samacharsecretary.com

Reception Party में दिखी सियासी शालीनता, राज्यपाल के बेटे की शादी पर CM हेमंत सोरेन रहे मौजूद

रांची

 सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार और उनकी पुत्रवधू के विवाह रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित दंपती को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित दंपती के सुखद, सफल एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

वहीं, सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "झारखण्ड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार जी के सुपुत्र श्री अपूर्व गंगवार जी के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन में सम्मिलित हुआ एवं वर–वधू को सुख, समृद्धि एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।"

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here