samacharsecretary.com

पंजाब में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिनों में तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट, 21 तक रहेगा खराब मौसम

चंडीगढ़ 

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। राज्य के कई जिलों में आज मौसम बदला-बदला रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक 18, 19 और 21 मार्च को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जबकि चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड ने एक बार फिर वापसी कर ली है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.7°C कम है। वहीं पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान कुल 7.6°C तक गिर चुका है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5°C तक बढ़ सकता है, जबकि इसके बाद फिर 4 से 6°C तक गिरावट आने की संभावना है। 

उधर, हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच, ऊंचे पहाड़ों पर 5, अटल टनल रोहतांग में 8, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा स्नोफॉल हुआ।

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन हुई बारिश व ओले गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 3.7°C कम बना हुआ है। दो दिनों में 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है।

फरीदकोट में सबसे ज्यादा 26.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 26.4 डिग्री तापमान रहा है।

पंजाब के बड़े शहरों में कैसा है मौसम…

    अमृतसर में धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के आसपास है।
    लुधियाना में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की सी धूप निकली थी। लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, आज 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
    जालंधर में बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
    मोहाली में धूप निकली है। यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।
    पठानकोट में रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन अभी बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

3.6MM बारिश हुई, फिर भी कमी पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में औसतन 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश माधोपुर (पठानकोट) में 20 मिमी (2 सेमी) दर्ज की गई। जिलों के अनुसार पठानकोट में 11.5 मिमी और गुरदासपुर में 10 मिमी बारिश हुई। मोगा में बिल्कुल बारिश नहीं हुई (0 मिमी)।

इसके अलावा बठिंडा में 0.1 मिमी और मुक्तसर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

1 मार्च से 16 मार्च तक पंजाब में अब तक कुल 4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 14 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में बारिश 72% कम रही, जिसे मौसम विभाग ने ‘लार्ज डेफिसिएंट’ (भारी कमी) की श्रेणी में रखा है।

होशियारपुर का तापमान 17.7 डिग्री दर्ज पंजाब में दो दिनों में अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। होशियारपुर में दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है। पठानकोट में 18.8 डिग्री और एसबीएस नगर में 20.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

तामपान तीन से 5 डिग्री बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 18, 19 और 21 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान 4 से 6°C तक गिर सकता है और फिर उसके बाद के 2 दिनों में दोबारा 3 से 5°C की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here