samacharsecretary.com

सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस से विवाद के बाद शुरू की नई पार्टी, नाम रखा ‘आपकी पार्टी

चंडीगढ़ 

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी लॉन्च कर दी है। उन्होंने इसका नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है। खास बात है कि यह घोषणा पंजाब विधानसभा चुनाव से एक साल पहले की है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब को खोए हुए गौरव को दोबारा हासिल करने के लिए काम करेंगी। वह पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं।

नवजोत कौर ने  लिखा, 'एक घोषणा जिसका बेसबरी से इंतजार है: हमने राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन को देखने और परखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक नया विकल्प तैयार करने पर काम किया है। बस अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित करना चाहते हैं, लोगों को वह वापस देना चाहते हैं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और जो हमसे उम्मीद करते हैं।'

उन्होंने लिखा, 'एक ईश्वरीय शक्ति ने कुछ ऐसे समान सोच वाले लोगों को साथ जोड़ा है, जिनमें हर राज्य में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प है। हमारा साझा लक्ष्य न्याय और शांति दिलाना है, और प्रेम के माध्यम से उच्च चेतना 'HIGHER CONSCIOUSNESS' की शक्ति के साथ वह सब करना है जो वाहेगुरु जी हमसे चाहते हैं।'

BJP को दे पाएगी चुनौती
नवजोत कौर ने संकेत दिए हैं कि पार्टी जल्द ही संगठन विस्तार पर भी ऐलान कर सकती हैं। खास बात है कि BRP की एंट्री के बाद राज्य में चुनावी माहौल गर्म होना तय है। राज्य में सरकार आम आदमी पार्टी की है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य में सियासी कदम जमाने की कोशिशों में लगी हुई है।

गोल्डन पंजाब बनाने का वादा
उन्होंने लिखा, 'हम पंजाब को खोया हुआ गोल्डन स्टेट या स्वर्ण राज्य का गौरव वापस लाएंगे। जहां लोग सिर्फ प्यार, मिल बांटकर रहने, न्याय, आजादी का अधिकार… बगैर किसी बाहरी दखल के अपने विचारों की ताकत को जानते हैं। पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों की तरफ से बनी एक सरकार।'

500 करोड़ रुपये के आरोप
कौर ने बीते साल आरोप लगाए थे कि मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग की जाती है। इसके बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ ऐक्शन लिया था और पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद 31 जनवरी को कौर ने कांग्रेस छोड़ने की बात कही थी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग पर कई आरोप लगाए थे।

कांग्रेस में पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने छह फरवरी को पुष्टि की कि कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here