samacharsecretary.com

पेट्रोल पर लगी लिमिट, बाइक चालकों को मिल रहा सिर्फ 100-200 रुपये का तेल

 रांची

 राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। शहर के 50 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जो पंप खुले हैं, वहां भी सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है।

कहीं बाइक चालकों को 100 रुपये का पेट्रोल मिल रहा है तो कहीं 200 रुपये तक ही तेल दिया जा रहा है। कोकर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को केवल 100 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि सिरमटोली क्षेत्र के पंपों पर 200 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है।

अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की भारी किल्लत
ऐसे में लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बूटी मोड़ से कोकर तक 4 पेट्रोल पंप में से एक भी पेट्रोल पंप पर सोमवार को पेट्रोल नहीं मिला। स्थिति केवल शहर तक सीमित नहीं है। हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल की भारी किल्लत बनी हुई है।

ग्रामीण इलाकों के लोग अब पेट्रोल लेने के लिए शहर का रुख कर रहे हैं, जिससे शहर के पंपों पर और अधिक दबाव बढ़ गया है। इधर, प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कुछ पेट्रोल पंपों पर डब्बा और गैलन में पेट्रोल-डीजल दिए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इससे जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है।

नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम की उड़ रही धज्जियां
वहीं “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम भी केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को भी खुलेआम पेट्रोल दिया जा रहा है। नियमों की अनदेखी को लेकर लोगों ने प्रशासन से सख्ती बढ़ाने की मांग की है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here