samacharsecretary.com

चंपई सोरेन के बेटे को बड़ा झटका, घाटशिला में JMM ने बनाई मजबूत बढ़त

 घाटशिला

 घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही जारी है। मतगणना कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में की जा रही है। वहीं, आज इंतजार खत्म हो जाएगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है और यह सीट किसके नाम जाएगी।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की मतगणना में छठे राउंड के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें इंडिया गठबंधन (जेएमएम) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर मजबूत बढ़त बना ली है। छठे राउंड के बाद वोटों के बाद झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन 27,467 वोट, बाबूलाल सोरेन (BJP): 21,250 वोट, रामदास मुर्मू (JLKM): 6,061 वोट मिले। वर्तमान में, सोमेश चंद्र सोरेन (जेएमएम) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन (BJP) से 6,217 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मतगणना – राउंड 05

    1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 16794
    2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 23898
    3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -203
    4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 89
    5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5652
    6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-70
    7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-53
    8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-37
    9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-331
    10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 123
    11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 76
    12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-236
    13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 379
    14. NOTA- 712

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here