samacharsecretary.com

रॉबर्ट कियोसाकी की सलाह: युद्ध जल्दी खत्म नहीं होगा…, सोना और चांदी खरीदने का किया सुझाव

  नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान में युद्ध (US-Iran War) जारी है. तेल-गैस संकट गहराया हुआ है. होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट से सप्लाई चेन पर पड़े असर के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर रोजमर्रा तक के सामानों पर महंगाई बढ़ गई है. तो दूसरी ओर शेयर बाजारों में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

इस ग्लोबल संकट (Global Crisis) के बीच मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट किया है और क्रैश में भी अमीर बनने का सीक्रेट बताया है. उनका ये एक्स पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

'अगर अमीर बनना है तो…'
Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉर्बट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में निवेशकों के सीक्रेट का जिक्र बड़ी सलाह दी, तो इसके साथ ही अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर चेतावनी भी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अगर आप एक अमीर निवेशक बनना चाहते हैं, तो फिर आपको भविष्य देखना होगा और इसे देखना फिलहाल दो वजहों से बेहद आसान भी हो गया है। 

    पहला– नेशनल कर्ज सिर्फ बढ़ता ही जाएगा, क्योंकि सरकारें सिर्फ नकली पैसा छापती रहेंगी. इसका मतलब है कि महंगाई लगातार बढ़ती रहेगी और अमेरिकी डॉलर को बचाकर रखने वालों को नुकसान होता रहेगा। 

    दूसरा– ईरान में चल रहा युद्ध कभी खत्म नहीं होगा और इससे साफ है कि ऐसा होने पर तेल की कीमतें सिर्फ बढ़ेंगी, जिससे महंगाई की और ज्यादा मार पड़ेगी। 

कियोसाकी ने इसे बताया सबसे बड़ा झूठ
कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'जैसा कि मैं सालों से कहता आ रहा हूं कि सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों का होगा, जो इस मीठी गोली पर भरोसा करते हैं कि स्कूल जाओ, अच्छे ग्रेड लाओ, नौकरी करो, टैक्स चुकाओ, पैसे बचाओ और लंबे समय के लिए स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड और ETF में निवेश करो. एक अच्छा और अलग-अलग तरह का पोर्टफोलियो बनाओ.' उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा झूठ यही है कि US Bonds सुरक्षित होते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस ग्लोबल ऑयल, कर्ज, बॉन्ड, कैश, बैंकिंग और महंगाई के संकट में सिर्फ एक ही चीज आपको सुरक्षित रख सकती है और वह आप खुद और आपकी आर्थिक शिक्षा है. अपनी जिंदगी के ज्यादातर हिस्से में मैं यह मानता हूं कि अगर कोई चीज छापी जा सकती है, तो वह नकली है। 

सिर्फ सोना-चांदी ही मुसीबत में सहारा
महंगाई, क्रैश की वार्निंग देने के साथ अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने लोगों को क्रैश में भी अमीर बनने का सीक्रेट बताया और निवेश की सलाह दी. उन्होंने लिखा, 'असली सोना, असली चांदी, तेल, Bitcoin और Ethereum मेरे हिसाब से 2026 के लिए सबसे सुरक्षित निवेश हैं.' हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि मेरी बात पर आंख मूंदकर यकीन न करें, आप खुद तय करें कि आपके लिए असली क्या है. Take Care.' 

 कियोसाकी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इसे शेयर किए जाने के बाद से करीब 8 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे. बता दें कि रिच डैड पुअर डैड के लेखक सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए निवेश की सलाह देते रहते हैं।  

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here