samacharsecretary.com

संतों की सुरक्षा हटाने पर सुखबीर ने सरकार को दी सख्त चेतावनी

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नानकसर के संत बाबा घाला सिंह जी की सिक्योरिटी वापस लेने के फैसले पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। सुखबीर बादल ने इस एक्शन की कड़ी निंदा की है और इसे राजनिति से प्रेरित बताया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वह हाल ही में नानकसर गए थे, जहां संत बाबा घाला सिंह जी ने शिरोमणि अकाली दल को अपना सपोर्ट दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गुस्साई आम आदमी पार्टी सरकार ने तुरंत संतों की सिक्योरिटी वापस ले ली। बादल ने इस एक्शन को चौंकाने वाला बताया।
It is really shocking that, immediately after my visit to Nanaksar and the support extended to the Shiromani Akali Dal by Sant Baba Ghala Singh Ji, his security was withdrawn by the @AamAadmiParty government. I strongly condemn this action.
This move is akin to the security…

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) February 22, 2026

मूसेवाला मर्डर केस की याद दिलाई
सुखबीर बादल ने इस केस की तुलना सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी वापस लेने से की और कहा कि तब भी ऐसी ही लापरवाही बरती गई थी, जिसके नतीजे बहुत दुखद थे। उन्होंने कहा कि सरकार पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रही है।

मुख्यमंत्री और DGP ज़िम्मेदार होंगे
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नानकसर में कोई भी अनहोनी होती है या संत बाबा घाला सिंह जी की जान-माल को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब DGP जिम्मेदार होंगे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here