samacharsecretary.com

PSEB Class 8th Result 2026: जानें कब आएगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट और कैसे करें चेक

चंडीगढ़ 

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कक्षा 8वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक जारी हो सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है PSEB के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि क्लास 8वीं का रिजल्ट जल्‍द ही घोषित किया जाएगा.वहीं क्लास 5वीं की बोर्ड परीक्षा पिछले दो साल से नहीं हो रही है इसलिए इस बार भी 5वीं का रिजल्ट नहीं आएगा। 

8वीं की परीक्षा कब हुई थी?
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक पेन-पेपर मोड में पूरे पंजाब में आयोजित की गई थी. अब छात्र अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। 

क्‍या कहता है पिछले पांच सालों का ट्रेंड?
हालांकि PSEB ने अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में आ सकता है. पिछले कुछ सालों में रिजल्ट की तारीखों की बात करें तो वर्ष 2025 में 4 अप्रैल को रिजल्‍ट आया था इसी तरह 2024 में आठवीं का रिजल्‍ट 30 अप्रैल को और 2023 में 28 अप्रैल को रिजल्‍ट घोषित किया गया था. 2022 में 2 जून और 2021 में 17 मई को रिजल्‍ट जारी किया गया था. इन आंकड़ों से साफ है कि ज्यादातर बार अप्रैल के पहले या आखिरी हफ्ते में नतीजे आ जाते हैं इसलिए इस बार भी अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट आने की मजबूत संभावना है। 

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे.

1. PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Results सेक्शन में जाएं.
3. PSEB Class 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना रोल नंबर या पूरा नाम दर्ज करें.
5. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध होगा जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे.
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

डिजिटल मार्कशीट में निम्नलिखित डिटेल्स होंगी:
– विषय-वार अंक
– कुल अंक
– पास/फेल स्टेटस
– छात्र का नाम, रोल नंबर आदि
पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा?

पिछले साल 2025 में कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 97.30% रहा जो 2024 के 98.31% से थोड़ा कम था.लड़कियों का पास प्रतिशत 98.9% और लड़कों का पास प्रतिशत 96.49% रहा.2025 के रिजल्‍ट में पहले स्‍थान पर 600 में 600 अंकों के साथ पुनीत वर्मा रहे और दूसरे स्‍थान पर नवजोत कौर रहे दोनों के बराबर अंक थे लेकिन उम्र और टाई नियमों के आधार पर उन्‍हें दूसरी रैंक दी गई वहीं तीसरे स्‍थान पर नवजोत कौर रहीं उन्‍होंने 600 में से 599 अंक हासिल किया था. 2024 में कुल 2,91,917 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 2,86,987 पास हुए थे .PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें. फर्जी वेबसाइटों या लिंक्स से बचें। .

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here