samacharsecretary.com

मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने केवल कुछ महीनों में राजनीति छोड़ी, केजरीवाल को बताया महान नेता

नई दिल्ली

मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने राजनीति से तौबा कर लिया है। कुछ ही महीनों की पारी के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को महान नेता बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला व्यक्तिगत है।

अवध ओझा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंन एक्स के जरिए अपने फैसले से पार्टी को अवगत कराया है। ओझा ने कहा कि वह प्यार और सम्मान के लिए ऋणी रहेंगे।

अवध ओझा ने एक्स पर लिखा,'आदरणीय अरविंद जी ,मनीष जी, संजय जी सभी ‘आप’ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता आदि आप सभी का दिल बहुत बहुत धन्यवाद। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है।अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता है। जय हिंद।'

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने पटपड़गंज के लोगों को भी धन्यवाद कहा जहां से वह चुनाव लड़े थे। ओझा ने कहा, ‘पटपड़गंज के लोगों का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया, सभी का। जय हिंद।’ आप में शामिल होने के बाद ओझा ने मनीष सिसोदिया की पुरानी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रवि नेगी से मुकाबला हार गए।

पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में अवध ओझा ने कहा कि वह चुनाव लड़ने को बहुत अधिक उत्सुक थे, लेकिन बाद में उन्हें यह बात समझ में आई कि राजनीति उनके लिए ठीक नहीं है। ओझा ने यह भी कहा कि अब वह राजनीति से दूर होकर खुश हैं। अब वह जो चाहें बोल सकते हैं, पार्टी लाइन के हिसाब से बोलने की बंदिश नहीं होगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here