samacharsecretary.com

मेसी के इंडिया टूर प्रमोटर की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत से नहीं मिली राहत, 14 दिन की पुलिस कस्टडी

नई दिल्ली 
फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को रविवार को बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बीते दिन स्टेडियम में इवेंट के बाद जमकर हंगामा हुआ था और फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की थी।

दत्ता को बिधाननगर पुलिस ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से इवेंट के 'कुप्रबंधन' के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां वह मेसी और उनके दल को हैदराबाद जाते समय छोड़ने गए थे। एक अधिकारी ने कहा कि दत्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट को निशाना बनाया जा रहा है और फंसाया जा रहा है।

दत्ता के वकील ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अगले 14 दिनों में पुलिस जांच से स्थिति साफ हो जाएगी।" जब दत्ता को कोर्ट ले जाया गया तो बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि स्टेडियम में बड़े पैमाने पर हिंसा और अव्यवस्था तब शुरू हो गई थी, जब मेसी को देखने के लिए महंगे-महंगे टिकट पर लोग स्टेडियम आए थे, लेकिन ज्यादा देर तक झलक नहीं देख सके। इसके बाद वे सभी भड़क गए और स्टेडियम के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

पुलिस ने कहा कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आयोजकों ने स्टेडियम परिसर के अंदर बोतलबंद पानी और पेय पदार्थों की बिक्री की अनुमति कैसे दी, जो ऐसे आयोजनों के दौरान प्रतिबंधित चीजें हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here