samacharsecretary.com

मिठाई की आड़ में शराब का काला कारोबार: नरसिंहपुर पुलिस ने गुप्त बंकर से पकड़ी 50 लाख की अवैध खेप, दो गिरफ्तार

 नरसिंहपुर

 नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतर्राज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 10 फरवरी की रात्रि में विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र पासिंग एक आयशर ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन मार्ग पर तथा दूसरी टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर तैनात कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।

बरमान के पास घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक

चेकिंग के दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर बैहर तिराहा, बरमान के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया।

वाहन की तलाशी में ट्रक में बड़ी संख्या में मिठाई पैक करने के खाली डिब्बे भरे मिले। चालक की घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ। बारीकी से जांच करने पर जब डिब्बों में नुकीली रॉड डाली गई तो नीचे किसी भारी वस्तु की आवाज आई। डिब्बे हटाने पर लगभग तीन फीट नीचे बनाए गए गुप्त बंकर में 286 पेटी अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) छिपाकर रखी मिली।

हरियाणा व दिल्ली के निवासी हैं आरोपी

आरोपियों से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वे शराब नरसिंहपुर से सिलीगुड़ी ले जाने की बात कह रहे थे, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध शराब एवं आयशर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपत हरियाणा एवं मनोज यादव निवासी जफरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक करेली रत्नाकर हिग्वे, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान एवं रमेश सिसोदिया की विशेष भूमिका रही।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here