samacharsecretary.com

Rajkummar Rao First Look: सौरव गांगुली की बायोपिक से सामने आया पहला लुक, ‘दादा’ के अंदाज में छाए एक्टर

मुंबई  क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला लुक आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी तारीफ शुरू कर दी है। फिल्म का पहला लुक सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की। पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी वाले उस यादगार पल को दोबारा जीते दिखाई दे रहे हैं, जब साल 2002 में नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद सौरव गांगुली ने अपनी टी-शर्ट हवा में लहराकर जीत का जश्न मनाया था। फर्स्ट लुक में फिर दिखा लॉर्ड्स वाला ऐतिहासिक पल फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे पहले 2002 की वही ऐतिहासिक जीत याद आ गई। इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद सौरव गांगुली का टी-शर्ट लहराने वाला जश्न भारतीय क्रिकेट के सबसे आइकॉनिक पलों में गिना जाता है। राजकुमार राव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा पहला लुक शेयर किया। उन्होंने सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। फैंस का कहना है कि राजकुमार का लुक और बॉडी लैंग्वेज काफी हद तक गांगुली जैसी लग रही है। फिल्म में सिर्फ क्रिकेट नहीं, संघर्ष और कप्तानी की कहानी भी दिखेगी ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ सिर्फ एक क्रिकेट फिल्म नहीं होगी, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे दौर की कहानी भी दिखाएगी, जब टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही थी। सौरव गांगुली को उस कप्तान के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और भारतीय टीम को विदेशों में जीतना सिखाया। स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्मों को पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनी यह फिल्म भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास मानी जा रही है। मेकर्स की ओर से रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जबकि शूटिंग अभी जारी है। फर्स्ट लुक ने साफ कर दिया है कि फिल्म में उस दौर की कई यादगार घटनाओं को बड़े पर्दे पर दोबारा जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।

व्यापारी संग रिश्ते की चर्चा के बीच कृति सेनन का खुलासा, सालों पहले कराए थे एग्स फ्रीज

मुंबई  बॉलीवुड डीवा कृति सेनन इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. एक ओर थिएटर में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 छाई हुई है. दूसरी ओर उनकी डेटिंग चर्चा में है। कृति सेनन यूके स्थित भारतीय बिजनेसमैन कबीर बहिया के प्यार में हैं. उन्होंने ऑफिशियली रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, लेकिन तस्वीरें-वीडियो रिश्ते की गवाही देते हैं। कृति 35 साल की हो गई हैं. अब उन्होंने वेडिंग और मदरहुड को लेकर बात की है. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं।  कृति कहती हैं कि मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे. मैंने ये तब किया जब मुझे 'मीमी' के लिए वजह बढ़ाना था। एक्ट्रेस ने कहा कि क्योंकि उस वक्त शरीर में होने वाली सूजन और बदलाव आसानी से नजरअंदाज किए जा सकते थे. मैंने उस वक्त एक करीबी से बात की.उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम ऐसा करोगी, तो खुद को सबसे अच्छा तोहफा दोगी।  'मेरे दिमाग में यही चल रहा था. इस दौरान मुझे मीमी के लिए दो महीने घर रहकर वजन बढ़ाना था. दो महीने मेरा कोई शूट नहीं था. ये फिल्म भी सेरोगेसी पर थी। कृति कहती हैं कि मैंने सोचा कि ये कर लेती हूं, क्योंकि एक पॉइंट आता है जब आप हार्मोनली डिस्टर्ब लगते हैं. ये सब एक प्रेग्नेंट महिला की तरह फील कराता है। उन्होंने कहा कि इसमें मूड स्विंग होते हैं. हां मैंने एग्स फ्रीज करा लिए हैं. क्योंकि मैं अपने सिर पर कोई बोझ नहीं रखना चाहती थी. नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मीमी' 2021 में रिलीज हुई थी. फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 15 किलो वजन बढ़ाया था।   

यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म की देरी को लेकर अपनी बात रखी. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर फिल्म की रिलीज बार-बार क्यों टल रही है. इस पर हुमा ने क्या जवाब दिया आपको बताते हैं. हुमा कुरैशी ने 'लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "नई रिलीज डेट 26 अगस्त है. देरी की वजह जो भी रही हो, मुझे लगता है कि अब ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं भी फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि मैंने जितना भी देखा है, उसके आधार पर कह सकती हूं कि यह एक शानदार विजुअल अनुभव होने वाली है. यह बहुत बड़ी फिल्म है." 'टॉक्सिक' के एक्शन को बताया अनोखा अनुभव हुमा कुरैशी ने आगे कहा, "मैंने अभी पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैंने जितना देखा है, उसके हिसाब से हर कलाकार और हर किरदार ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं लगता कि दर्शकों ने इससे पहले इतने बड़े लेवल का एक्शन अनुभव किया होगा." उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए जल्दी रिलीज नहीं करना चाहिए कि वह बाकी फिल्मों से पहले सिनेमाघरों में आ जाए. फिल्म को तभी रिलीज किया जाना चाहिए, जब वह पूरी तरह तैयार हो. हुमा ने कहा, "फिल्म मार्च में आए, जून में आए या अगस्त में, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. मकसद सबसे पहले रिलीज करना नहीं होना चाहिए, बल्कि फिल्म को तब रिलीज करना चाहिए जब वह पूरी तरह तैयार हो."  यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे ये सितारे 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

सतलुज विवाद पर बोले राम गोपाल वर्मा, फिल्म हटाने पर उठाए सवाल

दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर ही फिल्म को ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई. अब इस पूरे विवाद पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी खुलकर अपनी राय रखी है. राम गोपाल वर्मा ने अपने X अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की और साथ ही इसे हटाए जाने पर बेबाक तरीके से सवाल भी उठाए. 'ये फिल्म नहीं, कभी न भरने वाला जख्म है' राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि 'सतलुज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐसा गहरा जख्म है जो कभी नहीं भर सकता. उनके मुताबिक ये फिल्म देश के इतिहास के सबसे अंधेरे अध्यायों में से एक को फिर से सामने ले आती है. उन्होंने कहा कि ये सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सच से सामना कराने वाला माध्यम है. राम गोपाल वर्मा ने दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग की जमकर सराहना की. उन्होंने लिखा कि फिल्म में दिलजीत ने बिना किसी हीरो वाली दिखावटी बहादुरी के बेहद संयम और गुस्से से भरा शानदार अभिनय किया है. दिलजीत के हाथ में कोई हथियार नहीं, सिर्फ एक रजिस्टर (लेजर) और उनका जमीर है. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरता है. RGV ने अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि अर्जुन ने फिल्म में सिस्टम और सत्ता की कड़वी सच्चाई को बहुत दमदार तरीके से दिखाया है. उनका किरदार इतना असली लगता है कि उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 'डायरेक्टर ने सनसनी नहीं, सच्चाई दिखाई' राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्टर हनी त्रेहान की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने इस संवेदनशील विषय को सनसनीखेज बनाने की बजाय बेहद संजीदगी से पेश किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म धीरे-धीरे एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर की तरह खुलती है, जिसमें सरकारी फाइलें, श्मशान घाट के रिकॉर्ड और धीमी बातचीत के जरिए सच्चाई सामने आती है. यही संयम फिल्म को और ज्यादा असरदार बना देता है. अपने पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष ये है कि ये दिखाती है कि कैसे एक लोकतंत्र कभी-कभी अपने ही नागरिकों को निगल जाता है और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश करता है. उन्होंने कहा कि फिल्म किसी तरह का भाषण नहीं देती, बल्कि दर्शकों को खुद सोचने पर मजबूर करती है. 'सतलुज के साथ खालड़ा जैसा मत होने देना' पोस्ट के आखिर में राम गोपाल वर्मा ने भावुक अपील करते हुए लिखा- मैं सत्ता में बैठे सभी लोगों से अपील करता हूं कि 'सतलुज' के साथ वही मत कीजिए जो जसवंत सिंह खालड़ा के साथ हुआ था. उन्होंने आगे लिखा- सच्चाई को जितना छिपाने की कोशिश की जाती है, वो उतनी ही ज्यादा ताकत के साथ सामने आती है. राम गोपाल वर्मा का ये बयान ऐसे समय आया है, जब 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को दोबारा स्ट्रीम करने की मांग तेज होती जा रही है, जबकि इस पूरे मामले पर बहस अभी थमती नहीं दिख रही है. एक के बाद एक कई सेलेब्स इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं, साथ ही फिल्म बॉडीज ने भी सेंसरशिप पर सवाल उठाए हैं.

‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, सपना टूटा तो शादी में छलका दर्द

 शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एपिसोड की शुरुआत में ब्रोकर अनुपमा को रोकता है और पूछता है कि क्या वह अभी भी वह घर खरीदना चाहती है. अनुपमा पहले हुई गलतफहमी के लिए माफी मांगती है. तभी ब्रोकर उसे बताता है कि वह घर अब बिक चुका है. जोशी परिवार ने उसके लिए टोकन मनी दे दी है. यह सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है. वह सोचती है कि उसके पास तो टोकन देने तक के पैसे नहीं थे और वह घर खरीदने के सपने देख रही थी. हालांकि वह खुद को संभालते हुए फैसला करती है कि अब उसका पूरा ध्यान अंश की शादी पर रहेगा. श्रुति और अनुपमा के बीच फिर तकरार शादी के माहौल में अनुपमा खुद अंश और प्रेरणा को तैयार करती है. अंश को दूल्हे के रूप में देखकर वह भावुक हो जाती है. बारात के दौरान अनुपमा डांस भी करती है. लेकिन अंश को दूल्हा बने देखकर उसे समर की याद आ जाती है और वह रो पड़ती है. अंश और लीला उसे संभालते हैं. शादी में श्रुति की एंट्री होती है और वह राही और अनुपमा को साथ देखकर हैरान रह जाती है. शादी के बीच प्रेम और अनुपमा को उनके अगले कुकिंग कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी मिलती है. पारितोष और गौतम को साथ देखकर बढ़ा शक अनुपमा प्रेम की तारीफ करते हुए कहती है कि वह बहुत अच्छा शेफ है और आगे और बेहतर बन सकता है. इस पर प्रेम कहता है कि उसे हराने के लिए उसे और बेहतर बनना पड़ेगा. अनुपमा भी साफ कहती है कि उसके लिए यह कॉम्पिटिशन जीतना बहुत जरूरी है और वह अपनी पूरी ताकत लगाएगी. एपिसोड के आखिर में ट्विस्ट आता है. पारितोष, गौतम से पैसे मांगता है और कहता है कि उसके पास एक जरूरी जानकारी है. वह गौतम को कुछ बताता है, जिसे देखकर अनुपमा को शक हो जाता है. अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पारितोष क्या छिपा रहा है और इसका असर अंश-प्रेरणा की शादी पर कैसे पड़ेगा.

रामायण की शूटिंग में दीपिका चिखलिया ने बताईं मुश्किलें, कपड़े बदलने तक की नहीं थी सुविधा

दीपिका चिखलिया का नाम जेहन में आते ही उनका देवी सीता वाला रूप उभर आता है, जो रामानंद सागर की 'रामायण' में देखने को मिला था। इस सीरियल ने दीपिका को सीता के किरदार में हमेशा के लिए 'अमर' कर दिया। दीपिका चिखलिया को लोग देवी सीता मानकर पूजते थे और उनका आशीर्वाद लेते थे। और आज भी यही आलम है। हालांकि, सीता बनने के लिए दीपिका चिखलिया को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बारे में 61 वर्षीय एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था। दीपिका चिखलिया ने बताया था कि 'रामायण' की शूटिंग के दौरान उन्हें किन तकलीफों से गुजरना पड़ा और क्यों सीता के रोल में उनके जितनी शोहरत किसी और एक्ट्रेस को क्यों नहीं मिली। साथ ही बताया था कि वह सीता के लुक में आने के लिए क्या खास तरह की तैयारी करती थीं। शूट की मुश्किलें, पुराने कपड़ों का टेंट, लोगों के घर वॉशरूम इस्तेमाल करना दीपिका चिखलिया ने साल 2023 में 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में 'रामायण' के सेट की मुश्किलें बयां की थीं। दीपिका ने बताया था कि उस वक्त आउटडोर शूटिंग में सबसे बड़ी दिक्कत होती थी, क्योंकि वॉशरूम की परेशानी हो जाती थी। उन्हें और बाकी फीमेल कास्ट को लोकल लोगों के घर-घर जाकर वॉशरूम इस्तेमाल करने की रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी। वहीं, जब कपड़े बदलने की बारी आती थी, तो उसके लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में पुराने कपड़े पकड़कर टेंट बनाया जाता और फिर उसके बीच में दीपिका चिखलिया और बाकी महिलाएं कपड़े बदलती थीं। पुराने कपड़ों के टेंट के बीच में रहकर ही वो धूप से खुद को बचाती थीं। कार में बैठकर साड़ी बदलनी पड़ती थी दीपिका ने यह भी बताया था कि कई बार तो ऐसा हुआ कि उन्हें कार में बैठकर साड़ी बदलनी पड़ी। इसके लिए क्रू मेंबर्स कार के शीशों पर कपड़ा लगा देते थे ताकि बाहर से कुछ न दिखे, और फिर दीपिका कपड़े बदलती थीं। सीता बनने के लिए दीपिका चिखलिया की तैयारी सीता बनने के लिए दीपिका चिखलिया क्या खास और क्या अलग तैयारी करती थीं? इसके बारे में एक्ट्रेस ने बताया था कि रामानंद सागर ने उन्हें देवी सीता का एक रफ स्कैच बनाकर दिया था और बताया था कि सीता ऐसी होनी चाहिए। उसे दीपिका चिखलिया ने दिमाग में रखा। वह रोजाना रामायण पढ़ती थीं और किरदार की गरिमा पर फोकस किया। चूंकि सीता का किरदार गंभीर था, इसलिए दीपिका को बोलने के अंदाज, रिएक्शन और डायलेक्ट पर काम करना पड़ा। उस किरदार को दीपिका चिखलिया ने तीन साल तक निभाया था। क्यों कोई और एक्ट्रेस सीता बन नहीं पा सकी दीपिका जितनी शोहरत? जब भी कोई एक्ट्रेस सीता का किरदार निभाती है, तो उसकी तुलना दीपिका चिखलिया के निभाए सीता के किरदार से ही की जाती है। 'रामायण' सीरियल को बने 39 साल हो चुके हैं। तबसे अभी तक कई एक्ट्रेसेस ने सीता का किरदार निभाया, पर दीपिका को छू न सकीं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया जितनी शोहरत किसी और एक्ट्रेस को नहीं मिली? इसकी वजह दीपिका ने बताई थी। उनके मुताबिक, उनका चेहरा ऐसा रहा, जिस पर धार्मिक प्रोजेक्ट्स ही शूट करते हैं। उनके चेहरे पर पहले से ही भक्ति भाव था और वह माला पर राम का 100 बार नाम जपती थीं। बताया था आज की एक्ट्रेसेस में क्या है सबसे बड़ी कमी दीपिका चिखलिया ने कहा था कि बाकी एक्ट्रेसेस जहां एक्टिंग करती हैं, वहीं सीता का किरदार उनके लिए एक्टिंग नहीं था। दीपिका के मुताबिक, वह सीता के किरदार को भक्ति की तरह देखती थीं। वो ऐसे सोचती थीं कि वह सीता हैं, राम का दौर है और उनके साथ वह सब हो रहा है, जो 'रामायण' में दिखाया गया। दीपिका चिखलिया ने कहा था कि आज की एक्ट्रेसेस के अंदर भक्ति भाव नहीं है, और इसलिए वो 'सीता' नहीं बन पा रही हैं।  

लॉक अप में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ा हाईवोल्टेज ड्रामा

एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. टेंशन के माहौल के बीच एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने लॉक अप में तहलका मचा दिया है. शिल्पा ने शो में एंट्री करते ही हर किसी से पंगे लेने शुरू कर दिए. राम कपूर के बाद शिल्पा ने सुनीता आहूजा को उकसाने की कोशिश की. लेकिन सुनीता ने अपने जवाब से शिल्पा की बोलती बंद कर दी. शिल्पा ने सुनीता से लिया पंगा शिल्पा शिंदे शो में सुनीता आहूजा पर उनकी शादी को लेकर तंज कसती नजर आईं. शिल्पा ने सुनीता को ताने मारते हुए कहा-हम तो गोविंदा के फैन हैं. आप ऐसे कैसे कर सकती हो? आप ऐसे कैसे बोल सकती हो? आपको पता भी है आपने क्या फैसला लिया है? शिल्पा के तानों से परेशान सुनीता भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने बेबाकी से शिल्पा को लताड़ लगाई. सुनीता गुस्से से शिल्पा से बोलीं- जब तुम्हारे ऊपर गुजरेगा तुम्हें तब पता चलेगा. ज्यादा बक… मत करो. सुनीता का बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. फैंस का कहना है कि सिर्फ सुनीता ही शिल्पा शिंदे को चुप करा सकती हैं. फूट-फूटकर रोईं सुनीता इसके अलावा शो में सुनीता का इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिला. खाना न मिलने की वजह से सुनीता मेकर्स से नाराज दिखीं. उन्होंने रोते हुए शो के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई. सुनीता शो में काफी गालियां देती हुई भी नजर आईं. सुनीता गुस्से से बोलीं- हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है. मेरे सारे बच्चे यहां भूखे हैं. मुझे चीची मना कर रहा था कि मत जा, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी. जब भी मैं उसकी बात नहीं मानती तो पछताती हूं. सुनीता ने शो छोड़ने की धमकी भी दी. वो फूट-फूटकर रो पड़ीं. फिर रितेश देशमुख ने उन्हें संभाला और उनके आंसू पोंछकर उन्हें चुप कराया. लॉक अप में इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसलिए आप भी कोई एपिसोड मिस न करें.

आमिर खान की तीसरी शादी पर 16 साल वाले फॉर्मूले की सोशल मीडिया में चर्चा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही मे अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सिंगल से मिंगल कर लिया है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. 5 जुलाई को हुई इस शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस ने आमिर को बधाई देते हुए गौरी का वेलकम तो किया ही लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस '16 साल वाले फॉर्मूले' की हो रही है, जिसे लेकर यूजर्स मजेदार मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग आमिर की पहली और दूसरी शादी का हिसाब जोड़ते हुए कह रहे हैं कि क्या तीसरी शादी भी 16 साल ही चलेगी? कई यूजर्स लिख रहे हैं- आमिर का मैरिज कॉन्ट्रैक्ट 16 साल का होता है क्या? तो किसी ने मजाक में लिखा- अब 2042 का इंतजार करो. पहली शादी: बचपन का प्यार, 16 साल बाद अलग राह आमिर खान ने 18 अप्रैल 1986 को अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं. शादी करीब 16 साल चली और फिर दिसंबर 2002 में दोनों का तलाक हो गया. अलग होने के बाद भी दोनों ने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर की और आज भी दोस्ताना रिश्ता रखते हैं. 'लगान' के सेट से शुरू हुआ था दूसरा रिश्ता रीना दत्ता से अलग होने के करीब तीन साल बाद आमिर ने 28 दिसंबर 2005 को फिल्ममेकर किरण राव से पंचगनी के फार्महाउस पर प्राइवेट शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्म 'लगान' के दौरान हुई थी. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ. लेकिन जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान कर दिया. यानी ये रिश्ता भी करीब 16 साल तक ही चला. अब 61 की उम्र में तीसरी बार बसाया घर अब आमिर-गौरी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन यूजर्स अलग ही जोड़-घटा करने में बिजी हैं. उनके लिए आमिर का ये नया रिश्ता किसी मीम मटैरियल से कम नहीं साबित हो रहा है. जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने पहली और दूसरी शादी का गणित निकालना शुरू कर दिया. कई यूजर्स का कहना है कि अगर पिछला रिकॉर्ड देखा जाए, तो तीसरी शादी भी 16 साल तक चलेगी. हालांकि ये सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही सिर्फ एक चर्चा ही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है. लेकिन इसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है. कई सेलेब्स भी इस पर हैरानी जता चुके हैं कि आमिर अपनी पत्नियों को कितनी इज्जत देते होंगे जो उन्हें उनके आने वाले रिलेशनशिप्स पर कोई एतराज नहीं होता. फिलहाल सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है. कोई आमिर की शादी का '16 साल का रिकॉर्ड' गिना रहा है, तो कोई तीसरी पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. अब वक्त ही बताएगा कि सोशल मीडिया का ये '16 साल वाला गणित' सिर्फ मजाक साबित होता है या नहीं.

आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से रजिस्टर मैरिज की, पहली तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आज अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। एक्टर ने 61 की उम्र में रजिस्टर मैरिज की है जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। तस्वीर में एक्टर को पेपर पर साइन करते हुए देखा जा सकता है। आमिर खान की तीसरी शादी के लिए उनका पूरा परिवार एक साथ नजर खुशियां मनाता नजर आ रहा है। आमिर ने ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं गौरी ने शिमरी ड्रेस कैरी की हुई है। खास बात ये है कि आमिर और गौरी की शादी में उनके पिछली शादियों से बच्चे मौजूद हुए हैं। आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। आमिर खान अपनी तीसरी शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके और किरण राव से बेटे आजाद साथ दिख रहे हैं। तीसरी पत्नी गौरी भी अपने बेटे के साथ हैं। आमिर की मां जीनत और परिवार के कुछ खास सदस्यों को तस्वीर में देखा जा सकता है। आमिर ने गौरी को कुछ समय तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्हें अपनी तीसरी पत्नी बनाया है। आमिर खान की शादियां आमिर खान की लव लाइफ की बात करें तो एक्टर ने अपने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी कर ली थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे आयरा और जुनैद हुए। लेकिन ये शादी करीब 16 साल बाद टूट गई। दोनों ने साल 2002 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद एक्टर की जिंदगी में किरन राव आई।कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद किरन और आमिर ने साल 2005 में शादी कर ली। साल 2011 में दोनों बेटे आजाद के पेरेंट्स बने। आजाद को सरोगेसी की मदद से दुनिया में लाया गया था। लेकिन आमिर की ये शादी भी साल 2021 में टूट गई। हालांकि, आमिर के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों और बच्चों के साथ अच्छे संबंध रहे। गौरी से मुलाकात अब आमिर तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आमिर ने स्टाइलिस्ट गौरी स्प्रैट से शादी की है। एक्टर के मुताबिक उनकी और गौरी की मुलाकात सबसे पहले करीब दो दशक पहले हुई थी। लेकिन उस समय जीवन अलग दिशा में चल रहा था। फिर दूसरी मुलाकात 2023 में हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। आमिर ने गौरी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलाया था। सभी ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया और अब गौरी खान परिवार का हिस्सा बन गई हैं।

बिकिनी में मालविका मोहनन ने ढाया कहर, 32 की उम्र में बोल्ड अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

मुंबई  मालविका मोहनन फैन्स की फेवरेट हीरोइन में से एक हैं. मालविका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स को सरप्राइज करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अब एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. मालविका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड लुक दिखा। पेस्टल कलर की बिकिनी में मालविका किलर लगीं. बिकिनी को उन्होंने प्रिंटेड स्कार्फ से कवर किया हुआ था, जो ट्रॉपिकल लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। आउटफिट कम्फर्ट, एलीगेंस और मॉडर्न बीचवियर को दर्शाता है। जब बात हॉलिडे ड्रेसिंग की आती है, मलाविका को पता है कि बिना किसी दिखावे के स्टाइल कैसे बनाए रखना है. उनका लेटेस्ट Beach लुक फ्रेश, मिनिमल और लग्जरी आइलैंड गेटअवे के लिए एकदम सूट करता है। मलाविका मोहनन रेत पर पेस्‍टल टोन की सॉफ्ट बिकिनी में क्लासी लुक से ध्यान खींचती दिखीं. स्टाइलिंग को मिनिमल रखते हुए मलाविका ने अपने आउटफिट के साथ मेटालिक बैंगल्स का स्टैक पहना। लंबे स्टेटमेंट इयररिंग, ओपन हेयर और लाइट मेकअप से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. उनका दमकता हुआ चेहरा धूप में और भी निखरा दिखा। फैन्स मालविका के बिकिनी लुक को परफेक्ट और क्लासी बता रहे हैं. फैन्स फायर इमोजी बनकर उनके बिकिनी लुक को एक नंबर बता रहे हैं।