samacharsecretary.com

कनाडा में मनदीप की संदिग्ध मौत: सात महीने की शादी, और अब चौंकाने वाला खुलासा

लुधिायना 
लुधियाना जिले के गुजरवाल गांव का एक किसान परिवार गहरे सदमे में है। उनकी बेटी मनदीप कौर छह साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। लेकिन एक दिन उसकी मौत की खबर आई। उसकी मौत को पहले सड़क हादसा बताया गया, लेकिन अब पुलिस जांच में यह हत्या निकली है। परिवार को पहले बताया गया था कि मनदीप की मौत करीब एक महीने पहले एक कार दुर्घटना में हुई, लेकिन परिवार की दुनिया तब उजड़ गई जब पता चला कि दुर्घटना एक कहानी थी। उसकी हत्या उसके पति के छोटे भाई गुरजोत सिंह खैरा ने की थी।

कनाडा की डेल्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी देवर
डेल्टा पुलिस ने गुरजोत सिंह खैरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर और मानव शव के साथ दुर्व्यवहार (Indignity to human remains) का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गुरजोत ने हत्या के बाद मनदीप के शव को कार दुर्घटना और आग के नाम पर छिपाने की कोशिश की।

अस्थियां विसर्जन के बाद मिला हत्या का सच
मनदीप के पिता जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि घटना के दो दिन बाद उन्हें दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली थी। 6 नवंबर को बेटी के अंतिम संस्कार के बाद ही उन्हें पता चला कि गुरजोत ने शव को ‘इधर-उधर ले जाने’ जैसी हरकत की, जिसके बाद उस पर ‘इंडिग्निटी टू ह्यूमन रिमेन्स’ का आरोप लगा। इसके बाद 25 नवंबर को क्राउन काउंसल ने उस पर सेकेंड-डिग्री मर्डर का अतिरिक्त आरोप लगा दिया। हत्या का यह खुलासा जगदेव सिंह को तब पता चला, जब वह अपनी बेटी की अस्थियां पवित्र जल में विसर्जित कर भारत लौटे।

सात महीने पहले ही हुई थी शादी
मनदीप ने करीब छह साल पहले कनाडा जाकर पढ़ाई शुरू की थी। सिर्फ सात महीने पहले उसकी शादी लुधियाना के लोधीवाल (सिधवां बेट के पास) के एक परिवार में हुई थी। उसके पिता बताते हैं, “मैं कनाडा में अपने बेटे के साथ कहीं और रहता था, कभी सोचा भी नहीं था कि मनदीप की जान को कोई खतरा हो सकता है।”

मां की हालत नाजुक, परिवार को न्याय की चिंता
मनदीप की मां जसविंदर कौर गहरे सदमे में हैं। वह लगातार बेटी की मौत की असल वजह जानने की मांग कर रही हैं। परिवार यह नहीं समझ पा रहा कि विदेशी धरती पर कानूनी प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जाए और अपनी बेटी के लिए न्याय कैसे दिलाया जाए।

सच जानने के लिए पिता फिर जाएंगे कनाडा
जगदेव सिंह ने कहा कि वह जल्द ही कनाडा वापस जाएंगे, ताकि बेटी की मौत के पीछे की पूरी सच्चाई का पता लगा सकें और दोषी को सख्त सजा दिला सकें।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here