samacharsecretary.com

15 साल के वैभव पर पीटरसन का बड़ा दावा, पांच साल में रचेंगे टेस्ट इतिहास

नई दिल्ली
युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की क्रिकेट जगत में चर्चा है। 15 वर्षीय ओपनर जब लय में होता है तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर देता है। उन्होंने हाल ही में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए ऐतिहासिक डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल हैं। यह लिस्ट-ए में सबसे तेज दोहरा शतक है। इंडिया-ए ने 250 रनों का टारगेट 14.2 ओवर में चेज कर लिया था। भारतीय क्रिकेट के 'वंडर ब्वॉय' सूर्यवंशी की दमदार पारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक हैरतअंगेज भविष्यवाणी की है।

वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रन की पारी
पीटरसन ने कहा है कि सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में 500 रन की पारी खेलेंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक, सूर्यवंशी अगले पांच सालों के अंदर यह कारनामा अंजाम देंगे। पीटरसन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मैं भविष्यवाणी करता हूं कि वैभव अगले 5 सालों में किसी टेस्ट मैच में 500 रन बनाएगा।'' बता दें कि सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 10 टी20 मैचों में 295 रन बनाए हैं, जिसमें 29.50 का औसत रहा। उन्होंने भारत की ओर से अब तक टेस्ट और वनडे मैच नहीं खेला है। बता दें कि टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 582 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 400 रन बनाए थे। उन्होंने 43 चौके और चार छक्के लगाए थे।
   
सूर्यवंशी ने दोहरे शतक के बाद किया ये खुलासा
सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद खुलासा किया था कि यूएई के खिलाफ मैच से पहले अपने आदर्श युवराज सिंह से फोन पर 30 मिनट की बातचीत से उन्हें अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करके फिर से फोकस करने में मदद मिली। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''मैंने करीब आधे घंटे तक युवराज सिंह सर से बात की। उन्होंने बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ बताया। मैं कुछ चीजों को लेकर चिंतित था और मैंने उनसे खुलकर बात की कि मुझे ये दिक्कत आ रही है।'' उन्होंने कहा, ''करीब आधे घंटे तक उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया। उन्होंने यही कहा कि अगर मैं 20 गेंद खेल गया तो स्कोर बहुत अलग होगा। उन्होंने तकनीकी चीजों के बारे में भी बताया जिससे काफी मदद मिली।''

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here