samacharsecretary.com

गौवंश तस्करी करते तस्कर फरार, पुलिस की घेराबंदी में पलटा वाहन, तीन गायों की जान गई

जशपुर

जशपुर जिले से गौवंश तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तस्कर एक पिकअप वाहन में 10 गायों को भरकर छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जा रहे थे। पुलिस ने जब वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज रफ्तार में पिकअप भगाने लगा, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 3 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तस्कर मौके से फरार हो गए। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तपकरा पुलिस को गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। तेज रफ्तार के कारण ग्राम साजबाहर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में पिकअप में लदी 10 गायों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गायें घायल हो गईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद पिकअप में सवार तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गायों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने की कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here