samacharsecretary.com

वैशाली में बाढ़ पीड़ितों को दिए कैश के कारण पप्पू यादव को नोटिस

पूर्णिया 
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। सांसद ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैश (रुपये) बांटने को अपराध बताया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कैश बांटने पर वैशाली जिले में सांसद पर आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज हुआ था।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटने को अपराध बताया है। यह अपराध है तो मैं हर वंचित पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के मनियारी गांव में बाढ़ से लोगों का घर-द्वार सब गंगाजी में विलीन हो गया था। उन्होंने इन लोगों की मदद की थी। पप्पू यादव ने सवाल भी किया कि अगर वह उनकी मदद नहीं करते तो क्या गृह राज्य मंत्री (नित्यानंद राय) और स्थानीय सांसद (चिराग पासवान) की तरह मूकदर्शक बने रहते?

बता दें कि दो सप्ताह पहले पप्पू यादव वैशाली जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे थे। उन्होंने कुछ पीड़ित परिवारों को रुपये बांटकर आर्थिक मदद की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सहदेई थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर विधानसभा चुनाव के बीच आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here