samacharsecretary.com

Bansal Sweets पर बड़ा एक्शन: जालंधर की नामी दुकान विवादों में घिरी

जालंधर
शहर के जवाहर नगर मार्केट में बनी मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि यह दुकान पूरी तरह से नाजायज कब्ज़े पर बनी थी और शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई थी। दुकान के खिलाफ हाईकोर्ट में भी शिकायत दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और डिच मशीन की मदद से अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दुकान प्रबंधन ने न सिर्फ अवैध निर्माण किया, बल्कि सड़क और पार्किंग एरिया पर भी कब्ज़ा कर लिया था। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर सड़क की तरह चौपाटी बनाकर रास्ता संकरा कर दिया गया था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में कहीं भी अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

क्या है मामला 
बता दें कि शहर के विवादित HEAT 7 इमारत के गिराए जाने के बाद उसी स्थान पर  बंसल स्वीट शॉप खोली गई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि पिछले दो दशकों से इस स्थान पर सड़क पर कब्जा और बिना मंजूरी के मुख्य रास्ता सड़क की ओर बनाने जैसी अनियमितताएं पाई गई थी। नगर निगम पहले भी इस स्थान को लेकर कई खामियां स्पष्ट कर चुका था, लेकिन अब नए मालिक ने भी वैसा निर्माण किया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here