samacharsecretary.com

ED ने गोपाल कांडा के घर-ऑफिस पर मारा छापा, लंबे सर्च ऑपरेशन से हड़कंप

हरियाणा 
गुरुग्राम स्थित पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 22 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार ED की टीम रविवार सुबह करीब 6 बजे कांडा के सिविल लाइंस स्थित आवास और कार्यालय पर पहुंची थी। तलाशी कार्रवाई देर रात तक चलती रही और सोमवार तड़के लगभग 4 बजे टीम वापस लौटी।

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने इस दौरान कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। तलाशी के समय उनके घर के बाहर दो गाड़ियां खड़ी देखी गईं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की गई है। उल्लेखनीय है कि लगभग दो 2 साल पहले भी ED ने कांडा के खिलाफ कार्रवाई की थी और उस दौरान गोवा स्थित उनके कैसिनो पर छापेमारी की गई थी। अब दोबारा हुई इस तलाशी से मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here