samacharsecretary.com

यूपी के परिषदीय स्कूलों में 21 नवंबर तक चलेंगी परीक्षाएं, अभिभावकों को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां

 फिरोजाबाद
 परिषदीय विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। दो पारियों में होने वाली परीक्षा में 1.32 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा तक का कार्य पूरा कर लिया गया है।
पहली पारी की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 12.30 से ढाई बजे तक होगी। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से आठ तक की परीक्षाएं लिखित एवं मौखिक होगी। दो और तीन की परीक्षा 50-50 और चार व पांच में 70-70 अंकों की होगी।

मौखिक होगी कक्षा एक की परीक्षा, अभिभावकों को दिखाई जाएंगी कापियां
कक्षा छह और आठ की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। बहुविकल्पीय के 10 प्रश्न 10 अंक के होंगे। अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय के चार प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय के दो प्रश्न 10 अंक के होंगे। मौखिक परीक्षा की समय अवधि प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यकता के अनुसार निर्धारित की जाएगी। मूल्यांकन होने के बाद कापियां छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को दिखाई जाएंगीं।

परीक्षा से पहले शिक्षक संकुल बैठकें स्कूलों में होंगी, परीक्षा की रणनीति बनेगी
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा का समापन 21 नवंबर को होगा। बीएसए ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्याें को परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से पहले शिक्षक संकुल बैठकें स्कूलों में होंगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों के अनुभव और शिक्षण पद्धतियों को साझा करना है। बैठकों में कक्षाओं में पढ़ाए गए पाठों का छात्रों को अभ्यास कराने पर बल दिया जाएगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की रणनीति भी शिक्षक बनाएंगे।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here