samacharsecretary.com

2026 में सोने के पाये पर चलेंगे शनि देव, तीन राशियों के लिए बढ़ेगी चुनौती

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। शनि ग्रह की चाल, दृष्टि और विशेष रूप से उनका पाया (वाहन का प्रभाव) मानव जीवन पर गहरा असर डालता है। जब शनि देव सोने के पाये से चलते हैं, तो इसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है। नए साल 2026 में भी शनि देव मीन राशि में स्थित रहेंगे और इस दौरान 3 राशियों पर सोने के पाये का प्रभाव रहेगा, जिससे इन राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। शनि का सोने का पाया क्या होता है? शनि के 4 पाये माने गए हैं सोना, चांदी, तांबा और लोहा। इनमें सोने का पाया सबसे अधिक कष्टदायक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जब शनि इस पाये से चलते हैं, तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याएं, मानसिक तनाव, कार्यों में बाधा और संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इन 3 राशियों पर रहेगा सोने के पाये का प्रभाव वृषभ राशि: नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। नए साल 2026 में वृषभ राशि वालों पर शनि देव सोने के पाये से प्रभाव डाल सकते हैं। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। खर्चों में अचानक वृद्धि संभव। दांपत्य जीवन में तनाव। धन से जुड़े फैसलों में नुकसान। सलाह: इस समय अनावश्यक खर्च, झगड़े और जोखिम भरे निवेश से बचें। तुला राशि: आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी तुला राशि पर भी शनि का यह प्रभाव आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन हानि के योग। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। साझेदारी के कामों में रुकावट। मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिलना। सलाह: किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। मीन राशि: मानसिक दबाव और असमंजस शनि मीन राशि में ही स्थित रहेंगे, जिससे इस राशि के जातकों पर प्रभाव अधिक गहरा हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी, नकारात्मक विचारों की अधिकता, कार्यस्थल पर तनाव, स्वास्थ्य में गिरावट और भय की भावना। सलाह: ध्यान, मंत्र जाप और नियमित दिनचर्या से मानसिक संतुलन बनाए रखें। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। काले तिल, सरसों का तेल और काली उड़द का दान करें। “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करें। Shani Transit 2026 में सोने के पाये का प्रभाव वृषभ, तुला और मीन राशि के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। हालांकि, शनि देव न्यायप्रिय हैं और सही कर्म, संयम और श्रद्धा से उनके अशुभ प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सावधानी और धैर्य ही इस समय का सबसे बड़ा उपाय है।

राहु–शुक्र युति 2026: 3 राशियों के लिए खुलेगी सफलता की नई राह, जानें आपका प्रभाव

नए साल की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. नया साल ग्रहों के गोचर के लिहाज से बड़ा ही विशेष रहने वाला है. अगले साल 2026 की शुरुआत में शुक्र शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करेंगे. इस राशि में राहु भी गोचर कर रहे हैं. ऐसे में साल 2026 में कुंभ राशि में राहु-शुक्र युति बनाएंगे. राहु-शुक्र का संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से काफी प्रभावशाली माना जाता है. राहु और शुक्र दोनों का ही संबंध भौतिक सुख, आकर्षण, अवसर, नाम-प्रतिष्ठा और विलासिता से जुड़ा बताया जाता है, लेकिन उर्जा के लिहाज दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं. राहु तेजी, महत्वाकांक्षा और असाधारण उपलब्धियों की ओर बढ़ाता है. वहीं शुक्र आनंद, संबंध, कला, सौंदर्य, प्रेम और धन का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि साल 2026 की शुरुआत में बनने जा रही दोनों ग्रहों की युति से किन राशि वालों का भाग्य चमक सकता है. वृषभ राशि साल 2026 की शुरुआत में बन रही राहु-शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है. इस दौरान वृषभ राशि वालों को आर्थिक और करियर संबंधी सफलता मिल सकती है. लंबे समय चली आ रहीं कोशिशें अचानक जीवन में बदलाव ला सकती हैं. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में विस्तार हो सकता है. मिथुन राशि साल 2026 की शुरुआत में बन रही राहु-शुक्र की युति मिथुन राशि वालों के लिए बहुत विशेष साबित हो सकती है. इस दौरान मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. भाग्य और धन में वृद्धि हो सकती है. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. धनु राशि राहु-शुक्र की युति धनु राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकती है. इस दौरान धनु राशि वालों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नई पहचान और नए अवसर मिल सकते हैं.

मार्गी शनि का शुभ प्रभाव: 3 राशियों की किस्मत 28 नवंबर से चमकने को तैयार

शनि नवग्रहों में न्याय और कर्मफल के दाता माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि लोगों को उनके कर्म के अनुसार ही फल और दंड देते हैं. शनि अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस माह में 28 नवंबर को शनि मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे. शनि की इस दिशा परिवर्तन से एक विपरीत राजयोग बनेगा. कुंडली में छठे, आठवें और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह के आपस में संबंध स्थापित करने से विपरीत राजयोग बनता है. शनि के विपरीत राजयोग बनाने से कुछ राशियों जीवन में बड़ा परिवर्तन और अवसर आ सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में. वृषभ राशि शनि के मार्गी होने और विपरीत राजयोग बनाने से वृषभ राशि के जातकों को बहुत शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान वृषभ राशि वाले के रुके और अटके हुए कामों में तेजी देखने को मिल सकती है. अब तक जो कोशिशें कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है. करियर में स्थिरता प्राप्त हो सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है. सिंह राशि शनि का मार्गी होना और विपरीत राजयोग बनाना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है. इस दौरान सिंह राशि वालों के रास्ते की रुकावटें खत्म हो सकती हैं. कारोबार या नई पार्टनरशिप के लिए समय अच्छा रहने वाला है. भाग्य का साथ मिल सकता है. योजनाएं सफल हो सकती हैं. मीन राशि शनि मीन राशि में ही विराजमान हैं. इसी राशि में मार्गी होंगे. ऐसे में शनि का मार्गी होने और विपरीत राजयोग बनाने का गहरा प्रभाव मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ सकता है. जीवन में भ्रम और असमंजस की स्थिति खत्म हो सकती है. मानसिक शांति मल सकती है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. ये समय अध्यात्मिक और भौतिक प्रगति के लिए अच्छा है.

बुध के गोचर के बाद इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी, होगी मालामाल!

ज्योतिश शास्त्र में बुध के गोचर या कहें राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. बुध वाणी, वाणिज्य-व्यापार के स्वामी माने जाते हैं. फिलहाल बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. 24 अक्टूबर यानी दिवाली के महापर्व के बाद बुध का राशि परिवर्तन होगा. 24 अक्टूबर को बुध तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध शुक्रवार 24 अक्टूबर को दोपहर के समय 12:39 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ये अग्नि तत्व वाली राशि है. बुध का इस प्रवेश व्यक्ति की सोच, संवाद शैली, निर्णय क्षमता को साहसी और गहरा करता है. मंगल की राशि में बुध ग्रह का यह गोचर तीन राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है. तीन राशि वालों के करियर, निवेश और व्यापार में चमत्कारी बदलाव आ सकते हैं, तो आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं. वृश्चिक राशि बुध का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि के जातकों के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखार सकता है. वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है. विचारों को महत्व दिया जा सकता है. आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने पर करियर और कारोबार को ऊंचाई मिल सकती है. मिथुन राशि बुध का वृश्चिक राशि में गोचर मिथुन राशि वाले जातकों को रणनीतिक लाभ दे सकता है. नई योजनाएं बना सकते हैं. कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है. निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. जो जातक विदेश से आायात-निर्यात के काम में करते हैं उनको खास सफलता मिल सकती है. मेष राशि वृश्चिक राशि बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. निवेश, बीमा, शेयर बाजार या पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं. करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं. प्रमोशन मिल सकता है.

गजकेसरी राजयोग का असर: 12 अक्टूबर से इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सीधे तौर पर मानव जीवन पर पड़ता है, और जब शुभ योगों का निर्माण होता है, तब यह प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. आगामी 12 अक्टूबर को ज्योतिषीय जगत में एक महत्वपूर्ण और बहुत शुभ घटना होने जा रही है. इस दिन, ज्ञान और भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति और मन तथा सुख के कारक चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण होगा. यह योग कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जिससे उनकी तकदीर बदलने की प्रबल संभावना है. आइए जानते हैं ये योग कब बनेगा और इससे किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. कब और कैसे बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 अक्टूबर को सुबह 02 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि बदलकर वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय देवगुरु बृहस्पति भी पहले से ही मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. इस प्रकार, एक ही राशि मिथुन में गुरु और चंद्रमा का एक साथ आना ही ‘गजकेसरी राजयोग’ कहलाता है. क्या होता है गजकेसरी राजयोग? गजकेसरी योग तब बनता है जब चंद्रमा और बृहस्पति एक साथ किसी एक ही राशि में आते हैं या एक-दूसरे के केंद्र भाव में स्थित होते हैं. यह योग व्यक्ति को बुद्धिमान, प्रसिद्ध, धनी और सम्मानित बनाता है. जिन जातकों की कुंडली में यह योग बनता है, उनके जीवन में सौभाग्य और उन्नति के अवसर बढ़ जाते हैं. इन 3 राशि वालों को होगा बंपर लाभ! इस शक्तिशाली राजयोग का सबसे अधिक लाभ तीन राशियों को मिलने जा रहा है. इन राशि के जातकों को धन, करियर और व्यक्तिगत जीवन में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है. मिथुन राशि     चूंकि यह राजयोग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है.     व्यक्तित्व और मान-सम्मान: आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे.     करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है. व्यापार में निवेश और विस्तार के लिए यह समय उत्तम है.     स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. सिंह राशि     सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग आय और सामाजिक नेटवर्क के स्थान पर बन रहा है.     आय और लाभ: आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है.     सामाजिक संबंध: बड़े भाई-बहनों और मित्रों के सहयोग से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा.     इच्छाओं की पूर्ति: लंबे समय से अटकी हुई मनोकामनाएं और लक्ष्य इस अवधि में पूरे हो सकते हैं. मकर राशि     मकर राशि के जातकों के लिए यह योग छठा भाव (शत्रु, ऋण, रोग) से संबंधित है, जो सकारात्मक परिणाम देगा.     शत्रु और विरोधी: आपके विरोधी और शत्रु चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.     स्वास्थ्य और रोग: पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.     वित्तीय प्रबंधन: यदि आपने कोई ऋण लिया हुआ है, तो उसे चुकाने के लिए रास्ता बनेगा और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.