samacharsecretary.com

इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान

इंदौर.

मानपुर थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई हाईवे स्थित भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर घाट उतरते समय आगे चल रहे ट्रक से स्टील प्लेट का रोल सड़क पर गिर गया, इससे बचने के चक्कर में पीछे आ रहे पांच ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए।

हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब ढाई बजे घाट उतरते समय ट्रक क्रमांक एमपी 09 बीजी 7608 से अचानक स्टील प्लेट का भारी रोल सड़क पर गिर गया। चालक ने वाहन रोककर नीचे उतरकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक के अचानक रूकने से पीछे से आ रहे वाहन अनियंत्रित हो गए और एक के बाद एक टकराते चले गए।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार
कुछ ही पलों में पांच ट्रक और एक कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक पलट गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर 42 वर्षीय ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम शेरपुर गुड़ा, थाना मूसानगर, जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल किया गया, हालांकि कुछ समय तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को आरोपी बनाया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here