samacharsecretary.com

ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की सख्त स्ट्राइक, अफीम के साथ तस्कर काबू

लुधियाना.

नशा तस्करों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकेबंदी के दौरान आधा किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को दबोच लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई (ASI) जसविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ 11 मार्च को इलाके में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के संबंध में रवाना थे। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर खास ने पुख्ता सूचना दी कि कुछ तस्कर नशे की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वेरका नहर पुल के नजदीक बिजली दफ्तर के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर घेरा डालकर आरोपी कपिल खन्ना को काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान उसका साथी सुरजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने आरोपी कपिल खन्ना को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी सुरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन ग्राहकों को सप्लाई किया जाना था।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here