samacharsecretary.com

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 1672 पदों पर निकाली भर्ती

चंडीगढ़.

हरियाणा में कंप्यूटर विज्ञान के स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के 1711 रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती में सिर्फ 39 युवा साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं। सात साल से चल रही इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा तो हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने आनन-फानन में बाकी बचे 1672 पदों को भरने के लिए फिर से विज्ञापन जारी कर दिया।

इनमें 1594 पद शेष हरियाणा काडर और 78 पद मेवात काडर के हैं। 16 फरवरी से नौ मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इससे पहले बुधवार को एचपीएससी ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का रिजल्ट जारी किया तो हर कोई हैरान रह गया। करीब पांच हजार अभ्यर्थियाें में से केवल 39 ही पास हुए हैं।

वर्ष 2019 में पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और फिर एचपीएससी ने विज्ञापन संख्या (26/2023 व 36/2023) अंतर्गत पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1711 पद विज्ञापित किए थे। इनमें हरियाणा काडर के 1633 व मेवात काडर के 78 पद थे। हरियाणा काडर के 1633 पदों में 898 पद सामान्य वर्ग, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसीबी, 163 ईडब्ल्यूएस और मेवात काडर के 78 पदों में से 43 सामान्य, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए गए। विगत 15 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here