samacharsecretary.com

कंबोडिया-फिलीपींस से जुड़ा है ठगी का जाल,गुरुग्राम पुलिस ने 5 गुर्गों को दबोचा, भारी मात्रा में हाई-टेक गैजेट्स बरामद

 गुरुग्राम
गुरुग्राम पुलिस ने कंबोडिया-फिलीपींस से संचालित साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें 5 गिरफ्तार हुए. आरोपी 'सिम बॉक्स' से कॉल डायवर्ट कर 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर ठगी करते थे.

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क कंबोडिया और फिलीपींस से संचालित हो रहा था. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. शातिर आरोपी 'सिम बॉक्स' (SIM Box) के जरिए कॉल डायवर्ट कर लोगों को 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाते थे और लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे.

गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी ईस्ट (DCP East) गौरव राजपुरोहित ने बताया कि जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी फिलीपींस और कंबोडिया में बैठे अपने विदेशी आकाओं के सीधे संपर्क में थे. ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले हाई-टेक उपकरण और अवैध मशीनें नेपाल-बिहार रूट के जरिए तस्करी कर भारत लाई जाती थीं. इस नेटवर्क के जरिए भारत में हजारों फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए गए थे.

SIT की छापेमारी में मिला भारी जखीरा
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित की गई एसआईटी (SIT) ने गुरुग्राम के यू-ब्लॉक और चकरपुर समेत कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की. इस रेड के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल इंटरनेट के जरिए कॉल डायवर्ट करने और फर्जी कॉल करने में होता था.

बरामद किए गए उपकरण:
    15 सिम बॉक्स
    504 फर्जी सिम कार्ड
    7 वाई-फाई राउटर
    29 वाई-फाई स्विच
    7 TAPO कैमरे और 30 बैटरियां

ये 5 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

    राहुल कुमार (निवासी: कासगंज)
    यश अमृत सिंह डुगर (निवासी: अहमदाबाद)
    भाविका भगचंदानी (निवासी: कच्छ)
    लितेश
    सागर

डीसीपी गौरव राजपुरोहित के अनुसार, फिलहाल गुरुग्राम पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि इसके मास्टरमाइंड और अन्य जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here