नई दिल्ली
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह तेजी दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक किलो चांदी हाई से अब भी 1.96 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती है, तो वहीं सोना भी 50,000 रुपये से कम कीमत पर मिल रहा है. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का या इनमें निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर हफ्तेभर में इनकी कीमतों में आए बदलाव पर नजर जरूर डाल लें.
चांदी चमकी, फिर भी हाई से सस्ती
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आए बदलाव के बारे में तो, MCX Silver Price बीते 2 अप्रैल को 2,32,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार ये 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी 2,43,300 रुपये पर क्लोज हुई. यानी हफ्तेभर में 1 Kg Silver 10,805 रुपये महंगी हो गई.
न सिर्फ एमसीएक्स पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी चांदी की कीमत चढ़ी है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स को देखें, तो हफ्तेभर में चांदी 2,27,813 रुपये से चढ़कर 2,39,934 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई और इस हिसाब से ये 12,121 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है.
भले ही बीते सप्ताह चांदी का भाव तेज रफ्तार के साथ उछला हो, लेकिन इस तेजी के बावजूद भी ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,39,337 रुपये प्रति किलो की तुलना में अभी भी 1,96,037 रुपये सस्ती मिल रही है.
24 कैरेट सोने का अब ये रेट
बात सोने की कीमतों में आए चेंज की करें, तो हफ्तेभर में इसकी कीमत भी उछली है. बीते 2 अप्रैल को 5 जून की एक्सपायरी वाले गोल्ड का वायदा भाव 1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को 1,52,690 रुपये पर पहुंच गया और इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold 3,010 रुपये महंगा हुआ. घरेलू मार्केट में इसकी कीमत 1,46,608 रुपये से उछलकर 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया.
चांदी की तरह से ही सोने के भाव में इस ताजा उछाल के बाद भी ये कीमती पीली धातु अपने हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई है. MCX Gold Rate देखें, तो इसका लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये है और लेटेस्ट रेट 1,52,690 रुपये तुलना करें, तो Gold Rate फिलहाल यहां से 50,294 रुपये प्रति 10 ग्राम कम है.
घरेलू मार्केट में अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो.
गोल्ड क्वालिटी गोल्ड रेट (GST+Making Charge के बिना)
24 Karat Gold 1,50,330 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,46,720 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,33,790 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,21,770 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 96,960 रुपये/10 ग्राम
ज्वेलरी खरदीने से पहले जानें ये बात
अगर आप Gold-Silver Jewellery खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर हफ्ते भर के रेट चेंज के साथ ही इस बात को जान लेना जरूरी है, कि आईबीजेए के द्वारा अपडेट किए गए रेट्स देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी खरीदते हैं, तो इन पर लागू GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न राज्यों शहरों में अलग-अलग हो सकता है और इनके जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है.





