samacharsecretary.com

‘परिवार का हिस्सा हैं’– हाउसहेल्प की बेटी और उसकी दोस्त के गायब होने पर अंकिता ने उठाई आवाज

मुंबई  टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त बीते 4 दिनों से गायब है. जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. FIR की कॉपी भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.  इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. अंकिता ने शेयर की FIR की कॉपी अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'हमारी हाउस हेल्प कांता की बेटी सलोनी और उसकी फ्रेंड नेहा 31 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था. मालवणी पुलिस स्टेशन में पहले ही FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन उसका पता अभी भी नहीं चल पाया है. वे सिर्फ हमारे घर ही नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं.' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम काफी टेंशन में हैं और सभी से खासकर मुंबई पुलिस ने रिकवेस्ट करते हैं कि वे इस बात को लोगों तक पहुंचाने में हमारी हेल्प करें. अगर किसी ने कुछ देखा या सुना है तो कृपया तुरंत संपर्क करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें. इस समय आपके सपोर्ट ही सबकुछ हैं.' पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा? समाचार एजेंसी PTI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों ही लड़कियों को आखिरी बार मु्ंबई के सांताक्रूज के वकोला इलाके के पास देखा गया था. जांच की जा रही है. राजनेताओं को भी किया टैग बता दें कि अंकिता ने अपनी इस पोस्ट में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से लेकर अजीत पवार समेत कई लोगों को टैग किया है. वहीं अंकिता और विक्की के वर्क फ्रेट की बात करें तो हाल ही में दोनों को रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था. दोनों ही कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं.

हंसीका मोटवानी का वैवाहिक जीवन खत्म! सोहेल खतुरिया से अलग होने की अटकलें तेज

मुंबई एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस और उनके पति सोहेल खतुरिया  को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग होने वाले हैं और तलाक लेने जा रहे हैं. वहीं, अब खबर है कि दोनों अलग रह रहते हैं. खबरों की मानें, तो सोहेल खतुरिया अपने पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं. तो वहीं, हंसीका मोटवानी अपनी मम्मी के यहां रह रही हैं. शादी के बाद दोनों एक्ट्रेस अपने पति के साथ उनकी जॉइंट फैमिली में रह रहीं थीं, लेकिन एडजस्ट नहीं कर पाईं. जिसके बाद सोहेल ने उसी बिल्डिंग में दूसरा फ्लैट ले लिया था. उसके बाद भी दोनों के बीच गड़बड़ का दौर जारी था. बता दें कि हंसीका मोटवानी ने अब तक इन अफवाहों पर न कुछ कहा है न ही कोई रिएक्शन दिया है. हालांकि एक्ट्रेस के पति सोहेल खतुरिया ने एक न्यूज पोर्टल को मैसेज कर कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं, कुछ दिनों पहले ही हंसीका को मुंबई में स्पॉट किया गया था. वर्कफ्रंट की बात करें, तो हंसीका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत किया था. उन्होंने कोई मिल गया में काम किया था. फिल्म में उनके काम को पसंद भी किया गया. इसके बाद इन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया है. वहीं, उनके पति सोहेल खतुरिया की बात करें तो ये पेशे से करोड़पति बिजनेसमैन हैं. दोनों ने जयपुर के मुंडोटा फोर्ट और पैलेस में शादी रचाई थी.

रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, जल्द ही कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें से एक है रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली'। इस फिल्म का इंतजार सिर्फ साउथ के नहीं बल्कि हिंदी भाषी दर्शक भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तमिल के साथ-साथ हिंदी और अन्य कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। भारी बजट में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। 'कुली' में रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है और 3 मिनट लंबे ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि दर्शकों को एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने को मिलने वाली है। घड़ियों और सोने की तस्करी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक तस्कर के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं नागार्जुन अक्किनेनी भी जबरदस्त एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। 'कुली' लोकेश कनगराज के एलसीयू यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत वह पहले 'लियो', 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी सफल फिल्में बना चुके हैं। 'कुली' में दर्शकों को कई दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जिनमें से एक खास सीन रजनीकांत और आमिर खान के बीच होगा। इस सीन में दोनों दिग्गजों के बीच जबरदस्त टकराव देखने लायक होगा। फिल्म 'कुली' के साथ हमसिनी एंटरटेनमेंट अपनी सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहा है। इसका लक्ष्य 100 से अधिक देशों में फिल्म को रिलीज करना है, जिससे यह किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़ में शुमार हो सकती है। 'कुली' का सीधा मुकाबला सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से होने वाला है। दोनों ही बड़ी फिल्में इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' और 'वॉर 2' में से किसकी जीत होती है।  

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने भावुक पोस्ट से जीता दिल, सच्ची दोस्ती को बताया सबसे बड़ी पूंजी

मुंबई,  आज पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया और इसे सबसे बड़ी पूंजी बताया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने जिंदगी में पैसे जमा करने के बजाय सच्चे और पुराने दोस्त जमा किए हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। खेर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नोट इकट्ठा करने के बजाय, चंद दोस्त इकट्ठा किए मैंने… इसलिए आज तक ‘पुराने’ भी चल ही रहे हैं…’ वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!” उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और फैंस इसे दिल से महसूस कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के साथ उनकी दोस्ती को भी याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सर, आपकी और सतीश जी की दोस्ती एक मिसाल है, बहुत याद आते हैं वो।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “दिल छू लिया आपकी इस पोस्ट ने, दोस्ती सच में दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है।” अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स में लिखा, “आपके शब्दों में जो सच्चाई है, वो आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलती है,” “फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं सर, आप हमेशा यूं ही प्रेरणा देते रहें,” और “बहुत भावुक कर दिया सर आपने, दोस्ती के ऐसे जज्बात अब कम ही देखने को मिलते हैं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला। यह फिल्म एक साहसी युवा लड़की की कहानी है, जो अपने दिवंगत पिता, एक भारतीय सेना अधिकारी, से प्रेरणा लेकर आर्मी में शामिल होने का सपना देखती है। फिल्म को कान्स, न्यूयॉर्क, लंदन जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, शुभांगी दत्त और अरविंद स्वामी जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी नई किताब ‘डिफरेंट बट नो लेस’ भी लॉन्च की। इस अवसर पर महेश भट्ट, बोमन ईरानी, गजराज राव, लेखक अमीश त्रिपाठी और अनुपम खेर की माता भी मौजूद रहे।  

चंकी पांडे ने स्कूल के दोस्तों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, बोले- ‘लव यू’

मुंबई, अभिनेता चंकी पांडे दोस्ती को समर्पित खास दिन यानी फ्रेंडशिप डे को खास अंदाज में मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि फ्रेंडशिप डे अपने स्कूल के दोस्तों संग खास अंदाज में मनाया। चंकी पांडे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर सेंट एंड्रयूज स्कूल के दोस्तों के साथ रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में चंकी अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और यादगार पलों का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सेंट एंड्रयूज के दोस्तों संग, 1978 बैच। बिरयानी, शराब और ढेर सारी बातों की रात। इन दोस्तों से प्यार है। रॉबिन के, हमें होस्ट करने के लिए धन्यवाद।” कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें चंकी पांडे के नाम से ही जाना जाता है। चंकी के पिता शरद पांडे एक प्रसिद्ध हार्ट सर्जन थे, जो भारत में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर्स की टीम में शामिल थे। वह ब्लडलेस हार्ट सर्जरी के विशेषज्ञ थे। लेकिन, चंकी ने एक्टिंग को करियर के रूप में चुना और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। वर्कफ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे की हालिया रिलीज कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ है। इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने देवगन फिल्म्स, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के साथ मिलकर बनाया है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। अजय देवगन की सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है, वहीं संजय दत्त की जगह रवि किशन ने ली है। फिल्म में चंकी पांडे और अजय देवगन के अलावा, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरद सक्सेना, अश्विनी कलसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  

फिर दिखेगा देसी गर्ल का जादू, प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी के कयास

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड की कई फिल्मों और शोज़ में शानदार काम करने के बाद उन्होंने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लंबे वक्त से उनकी बॉलीवुड वापसी की खबरें चर्चा में थीं और अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। भंसाली की फिल्में स्टाइल और भव्यता के लिए जानी जाती है और प्रियंका की वापसी के लिए इससे बेहतर प्रोजेक्ट शायद ही कोई हो। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका इस बार किन किरदारों और कहानियों के साथ पर्दे पर लौटती हैं। साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में प्रियंका चोपड़ा ने आइकॉनिक सॉन्ग 'राम चाहे लीला' पर धमाकेदार डांस परफॉर्म किया था। हाल ही में प्रियंका ने इस गाने से जुड़ी कुछ यादें साझा करते हुए बताया कि इसे करने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि इस गाने की शूटिंग और डांस स्टेप्स की रिहर्सल उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक थे। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भंसाली के विज़न और उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास और प्रेरणादायक रहा। 13 साल बाद भी यह गाना आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के बाद से ही चर्चा तेज हो गई थी कि वो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक बार फिर नजर आ सकती हैं। एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका के बॉलीवुड में वापसी की यह बड़ी शुरुआत हो सकती है। सूत्र का कहना है, प्रियंका चोपड़ा भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर कर सकती हैं। भले ही ये कैमियो हो, लेकिन इसका इमोशनल और विजुअल इम्पैक्ट काफी दमदार होगा। इससे उनकी वापसी का संकेत भी मिलता है। अगर ऐसा होता है, तो यह प्रियंका और भंसाली की दूसरी बड़ी क्रिएटिव कोलैबोरेशन होगी, और फैंस के लिए एक ट्रीट से कम नहीं। संजय लीला भंसाली की अगली मेगा प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार तिकड़ी नजर आएगी। यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी पृष्ठभूमि युद्ध के माहौल में रची गई है। भंसाली इस फिल्म को अपनी बाकी फिल्मों की तरह बड़े स्केल और गहराई के साथ बना रहे हैं। वह 2025 के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी करने की योजना में हैं। फिल्म को 2026 के मार्च में रिलीज किया जा सकता है। कहानी दो जिद्दी और जुनूनी किरदारों के टकराव की है, जहां मोहब्बत के साथ-साथ टकराव और अहंकार की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी।  

इम्तियाज अली बनायेंगे ‘साइड हीरोज’

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली, अभिनेता अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा को लेकर फिल्म 'साइड हीरोज' बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली ,महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा और रियान शाह साथ मिलकर फिल्म ‘साइड हीरोज’ का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।इस फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों की है, जो कई सालों बाद एक रीयूनियन में मिलते हैं। काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करने के बाद, जब वे मिलते हैं, तो उनके जीवन में हंसी और भावनाओं से भरा एक नया सफर शुरू होता है। इस फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट सिद्धार्थ सेन और पंकज मट्टा ने मिलकर लिखी है। निर्माता महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने कहा, जो कहानियां दिल से कही जाती हैं और दिल तक पहुंचती हैं, वे हमें हमेशा पसंद आती हैं। 'साइड हीरोज' की कहानी से हम तुरंत प्रभावित हो गए। यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो रीयूनियन के दौरान मिलते हैं।उन्होंने कि वे इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। ‘साइड हीरोज’ वर्ष 2026 में फ्रेंडशिप डे पर रिलीज होगी।  

मदन बॉब नहीं रहे, 71 साल की उम्र में बोले दुनिया को अलविदा, कैंसर से जूझ रहे थे

मुंबई   साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने तमिल एक्टर, कॉमेडियन, संगीतकार और टीवी कलाकार एस. कृष्णमूर्ति उर्फ मदन बॉब का निधन हो गया है. 71 की उम्र में उन्होंने बीती रात (2 अगस्त) को चेन्नई में अंतिम सांस ली. एक्टर की मौत से उनके परिवार समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है. हर कोई मदन बॉब को नम आंखों से याद कर रहा है.  कैसे हुई एक्टर की मौत? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मदन बॉब कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे. लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद शनिवार की रात उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने अपने चेन्नई स्थित आवास पर ही अंतिम सांस ली.  मदन बॉब साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड और मशहूर एक्टर थे. उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हमेशा दर्शकों का दिल जीता. वो काफी वर्सेटाइल थे. वो अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए मशहूर थे. मदन बॉब ने अपने करियर में राजनीकांत, कमल हासन, अजीत कुमार, सूर्या और विजय जैसे मशहूर कलाकारों के साथ काम किया था.  संगीतकार के तौर पर भी बनाई थी पहचान एक्टिंग के अलावा उन्हें संगीत का भी शौक था. एक संगीतकार के तौर पर भी उन्होंने काम किया और नाम कमाया. एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ-साथ वो शानदार संगीतकार भी थे.   टीवी पर भी किया काम सिल्वर स्क्रीन पर अपने हुनर का लोहा मनवाने के बाद मदन बॉब ने टीवी पर भी खूब काम किया था. उन्होंने कॉमेडी शो 'असाथापोवाधु यारू' को जज किया था. उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में भी काम किया था.  कब की थी करियर की शुरुआत? बता दें कि मदन बॉब ने साल 1984 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म 'नींगल केट्टवई' थी. उन्होंने 'जेमिनी', 'थिरुदा-थिरुदा', 'थेवर मगन', 'फ्रेंड्स', 'कन्नुक्कुल निलावु' समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने मल्यालम और हिंदी फिल्म 'चाची 420' में भी अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर छाप छोड़ी थी. कमल हासन की फिल्मों 'साथी लीलावती' और 'थेनाली' में भी मदन बॉब की अदाकारी को काफी सराहा गया था. मदन बॉब भले ही इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं. मगर फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे.

सपना चौधरी की तस्वीरों से मिले संकेत, जल्द आएगा नया गाना या फिल्म?

मुंबई, हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी जिंदगी के हर अहम पल फैन्स संग साझा करती हैं। शनिवार को भी अभिनेत्री ने कुछ ऐसा ही किया। कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनका अंदाज खास था। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह ग्रामीण परिवेश में खुले मैदानों में चुलबुले अंदाज में कभी ट्रैक्टर में बैठकर मस्ती कर रही हैं, तो कभी पेड़ों के पीछे छिपती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, “खुद में खोने दे मुर्शद अब तमाशा होने दे…!” सपना का यह खास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स उन्हें फायर, हार्ट और स्माइली इमोजी से कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में, मई में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह देसी लुक में नजर आ रही थीं। सपना ने ब्राउन सूट पहना हुआ था और इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों की चोटी बनाई थी और बड़े ईयरिंग पहने हुए थे। इस फोटोशूट के साथ सपना ने कैप्शन में लिखा था, “मुझमें कोई कमी नहीं, मैं देसी हूं।” लोग अभिनेत्री को उनके देसी अंदाज के लिए पसंद करते हैं। सपना का मानना है कि आप जैसे हैं, वैसे ही सबसे खास हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। टीम के बाकी रागनी कलाकारों के साथ वह हरियाणा और आस-पास के राज्यों में प्रोग्राम करती थीं। सपना को पहली बार रागनी के स्टे ज से इतर एक म्यू जिक वीडियो ने मशहूर बनाया। मोर म्यूजिक कंपनी के साथ उनका हरियाणवी गाना ‘सॉलिड बॉडी रै’ रिलीज हुआ। ये वीडियो हिट रहा और सपना सुपरहिट हो गईं। सपना ने साल 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा  लिया। इसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी। वह टीवी शो ‘लाडो- वीरपुर की मर्दानी’ में भी नजर आई थीं। उसी साल उन्हें  ‘भांगओवर’ फिल्मव में आइटम डांस नंबर करने का मौका मिला। इसके बाद 2018 में वह अभय देओल की फिल्मव ‘नानू की जानू’ में भी आइटम सॉन्ग में नजर आई थीं, इसी के साथ ही अभिनेत्री पुलकित सम्राट की फिल्मे ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ में भी परफॉर्म करती हुई दिखीं।  

श्रीलीला ने ‘भगवंत केसरी’ की नेशनल अवॉर्ड जीत पर जताई खुशी, कहा- ‘ये जीत सभी बेटियों के नाम’

मुंबई,  तेलुगु सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री श्रीलीला ने अपनी हाल ही में आई फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जीत को हर उस बेटी के लिए समर्पित किया है जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है। श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर संग एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने इस उपलब्धि को अपने दिल के सबसे करीब बताया और दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। श्रीलीला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “बेटी को शेर बनाओ। यह फिल्म मेरे दिल के सबसे करीब है। आपके असीम प्रेम और समर्थन के कारण यह संदेश अब पूरे देश में फैल रहा है। ‘भगवंत केसरी’ ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।” उन्होंने फिल्म की टीम और खासतौर से नंदमुरी बालकृष्णा को समर्थन के लिए आभार जताया। ‘भगवंत केसरी’ की कहानी एक पूर्व कैदी की है, जो अपनी गोद ली हुई बेटी को भारतीय सेना में शामिल करने के लिए तैयार करता है। हालांकि, उनका यह मिशन एक निर्दयी बिजनेसमैन के साथ टकराव के कारण चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस फिल्म में श्रीलीला के साथ नंदमुरी बालकृष्णा, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही श्रीलीला सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। इस फिल्म में आशुतोष राणा, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, नागा महेश और टेम्पर वामसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, वहीं नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 2016 की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।