samacharsecretary.com

बॉक्स ऑफिस पर चला तेरे इश्क में का जादू, दूसरे दिन हुई दमदार कमाई, 120 बहादुर 9 दिन बाद भी फेल

मुंबई, इंटेंस लव स्टोरीज एक बार फिर थिएटर्स में सेंटर स्टेज पर आ रही हैं, और तेरे इश्क में को मिला रिस्पॉन्स इसका सबूत है. रोमांटिक जॉनर में आई सुस्ती के बाद, इस फिल्म ने दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में वापस ला खड़ी कर दी है. फिल्म ने जहां पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही, वही दूसरे दिन इसने उछाल मारी और पहले दिन की अपेक्षा ज्यादा कमाई की. आनंद एल. राय के डायरेक्शन में बनी यह दिल को छू लेने वाली म्यूजिकल लव स्टोरी 28 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले. रांझणा जैसी ही तेरे इश्क में ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के बाद, फिल्म ओपनिंग वीकेंड में खूब चर्चा में है, और इसने विजय राज और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इश्क को भी पीछे छोड़ दिया, जो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का प्रोड्यूसर के तौर पर पहला प्रोजेक्ट था, जो कल ही थिएटर में रिलीज हुई थी. धनुष की मैड लवर बॉय कैरेक्टर शंकर और कृति सेनन की मुक्ति के रूप में, तेरे इश्क में ने सभी उम्मीदों को पार कर लिया और थिएटर में अपनी यात्रा को शानदार तरीके से शुरू किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने डबल-डिजिट में ओपनिंग की और पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 15.25 करोड़ हिंदी बेल्ट से आए. बता दें कि धनुष-कृति सेननन स्टारर यह फिल्म हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी. फिल्म के को-प्रोड्यूसर टी-सीरीज के पोस्ट के मुताबिक, तेरे इश्क में ने पहले दिन 15.05 करोड़ (हिंदी नेट) कमाए. दूसरे दिन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, धनुष-कृति स्टारर फिल्म ने शनि वार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि हिंदी बेल्ट में इसने 16.57 करोड़ रुपये कमाए है. इस तरह तेरे इश्क में ने दो दिनों में दोनों भाषाओं में कुल 33 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इसने 31.63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. आनंद एल. राय के डायरेक्टेड फिल्म तेरे इश्क में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, तेरे इश्क में ने दुनियाभर में 42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. उम्मीद है कि यह रविवार को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. उधर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके है, लेकिन ये फिल्म अब तक केवल 16 करोड़ रुपये जुटा पाई है, जबकि दिल्ली और राजस्थान में इसे टैक्स फ्री हख कर दिया है। दूसरी ओर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब की मस्ती 4 का हाल तो और बुरा है। इसकी 9 दिन की कमाई 14 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर 2 दिन पुरानी तेरे इश्क में ने पूरा खेल पलट दिया है। दूसरी ओर विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इश्क ने तेरे इश्क में के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई के साथ इसने धीमी शुरुआत की और रिलीज के दूसरे दिन इसने और कम 45 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का 2 दिन का कुल कारोबार 95 लाख के करीब ही है। इसे तेरे इश्क में से कड़ी टक्कर मिली, जिससे ये सिनेमाघरों में ढहती दिख रही है।  

दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई फिल्म 120 बहादुर

मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर दिल्ली में टैक्स-फ्री हो गयी है। फिल्म 120 बहादुर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक, यह फिल्म मीडिया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दोनों से जबरदस्त तारीफें बटोर रही है। दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 120 बहादुर एक ऐतिहासिक वॉर फिल्म है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में वीरतापूर्वक लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है। फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व को उजागर किया गया है, जिनके अद्भुत पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान ने भारत के सैन्य इतिहास में साहस का अमिट प्रतीक स्थापित किया है। इन वीर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के रूप में, दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को हार्दिक बधाई। फिल्म 120 बहादुर, 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की जबरदस्त बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने 1962 के युद्ध में हुई मशहूर रेज़ांग ला की लड़ाई में हिस्सा लिया था। फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी, की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक में हर मुश्किल के सामने डटे रहे। इस फिल्म रजनीश 'रेज़ी' घई ने निर्देशित किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है।  

फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने पाली फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 120 बहादुर के मेकर्स ने एक जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें फरहान अख्तर चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ यह भी ऐलान किया गया है कि टीजर 2 आज दोपहर तीन बजे रिलीज होगा। आज के दिन इसे खास तौर पर रिलीज करने की वजह यह भी है कि आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती भी है। यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीज़र एक श्रद्धांजलि है अमर देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है 120 बहादुर, जो उनके जज़्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।यह गीत मशहूर कवि कवि प्रदीप ने लिखा था जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है। लद्दाख में फ़िल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।