samacharsecretary.com

आईपीएल 2026, जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे अक्षर और हार्दिक, दिल्ली के गढ़ में रनों की होगी बौछार

 नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें यहां अपना-अपना पहला मैच जीतकर पहुंची है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तो मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले मैच में धूल चटाई थी। आज दोनों टीमों की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। आईए एक नजर डीसी वर्सेस एमआई पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

DC vs MI पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला) की सतह से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। 2023 के ODI वर्ल्ड कप के बाद से, यह उन मैदानों में से एक रहा है जहां स्कोरिंग रेट सबसे ज्यादा रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान, इस जगह पर हाई-स्कोरिंग मैच हुए थे, और IPL में भी ऐसा ही रहने की संभावना है। क्योंकि यह दिन का मैच है, इसलिए ओस का कोई रोल नहीं होगा, इसलिए टॉस कोई मायने नहीं रखेगा। हालांकि, मैच से एक दिन पहले नई दिल्ली में बारिश होने के बाद सतह को ढक दिया गया है। इसलिए, पहले गेंदबाजी करना अभी भी सही विकल्प हो सकता है।
अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 97
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 47 (48.45%)
दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 49 (50.52%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (50.52%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 47 (48.45%)
बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (1.03%)
हाईएस्ट स्कोर- 278/3
लोएस्ट स्कोर- 66
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 205/0
एवरेज रन पर विकेट- 27.81
एवरेज रन पर ओवर- 8.61
एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.02

DC vs MI हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की आईपीएल में अभी तक 37 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें 21 मैच एमआई ने तो 16 मैच डीसी ने जीते हैं। पिछले 5 मैचों में मुंबई ने 4 बार दिल्ली को धूल चटाई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here