samacharsecretary.com

लग्ज़री नंबर का क्रेज़! HR88B8888 ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, 1.17 करोड़ में बिका

गुरुग्राम 
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बधरा सबडिवीजन से VIP वाहन नंबर HR88B8888 देश की अब तक की सबसे महंगी बोली में 1.17 करोड़ रुपये में बिका है। यह बोली बुधवार शाम ऑनलाइन ऑक्शन में फाइनल हुई।

हिसार निवासी सुधीर कुमार इस नंबर के सफल बोलीदाता बने। सायं 4:20 बजे तक बोली 1.03 करोड़ रुपये पर थी, जिसके बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ी और अंतिम कीमत 1.17 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी। कुल 45 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

कैसे हुई नीलामी?
यह नीलामी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर हुई।
बेस प्राइस: 50,000
सिक्योरिटी मनी: 10,000
रजिस्ट्रेशन फीस: 1,000

VIP फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हर सप्ताह होती है और बोली हर बुधवार शाम 5 बजे बंद होती है।

क्यों है HR 88 B 8888 इतना खास?
वाहन नंबरों में 8 को बेहद शुभ माना जाता है और इसकी मांग हमेशा सबसे अधिक रहती है। HR88B8888 में कुल 6 बार 8 आता है। बीच का 'B' भी आकार में 8 जैसा दिखता है। इस तरह पूरा नंबर एक पैटर्न जैसा दिखता है 88B888 जो खरीदारों को आकर्षित करता है। HR का अर्थ हरियाणा है, जबकि 88 बधरा सबडिवीजन के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) को दर्शाता है।

ट्रांसपोर्ट विभाग ने क्या कहा?
हरियाणा के परिवहन आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटेड और ऑनलाइन है। उन्होंने कहा, “यदि यह नंबर 1 करोड़ रुपये से अधिक में बिका है तो यह बहुत बड़ी राशि है। फिलहाल कार्यालय में स्टाफ उपलब्ध नहीं है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी ही अंतिम मानी जाती है।”

पिछले हफ़्ते भी हरियाणा में रिकॉर्ड बोली
इसी महीने हरियाणा में ही VIP नंबर HR 22 W 2222 कुल 37.91 लाख रुपये में बिका था, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा था।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here