samacharsecretary.com

पटना में आधार अपडेट का नया इंतज़ाम, डाकघर ने बढ़ाया समय रात 8 बजे तक

पटना

आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है। कई बार नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी गलत अपडेट हो जाती है या उसे बदलना होता है। वहीं पटना में अब आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलने वाली है। दरअसल बढ़ती भीड़ के कारण बांकीपुर डाकघर पटना में आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर समय सीमा में विस्तार किया जाएगा।। बांकीपुर डाकघर में नए साल से सुबह 8 से रात 8 बजे तक लगातार सेवा देगा। यानी अब दिन में 12 घंटे  ये सुविधा मिलेगी।

डाक विभाग के अनुसार, आधार कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए UIDAI से 18 चयनित कर्मचारियों को यूजर आइडी जारी करने का अनुरोध किया गया है। कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। पटना में बांकीपुर डाकघर में  प्रतिदिन 250 से अधिक लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने पहुंचते हैं। वर्तमान में डाकघर में 10 आधार काउंटर संचालित हैं। अधिकारी देर शाम तक काम करते रहते है। ताकि दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निराश होकर वापस न लौटना पड़े। वह अपने आधार से संबंधित काम करवा कर ही लौटे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here