samacharsecretary.com

झारखंड के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 29 तक मांगे आवेदन

मेदिनी नगर/पलामू.

नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पलामू जिला कांग्रेस कमेटी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। इसी क्रम में मंगवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं जिला पालिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू एवं पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की मुख्य रुप से उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव (Urban Local Body Election) में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी केवल उन्हीं प्रत्याशियों को समर्थन देगी जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, संगठन के प्रति निष्ठावान और जनसरोकारों से जुड़े होंगे।

29 तारीख तक लिए जाएंगे आवेदन 
यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक वार्ड और नगर निकाय स्तर पर मजबूत दावेदारी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से आग्रह किया गया कि वे 29 तारीख तक अपराह्न 1 बजे तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करें, ताकि समयबद्ध रूप से उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, विजय चौबे, कामेश्वर तिवारी, मिथिलेश सिंह, रामदेव यादव, सुधीर चंद्रवंशी, लाल सूरज, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, टिकैत कुमार, सुधीर सिंह, रामानंद पाठक, गोपाल प्रसाद सिंह, परवेज़ आलम, अमिताभ शर्मा, संजीव सिंह रिंकू, सच्चिदानंद शुक्ला, प्रमोद यादव, विवेका त्रिपाठी, शहजाद अली आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here