samacharsecretary.com

ड्यूटी में चूक पड़ी भारी! फरीदाबाद में नगर निगम ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

फरीदाबाद
फरीदाबाद जिले में सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा ने चार सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा के Additional Chief Secretary साकेत कुमार के शहर दौरे के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और आंतरिक इलाकों में कई जगह गंदगी, कूड़े के ढेर, जाम नालियां और जलभराव पाया गया।

इसके बाद कमिश्नर ने वार्ड नंबर 20, बड़खल गांव, एनआईटी-3 और लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात चार कर्मचारियों को निलंबित किया। कमिश्नर ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में इन जगहों पर हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था, जल निकासी की स्थिति तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता से जानकारी ली। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण महारानी अवंती बाई लोधी चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी-2 व एनआईटी-3 के आंतरिक क्षेत्रों, प्याली चौक से हार्डवेयर चौक, मेट्रो रोड, शहीद भगत सिंह मार्ग, फरीदाबाद-गुड़गांव रोड, बड़खल गांव क्षेत्र होते हुए अंखिर चौक से सूरजकुंड तक किया गया।

इन जगहों पर मिली लापरवाही
निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, जाम नालियां, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स से कचरे का न उठाया जाना, सड़क किनारे गंदगी, गोबर व जैविक कचरे का जमाव, जलभराव, रात्रि यांत्रिक सफाई न होना तथा हरित पट्टियों के रखरखाव में भारी लापरवाही पाई गई। जिस पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एतराज जताया था और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के आदेश दिए।

नगर निगम के 4 कर्मचारी सस्पेंड
नगर निगम कमीश्नर ने धीरेंद्र खड़गटा ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर 4 सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें सहायक सफाई निरीक्षक (एएसआई) सुशील, सफाई दरोगा गुरचरण, सफाई दरोगा रंगलाल तथा सफाई कर्मचारी वीरेंद्र सिंह को सस्पेंड किया गया है। ये कर्मचारी वार्ड नंबर 20, बड़खल गांव, एनआईटी-3 क्षेत्र तथा लखानी हजारी प्वाइंट क्षेत्र में तैनात थे। कमीश्नर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी निरीक्षण के दौरान दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here