samacharsecretary.com

धान खरीद सीजन की शुरुआत, पराली जलाने पर बोले मंत्री – किसान समझदारी दिखा रहे

करनाल
हरियाणा की मंडियों में आज से किसानों धान की फसल खरीद शुरू होगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी। साथ में किसानों द्वारा धान कटाई के बाद पराली जलाने को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सहायता के रूप में ₹1200 की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। पराली जलाने के प्रदूषण फैलता है किसान काफी जागरूक हो चुका है इस बार किस पराली नहीं जलाएगा। करनाल पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की मांग पर इस बार हरियाणा में एक सप्ताह पहले ही धान की खरीद मंडियों में कल से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एक अक्टूबर से शुरू होनी थी धान की खरीद
किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। पहले धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी. हालातो को देखते हुए अब धान की खरे ई 22 सितंबर से शुरू होगी. उन्होंने कहा प्रदेश की मंडियों में किसानों के लिए सभी तरह के इंतजाम पूरे किए गए हैं किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने किसानों से की ये अपील
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को हमने प्राकृतिक खेती की ओर लेकर जाना है. क्योंकि देश के अंदर कैंसर की बीमारी का काफी प्रकोप बढ़ गया है। अधिक डीएपी यूरिया के कारण ऐसे मामले अधिक हुए हैं। अगर किसान प्रकृति और रासायनिक खेती करेगा तो लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here