय किया गया है। परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर 4:00 बजे से (पहले यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे शुरू होने वाली थी) निर्धारित किया गया है। शनिवार सुबह से ही देश के कई परीक्षा केंद्रों से छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें आ रही थीं कि कंप्यूटर स्क्रीन काम नहीं कर रही हैं और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। टीसीएस ने आधिकारिक तौर पर माना है कि उनकी तरफ से एक तकनीकी खराबी हुई थी, जिसकी वजह से सुबह का सत्र समय पर शुरू नहीं हो सका। सुबह की पाली के छात्रों को दिया जा रहा पूरा समय एनटीए ने आश्वासन दिया है कि सुबह के सत्र के जिन छात्रों की परीक्षा देरी से शुरू हुई थी, उन्हें पूरा समय दिया जा रहा है। छात्र अपना पूरा पेपर खत्म करने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर आ सकेंगे, ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो। NTA ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को हुई इस असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि अब इस तकनीकी समस्या को पूरी तरह सुलझा लिया गया है। यदि किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी कोई अन्य समस्या आ रही है, तो वे हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।   दोपहर की शिफ्ट का समय बदला: अब 3 नहीं, 4 बजे से शुरू होगा पेपर सुबह की शिफ्ट में हुई इस देरी का सीधा असर दोपहर के सत्र पर पड़ा है. एनटीए ने तुरंत एडवाइजरी जारी कर दोपहर की शिफ्ट के समय को री-शेड्यूल कर दिया है. नए टाइमिंग के मुताबिक:     रिपोर्टिंग और एंट्री का समय: दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.     परीक्षा शुरू होने का समय: अब दोपहर 3:00 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे से परीक्षा शुरू होगी. एनटीए ने सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे नए टाइमिंग के हिसाब से ही उम्मीदवारों को एंट्री दें, जिससे सेंटर्स पर अफरा-तफरी का माहौल न बने।  सुबह वाले छात्रों को मिलेगा पूरा समय, बीच में निकलने पर रोक देरी से परेशान सुबह की शिफ्ट के उम्मीदवारों को राहत देते हुए एनटीए ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार के साथ नाइंसाफी नहीं होगी. तकनीकी खराबी के कारण जितना भी समय बर्बाद हुआ है, उसकी पूरी भरपाई ‘कंपनसेटरी टाइम’ (Compensatory Time) देकर की जा रही है. छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित पूरा समय दिया जाएगा. इसके साथ ही एनटीए ने सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देते हुए सख्त नियम लागू किया है कि सुबह की शिफ्ट का कोई भी उम्मीदवार अपना पेपर पूरा किए बिना या निर्धारित समय से पहले एग्जाम हॉल से बाहर नहीं निकल सकेगा।  एनटीए ने जताया खेद, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी पहले से ही विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही एनटीए ने इस घटना के तुरंत बाद उम्मीदवारों और अभिभावकों को हुई मानसिक परेशानी और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है. इसके साथ ही, किसी भी तरह की शंका, शिकायत या मदद के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की है. उम्मीदवार और पेरेंट्स किसी भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं:     हेल्पलाइन नंबर: +91-11-40759000     ऑफिशियल ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in     ऑफिशियल वेबसाइट: https://cuet.nta.ac.in कई केंद्रों से परीक्षा रद्द होने की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनटीए के ट्वीट के नीचे कमेंट सेक्शन में कई उम्मीदवार आज की सीयूईटी यूजी परीक्षा रद्द होने की जानकारी दे रहे हैं. इन उम्मीदवारों ने कमेंट में लिखा है कि नोएडा के सेक्टर 64 समेत कई केंद्रों में परीक्षा शुरू ही नहीं हुई।  कई अभिभावकों का कहना है कि जो सीयूईटी यूजी परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होकर 10.30 बजे खत्म होनी थी, वो शायद अब तक शुरू … Read more

छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 28 मई की CUET UG परीक्षा स्थगित, जल्द आएगी नई डेट

 लखनऊ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) के तहत 28 मई को होने वाली परीक्षा को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के चलते स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी थी। अब जल्द ही इसकी नई तिथि घोषित की जाएगी। इसकी सूचना रविवार को एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट (https://nta.ac.in) और https://cuet.nta.nic.in/) को नियमित रूप से देखते रहें। क्यों टाली गई परीक्षा NTA के मुताबिक, सरकार की ओर से ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए 28 मई 2026 को होने वाली CUET-UG परीक्षा की दोनों शिफ्ट्स को स्थगित कर दिया गया है।  दोनों शिफ्ट्स प्रभावित एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 28 मई को निर्धारित सुबह और दोपहर दोनों शिफ्ट्स की परीक्षाएं अब नहीं होंगी. इस दिन परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों पर यह फैसला लागू होगा. न्यूज एजेंसी ANI ने भी इस जानकारी अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।  नई तारीख का इंतजार NTA ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।  क्या है CUET-UG परीक्षा CUET-UG (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. इसके जरिए केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों समेत 280 से ज्यादा संस्थानों में स्नातक कोर्स में दाखिला मिलता है।  आधिकारिक नोटिस भी जारी NTA ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किया है, जिसमें 22 मई के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के मेमोरेंडम का हवाला दिया गया है. साथ ही छात्रों को हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए सहायता लेने की सुविधा भी दी गई है.

CUET UG काउंसलिंग अपडेट: 26 जुलाई को रैंक लिस्ट, 6 अगस्त को सीट आवंटन

 इंदौर  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित स्नातक व इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी में छात्र-छात्राएं पंजीयन करवाने में लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 जुलाई तक आवेदन बुलवाए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थी च्वाइस फीलिंग के माध्यम से पसंदीदा पाठ्यक्रम चुन सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक पीजी की तरह यूजी की काउंसलिंग भी ऑनलाइन रखेंगे। छह अगस्त को विद्यार्थियों को सीट आवंटन की जाएगी। सीयूईटी यूजी का रिजल्ट लेट आने से विश्वविद्यालय की काउंसलिंग पर असर पड़ा है। जुलाई के बजाए अगस्त में विद्यार्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। पिछले सप्ताह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से दस लाख विद्यार्थियों का डेटा मिला है। उसके बाद विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। 14 से 21 जुलाई के बीच पंजीयन किया जाएगा। आवंटन पत्र प्राप्त करना होगा प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी, जो 26 जुलाई को जारी की जाएगी। फिर छात्र-छात्राएं अपने पसंदीदा कोर्स को चुन सकेंगे। च्वाइस फीलिंग के लिए 26 से 31 जुलाई तक का समय रखा गया है। सीयूईटी समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि छह अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी। उसके बाद विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों में रिपोर्टिंग कर आवंटन पत्र प्राप्त करना होगा। 12 से 18 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन होगा। इस बीच विद्यार्थियों को फीस भरनी होगी। यह है पाठ्यक्रम     एमबीए मैनेजमेंट साइंस, टूरिज्म, ई-कामर्स, फारेन ट्रेड,     एमएससी इलेक्ट्रानिक मीडिया     बीए साइकोलॉजी, भूगोल, सोशलाजी, इकोनामिक्स     बीबीए बिजनेस डिजाइन, एविएशन,     बीकाम ऑनर्स, बीकाम प्लेन, बीकाम रिटेल ऑपरेशन, लॉजिस्टिक     बीएसडब्ल्यू     एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन     बीफार्मा     बीसीए     एमएससी साइबर सिक्यूरिटी     एमटेक इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस, एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस  

CUET UG 2025 का घोषित हुआ रिजल्ट, इस Direct Link पर एक क्लिक में देखें स्कोरकार्ड

CUET UG 2025 Result Out: नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी ऐंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र एनटीए की वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.  CUET UG RESULT 2025 Steps To Check CUET UG 2025 Result: Step 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट – exam.nta.ac.in पर जाए. Step 2: इसके बाद सामने दिख रहे CUET UG परिणाम 2025 विकल्प पर क्लिक करें. Step 3: अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. Step 4: “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें. Step 5: CUET UG स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. Step 6: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. CUET UG RESULT 2025 उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने CUET UG परिणाम 2025 की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि (DOB) की आवश्यकता होगी. कब हुई थी परीक्षा  आपको बता दें कि NTA ने 13 मई से 3 जून के बीच CUET UG परीक्षा आयोजित की थी. एजेंसी ने उन उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को पुनः परीक्षा आयोजित की, जिनकी परीक्षाएं 13 और 16 मई को निर्धारित थीं. कब जारी हुई थी आंसर की रिजल्ट से पहले CUET UG की आंसर-की जारी की गई थी. NTA ने फाइनल आंसर-की 17 जून को जारी की थी, और आपत्ति विंडो 20 जून 2025 को बंद कर दी गई थी. CUET UG परिणाम 2025 कैसे जांचें 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. 2. होम पेज पर आपको CUET UG रिजल्ट/स्कोरकार्ड 2025 लिंक दिखेगा. 3. उस लिंक पर क्लिक कर आप अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  4. आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट कर लें.  कुल 13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल आपको बता दें कि यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में प्रत्येक सही आंसर के लिए पांच अंक दिए गए हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया है. 2024 में, CUET UG परीक्षा CBT और पेन-एंड-पेपर दोनों तरीकों से आयोजित की गई थी. फाइनल आंसर की 25 जुलाई को जारी की गई थी. कुल 13.48 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.