samacharsecretary.com

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले पार्षद की भाभी को पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

चंडीगढ़.

मेयर चुनाव से ठीक पहले पंजाब पुलिस के एक्शन से चंडीगए़ में माहौल बेहद गरमा गया है। वार्ड नंबर-4 की बीजेपी पार्षद सुमन देवी की भाभी को मोहाली की सुहाना थाना पुलिस ने चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित उनके घर से रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा ने इस कार्रवाई को सरेआम गुंडागर्दी और राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद सुमन देवी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। उनके परिवार का आरोप है कि पुलिस बिना कोई जानकारी दिए अचानक घर में घुसी और महिला को हिरासत में ले गई।परिजनों ने कहा कि गिरफ्तारी का कारण तक नहीं बताया गया। दूसरी ओर, मोहाली पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन घेरा

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, कई पार्षद और दर्जनों कार्यकर्ता मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंच गए और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधानसभा और नगर निगम चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं को डराने की यह कोशिश है।

29 जनवरी को होने हैं चुनाव

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए चुनाव 29 जनवरी को होने हैं। इसी दिन मौजूदा मेयर का कार्यकाल समाप्त होगा और उसी दिन परिणाम भी आएंगे। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

भाजपा के पास 18 पार्षद

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद और एक सांसद वोट देते हैं। भाजपा के पास इस समय 18 पार्षद हैं। हाल में सुमन देवी और पूनम के भाजपा में आने से पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। यदि कांग्रेस और AAP एक साथ रहते तो उनके भी कुल 18 वोट बनते, पर गठबंधन टूटने से अब भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। वोटिंग इस बार सीक्रेट बैलेट की बजाय हाथ उठाकर होगी, जिससे क्रॉस-वोटिंग की संभावना नहीं रहती और भाजपा के एकजुट होने से तीनों पदों पर उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here