samacharsecretary.com

व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप को भेंट की गई हनुमान चालीसा, भारतीय समुदाय पर टिकी निगाहें

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल के लोगों के साथ दिवाली मनाई है। अमेरिकी समय के मुताबिक शुक्रवार को वाइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारतीय मूल के कई प्रभावशाली लोग जैसे कारोबारी विशाल गोंडल, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला शामिल थीं। कारोबारी विशाल गोंडल ने वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। मध्यावधि चुनाव में मिली करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप दिवाली समारोह में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट डाले हैं जबकि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भारतीय मूल के वोटर्स ने ट्रंप को वोट दिए थे। ट्रंप की नीतियां भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ रही हैं और नस्लीय हिंसा में जबरदस्त इजाफा हुआ है। क्या अब अमेरिका में नस्लीय हिंसा रूकेंगे? डोनाल्ड ट्रंप, उनके MAGA कैंपैन और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों की जहरीली बयानबाजी की वजह से भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले महीने एक मंदिर में गोलीबारी की कोशिश की गई थी। हालांकि बंदूक जाम होने की वजह से गोली नहीं चली नहीं तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। हमलावर भारतीय मूल के खिलाफ नफरत से भरा था। इसीलिए अब सवाल ये हैं कि क्या ट्रंप के वाइट हाउस में दिवाली कार्रक्रम में शामिल होने से नफरत कम होगा? कारोबारी गोंडल ने पोस्ट किया 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है। उन्हें इस दौरान हनुमान चालीसा भेंट करने पर गर्व है। भगवान राम को समर्मित तुलसीदास की ये रचना जिसे हम लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति पाने के लिए पढ़ते हैं।' उन्होंने कहा कि दिया जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बने इस बात की कामना की। उन्होंने लिखा 'जैसे ही दीये जलाए गए मैंने भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती के लिए और अंधेरे पर रोशनी की जीत के लिए प्रार्थना की।' हनुमान चालीसा भेंट करने पर गर्व उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें 'हनुमान चालीसा' की एक प्रति भेंट करने पर गर्व है। हनुमान चालीसा के बारे में उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास जी की यह स्तुति, जिसे हममें से लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति पाने के लिए अक्सर पढ़ते हैं। भारत-अमेरिका के रिश्ते के लिए की प्रार्थना गोंडल ने बताया कि दीया जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, "जैसे ही दीये जलाए गए, उस दौरान मैंने भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती को और बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि अंधेरे पर रोशनी की जीत के लिए कामना की। जुग-जुग जियो का हुआ जिक्र गोंडल ने पारंपरिक भारतीय आशीर्वाद "जुग-जुग जियो" का भी जिक्र किया। उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए बताया कि ये शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए है। उन्होंने लिखा, " 'जुग-जुग जियो' – एक ऐसा आशीर्वाद जिसे सुनते हुए हममें से कई लोग बड़े हुए हैं। इसका अर्थ है 'आप युगों-युगों तक जिएं'।" उन्होंने कहा, "मैं जो कुछ भी करता हूँ, उसके पीछे यही कामना होती है, और आज मैंने दुनिया भर के सभी लोगों के लिए यही कामना की है: शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। जुग-जुग जियो।" 2003 से शुरू हुई थी परंपरा व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा की राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के कार्यकाल से शुरू हुई थी। 2003 से शुरू हुए ये कार्यक्रम मुख्य रूप से आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे। इनमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक आमतौर पर आते थे। 2009 में, राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस के 'ईस्ट रूम' में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने। इसके बाद से व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम सहित कई जगहों पर दीपावली के अवसर पर दीये जलाने के कार्यक्रम होते हैं। वाइट हाउस में दिए जलाने की परंपरा आपको बता दें कि वाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत 2003 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने की थी। शुरुआत में ये कार्यक्रम मुख्य रूप से 'आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग' में आयोजित किए जाते थे जिनमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 से 'ईस्ट रूम' दिया जलाने की परंपरा की शुरूआत की। इसके बाद से वाइट हाउस में ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम सहित कई जगहों पर दिवाली के मौके पर दीये जलाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

पूर्वजों की याद में मुक्तिधामों पर मनेगी दीपावली, रतलाम में दीपदान के साथ होगी आतिशबाजी

रतलाम  जहां मुक्तिधाम में अपनों को अंतिम विदाई दी जाती है, वहीं रतलाम में साल में एक शाम ऐसा भी आता है, जब यही स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है।पूर्वजों की स्मृति में चिता स्थलों पर दीप जलाए जाते हैं, रंग-बिरंगी रंगोलियां सजती हैं और आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया जाता है। यह अनूठी परंपरा शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष भी आज  7 नवंबर, शनिवार को त्रिवेणी मुक्तिधाम में यह आयोजन होगा। श्रद्धा के अनुसार दीपदान करते दीपावली के अवसर पर निभाई जाने वाली इस परंपरा में शहरवासी अपने पूर्वजों के अंतिम विश्राम स्थल पर दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। शाम होते ही परिवारों का पहुंचना शुरू हो जाता है। महिलाएं और बच्चे भी दीप लेकर पहुंचते हैं। मुक्तिधाम परिसर में रंगोलियां सजाई जाती हैं और आतिशबाजी से माहौल रोशन हो उठता है। शहर के अन्य मुक्तिधामों में भी लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार दीपदान करते हैं। प्रेरणा संस्था से जुड़े गोपाल सोनी ने बताया कि वर्ष 2006 में संस्था के पांच सदस्यों ने शहर के मुख्य त्रिवेणी मुक्तिधाम में दीपदान की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे इस आयोजन से और लोग जुड़ते गए। अब बड़े स्तर पर मुक्तिधाम में दीपावली मनाई जाती है। इसमें बच्चे, महिलाएं और परिवार के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। पूर्वजों की याद में करते हैं दीपदान गोपाल सोनी के अनुसार, मुक्तिधाम में दीपदान कर लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। मान्यता है कि यदि पूर्वज किन्हीं कारणों से अंधकार में हैं, तो उन्हें प्रकाश की ओर ले जाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इसे पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि माना जाता है। उनका कहना है कि आज हम जो कुछ भी हैं, उसमें पूर्वजों का योगदान और आशीर्वाद है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए यमराज को दीपदान करने का महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यमराज की पूजा और दीपदान करने से यम यातना और नरक के कष्टों से मुक्ति मिलती है। एक छोटी-सी पहल सामूहिक परंपरा में बदल गई इस परंपरा की शुरुआत प्रेरणा संस्था के संस्थापक गोपाल सोनी ने वर्ष 2006 में की थी। तब संस्था के पांच लोगों ने मिलकर श्मशान में दीपदान का आयोजन किया था। धीरे-धीरे शहरवासी इससे जुड़ते गए और एक छोटी-सी पहल सामूहिक परंपरा में बदल गई। आज यह आयोजन पूर्वजों के प्रति सम्मान, स्मृति और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया है पांच लोगों की पहल बनी शहर की परंपरा     वर्ष 2006 में प्रेरणा संस्था ने शुरू किया दीपदान।     मुख्य आयोजन स्थल प्राचीन त्रिवेणी मुक्तिधाम।चिता स्थलों पर दीप, रंगोली और आतिशबाजी।     पूर्वजों को याद कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करना।वाघेला समिति मनाएगी वृद्धाश्रमों और गोशालाओं में दीपोत्सव     दीपावली पर्व वाघेला गो सेवा जीव दया समिति के सदस्य वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों के साथ मनाएगी। संत आत्मानंद सरस्वती के सानिध्य में समिति शहर के सभी प्रमुख वृद्धाश्रमों, त्रिवेणी स्थित बद्रीनारायण अन्न क्षेत्र तथा गोशालाओं में कार्यरत गोसेवकों को उनकी पसंद का सामूहिक भोज कराएगी। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि समिति हर वर्ष इन वृद्धजनों के बीच दीपावली उत्सव मनाती है ताकि उन्हें त्योहारों पर अकेलापन महसूस न हो। इस दौरान बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, महिला मंडल प्रमुख श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया और आशा भट्ट ने नगर के धर्मपरायण सज्जनों और महिलाओं से आग्रह किया है कि वे 8 नवंबर को सुबह 11 बजे लक्कड़ पीठा स्थित अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर इस पर्व पर सेवा का पुण्य लाभ लें।

जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन

प्रदेश सरकार का राज्य आनंद संस्थान चला रहा ‘हर घर दिवाली’ अभियान अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं जरूरतमंदों को देकर बांटें दीपावली पर्व की खुशियां साल 2020 से निरंतर संचालित हो रहा अभियान, जनभागीदारी से जोड़े जा रहे नागरिक भोपाल दीपावली के पर्व पर प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी खुशियों का उजाला पहुंचे, इसके लिए प्रदेश सरकार के आनंद विभाग अंतर्गत राज्य आनंद संस्थान द्वारा इस वर्ष भी ‘हर घर दिवाली’ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपनी आवश्यकता से अधिक उपलब्ध उपयोगी वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का मूल उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। राज्य आनंद संस्थान अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘मदद' की अवधारणा को बढ़ावा देता रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित किया जाता है कि वह अपनी आवश्यकता से अधिक उपलब्ध वस्तुओं को ऐसे लोगों के साथ साझा करें, जिन्हें उनकी आवश्यकता है। अभियान के अंतर्गत लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों, आसपास और परिचितों के बीच उपलब्ध अतिरिक्त एवं उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाएं। इनमें नए अथवा अच्छी स्थिति के कपड़े, बच्चों की सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, दीपक, सजावट की सामग्री, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। विशेष रूप से शहरों की संसाधन-विहीन बस्तियों में रहने वाले परिवारों तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कई साल से की जा रही पहल राज्य आनंद संस्थान द्वारा यह पहल वर्ष 2020 से निरंतर संचालित की जा रही है। इस वर्ष भी संस्थान से जुड़े आनंदक, मास्टर ट्रेनर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर, जिला संपर्क व्यक्ति, सहयोगी तथा आनंद क्लब के पदाधिकारी सामूहिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर लोगों से संपर्क कर इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देंगे। वे अपने आसपास ऐसे परिवारों को चिह्नित कर सकते हैं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर सहयोग की आवश्यकता है और स्थानीय स्तर पर सहयोग की व्यवस्था कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि किसी दूसरे के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है। हमारे घरों में अनेक ऐसी वस्तुएं उपलब्ध होती हैं, जिनकी हमें आवश्यकता नहीं रह गई है, लेकिन वे किसी अन्य परिवार के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण हो सकती हैं। यदि हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को जरूरतमंदों के साथ साझा करें, तो उनके घर में भी दीपावली का उत्साह और उल्लास पहुंचा सकते हैं। ‘हर घर दिवाली' अभियान इसी मानवीय संवेदना और सामाजिक सहभागिता का प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस दीपावली पर अपनी खुशियों में दूसरों को भी सहभागी बनाएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। यह अभियान केवल वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग, संवेदनशीलता और साझा खुशियों की संस्कृति विकसित करने का माध्यम भी है। किसी जरूरतमंद परिवार को उपयोगी वस्तु उपलब्ध कराना, उसके चेहरे पर मुस्कान लाना और उसकी दीपावली को बेहतर बनाना स्वयं में आनंद की अनुभूति है। उन्होंने कहा कि आइए, इस दीपावली संकल्प लें कि हमारे आसपास कोई घर खुशियों से वंचित न रहे। अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं साझा करें और ‘हर घर दिवाली' अभियान के माध्यम से दूसरों की दीपावली भी रोशन बनाएं। यही है आनंद बांटने का सच्चा उत्सव।  

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे ₹9.41 करोड़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात  9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्री गजेन्द्र यादव रायपुर, दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और सिलाई कार्य से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के विशेष निर्देशों के तहत, राज्य सरकार ने बुनकर सहकारी समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को उनके श्रम का पारिश्रमिक जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 9 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। समय पर भुगतान होने से इन परिवारों में दीवाली की खुशियां और अधिक दोगुनी हो गई हैं। समय पर भुगतान से मजबूत हो रहा स्थानीय हुनर- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव         ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने इस संबंध में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों के कठिन परिश्रम का समय पर पारिश्रमिक भुगतान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार स्थानीय हुनर को रोजगार से जोड़कर बुनकरों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दीपावली से पहले पारिश्रमिक मिलने से उनके परिवारों के जीवन में उत्साह और समृद्धि का संचार होगा।        मंत्री श्री यादव ने आगे जोर देते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना को आत्मसात करते हुए बुनाई और गणवेश (यूनिफॉर्म) सिलाई के जरिए जमीनी स्तर पर सतत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार के दायरे को बढ़ाकर उनकी आय में वृद्धि करना सरकार का मुख्य ध्येय है। 9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित        ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष और त्योहारी सीजन के दौरान पारिश्रमिक का यह वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे खातों में किया गया है।  प्रदेश के 26 जिलों की 302 बुनकर सहकारी समितियों को 7 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान अक्टूबर 2026 में किया गया। 49 बुनकर सहकारी समितियों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये तथा 128 महिला स्व-सहायता समूहों को 31 लाख रुपये का पारिश्रमिक 3 नवंबर को अतिरिक्त भुगतान किया गया। चालू वित्तीय वर्ष (2026-27) की कुल उपलब्धियां        राज्य हाथकरघा संघ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 नवंबर तक कुल 76 करोड़ 13 लाख 54 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा चुकी है, जिसमें शामिल हैं।  बुनकर सहकारी समितियों  को  345 बुनकर सहकारी समितियों को बुनाई पारिश्रमिक के रूप में 54 करोड़ 87 लाख रुपये, 2005 महिला स्व-सहायता समूहों को सिलाई पारिश्रमिक के रूप में 21 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। बुनकरों को  कल्याणकारी सहायता        बुनकरों की आकस्मिक मृत्यु पर 29 आश्रित परिवारों को 5 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान और हाथकरघा क्षेत्र के 11 पुरस्कृत हितग्राहियों को 3 लाख 74 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। सुकमा, बस्तर, कोरबा और जशपुर में पुनर्वासित महिलाओं के लिए नए अवसर       पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ सुदूर और आकांक्षी जिलों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल भी शुरू की गई है। इसके तहत सुकमा, बस्तर, कोरबा एवं जशपुर जिलों की 30 पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का विशेष प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।       राज्य हाथकरघा संघ के अनुपयोगी और कटपीस वस्त्रों का सदुपयोग करते हुए इनसे आकर्षक खिलौने, थैले (बैग) और वाटर बैग जैसे उत्पाद तैयार करवाने के कार्यादेश दिए जा रहे हैं। साथ ही, इन महिलाओं को घर पर ही निःशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उनके लिए आय के नए और स्थायी अवसर विकसित किए जा रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों की जनमानस कर रहे खरीदारी रायपुर राज्योत्सव 2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यहां मिट्टी से बनी कलाकृतियां, पारंपरिक बर्तन, आकर्षक मूर्तियां और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। शिल्प ग्राम में पहुंचने वाले लोग इन कलाकृतियों को न केवल उत्सुकता से देख रहे हैं, बल्कि इनके निर्माण की परंपरा और पुराने समय में इनके उपयोग के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। शिल्प ग्राम में प्रदर्शित मिट्टी के पारंपरिक बर्तन लोगों को उस दौर की याद दिला रहे हैं, जब मिट्टी से बने घड़े, सुराही, मटके, कुल्हड़, हांडी और अन्य घरेलू वस्तुएं दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हुआ करती थीं। आधुनिक सुविधाओं और नए जमाने के बर्तनों के बीच इन पारंपरिक वस्तुओं को देखकर नई पीढ़ी भी यह जानने के लिए उत्सुक नजर आ रही है कि पहले के समय में लोग किस तरह मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते थे। इन कलाकृतियों के माध्यम से लोग हमारी पुरानी जीवनशैली, स्थानीय कारीगरों के हुनर और पारंपरिक ज्ञान से रूबरू हो रहे हैं। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शिल्प ग्राम में मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों का विशेष आकर्षण है। पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ ही विभिन्न आकारों और आकर्षक रूपों में तैयार की गई मूर्तियां लोगों मुग्ध कर रही हैं। पर्यावरण के अनुकूल और स्थानीय कारीगरों के हाथों से तैयार इन वस्तुओं के प्रति लोगों की रूचि यह जाहिर करती है कि आधुनिकता के दौर में भी पारंपरिक उत्पादों का महत्व कम नहीं हुआ है। दीपावली पर घरों को मिट्टी के दीयों से रोशन करने और मिट्टी की कलात्मक मूर्तियों से सजाने की परंपरा आज भी लोगों के मन में विशेष स्थान रखती है। शिल्प ग्राम में प्राचीन कलाकृतियों का प्रदर्शन केवल खरीदारी और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यहां आने वाले लोग पारंपरिक शिल्पकला को करीब से समझ रहे हैं और कारीगरों की मेहनत, रचनात्मकता तथा पीढ़ियों से चली आ रही कला परंपरा की सराहना कर रहे हैं।  शासन द्वारा शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्योत्सव का शिल्प ग्राम इस तरह हमारी प्राचीन विरासत और आधुनिक जीवन के बीच एक सुंदर सेतु बनकर उभरा है। मिट्टी की इन कलाकृतियों में केवल शिल्पकारों का कौशल ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मीय झलक भी समाहित है। साथ ही, इन पारंपरिक उत्पादों के प्रति बढ़ता आकर्षण स्थानीय कुम्हारों और हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन देने तथा उनकी कला को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर कब करें पूजा, जानें शुभ तिथि और धार्मिक महत्व

Diwali 2026 :दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इसे नरक चौदस, रूप चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि ये तिथि आपको जीवन की हर बाधा से मुक्ति दिला सकती है, क्योंकि इस तिथि पर भगवान योग योगेश्वर श्रीकृष्ण कृपा बरसाते हैं. हालांकि इस बार छोटी दीवाली की तारीख को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है. कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर को छोटी दिवाली बता रहा है. आइए जानते हैं कि इस बार छोटी दिवाली का त्योहार कब मनाया जाएगा. नरक चतुर्दशी 2026 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. ऐसे में नरक चतुर्दशी 7 नवंबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी. चतुर्दशी के समाप्त होते ही अमावस्या शुरू हो जाती है. इस दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, जो कि इस बार 8 नवंबर को है. नरक चतुर्दशी पर्व की महिमा? छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी सौन्दर्य प्राप्ति और आयु प्राप्ति का दिन होता है. इस दिन यमराज की उपासना करने की विधान बताया गया है. सौन्दर्य प्राप्ति के उपाय किए जाते हैं. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था. कहीं-कहीं पर ये भी माना जाता है कि आज के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. इस दिन के प्रयोगों से आयु या सेहत की समस्या भी दूर होती है. नरक चतुर्दशी की कथा पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर सृष्टि को उसके प्रकोप से बचाया था. भूदेवी का पुत्र नरकासुर वरदान प्राप्त करके अनंत शक्तिशाली हो गया था. उसकी शक्तियों के आगे देवी-देवता कांपते थे और युद्ध में उससे परास्त होने लगे. एक बार नरकासुर ने देवमाता अदिति के कान की बालियां भी छीन लीं और अपने महल में 16,000 महिलाओं को बंदी बनाकर रख लिया. तब भगवान कृष्ण ने सत्यभामा के साथ नरकासुर का अंत किया था. कहा जाता है कि कृष्ण ने युद्ध के बाद सुगंधित तेलों से स्नान किया था और वह शुद्धि की परंपरा आज भी चली आ रही है. कथा कहती है कि इसके बाद लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए और उत्सव मनाया. माना जाता है कि तभी से नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाने लगा. ये परंपरा आज तक कायम है. नरक चतुर्दशी पर क्या सावधानियां रखें? कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर सुबह सूर्योदय से पहले उठें. तिल का तेल और बेसन, हल्दी और जड़ी-बूटियों का उबटन लगाएं. चतुर्दशी तिथि के समय ही स्नान करें. घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का बड़ा सा एकमुखी दीपक जलाएं. इस दिन के पहले ही घर की साफ सफाई खत्म कर लें. इस दिन कम से कम हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें. नरक चतुर्दशी के दिन खाने में प्याज-लहसुन से परहेज करें.

दिवाली कब है 2026? धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूरी डेट लिस्ट

दिवाली 2026 : दिवाली का पावन पर्व आने वाला है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भैया दूज पर होता है। चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट क्या रहेगी। दिवाली के त्योहार को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह कोई एक दिवसीय त्योहार नहीं है बल्कि पूरे 5 दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। साथ ही यह दिन बर्तनों और गहनों की खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है। फिर दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसके बाद तीसरे दिन बड़ी दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा तो पांचवें दिन भाई दूज मनाई जाती है। चलिए जानते हैं दिवाली का कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है। दिवाली कैलेंडर 2026 तारीख                          त्योहार 6 नवंबर 2026,           शुक्रवार     धनतेरस, यम दीपम 7 नवंबर 2026,          शुक्रवार     काली चौदस, हनुमान पूजा 8 नवंबर 2026,           शुक्रवार     दिवाली, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा और काली पूजा 9 नवंबर 2026,            शुक्रवार     कार्तिक अमावस्या 10 नवंबर 2026,          शुक्रवार     गोवर्धन पूजा, अन्नकूट 11 नवंबर 2026,          शुक्रवार     भाई दूज धनतेरस पूजा मुहूर्त 2026 6 नवंबर 2026 को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 से 07:57 बजे तक रहेगा। इस दिन प्रदोष काल 05:33 PM से 08:09 PM तक रहेगा। काली चौदस मुहूर्त 2026 7 नवंबर 2026 को काली चौदस का शुभ मुहूर्त रात 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा। हनुमान पूजा मुहूर्त 2026 7 नवंबर 2026 को  हनुमान पूजा मुहूर्त रात 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2026 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 05:54 PM से 07:50 PM तक रहेगा। नरक चतुर्दशी मुहूर्त 2026 नरक चतुर्दशी पर अभ्यङ्ग स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। जिसका शुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2026 की सुबह 05:41 से 06:38 बजे तक रहेगा। दिवाली चोपड़ा पूजा शुभ चौघड़िया मुहूर्त     प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 11:27 AM से 12:05 PM     अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 01:26 PM से 02:48 PM     सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 05:31 PM से 10:27 PM     रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 01:43 AM से 03:22 AM, नवम्बर 09     उषाकाल मुहूर्त (शुभ) – 05:00 AM से 06:39 AM, नवम्बर 09 गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2026 गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 10 नवंबर की सुबह 06:40 से 08:50 बजे तक रहेगा। भाई दूज मुहूर्त 2026 11 नवंबर 2026 को भाई दूज पूजा का मुहूर्त दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक रहेगा।

दिवाली सहित आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील स्थलों और पंडालों में तैनात रहेंगे दमकल वाहन

आगामी त्यौहारों पर अग्नि सुरक्षा के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किए निर्देश संवेदनशील स्थलों और पंडालों में तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा आगामी त्यौहारों एवं पर्वोत्सवों के दृष्टिगत प्रदेशभर में जन-धन की सुरक्षा तथा अग्नि दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने समस्त कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि त्यौहारों के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों, मेलों तथा बाजारों में जनसमूह की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ। जारी निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन को संबंधित नगरीय निकायों, पुलिस विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य सम्बद्ध विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, मेला प्रांगणों एवं भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अग्निशमन वाहनों एवं प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही, आयोजन स्थलों पर स्थापित किए जाने वाले अस्थायी पंडालों, मंचों एवं संरचनाओं में ज्वलनशील सामग्रियों के उपयोग पर सख्ती से नियंत्रण रखने तथा विद्युत व्यवस्था की गहन जाँच कर खुले तारों व ओवरलोडिंग को तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन होने पर होगी तत्काल कार्यवाही आयुक्त भोंडवे ने बताया कि त्यौहारों के उल्लास एवं पवित्रता के बीच आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए सभी आयोजन स्थलों पर आपातकालीन वाहनों के सुगम आवागमन के लिए मार्गों एवं निकास द्वारों को सर्वदा अवरोधमुक्त रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, आतिशबाजी विक्रय स्थलों, अस्थायी दुकानों एवं भीड़भाड़ वाले बाजारों का समय-समय पर प्रशासनिक दलों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। आयोजकों को अग्निशामक यंत्र, रेत एवं जल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, नगर निगम आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सतत् निगरानी व नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिससे त्यौहारों के इस पावन अवसर पर किसी भी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को शून्य किया जा सके।  

दिवाली पर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, चंडीगढ़ के कारोबारी ने टॉप परफॉर्मर्स को बांटीं 4 कारें

 चंडीगढ़  दीवाली पर सिर्फ मिठाई और बोनस नहीं, गिफ्ट में कारें देने का जमाना आ गया है। गुजरात के मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया की तरह चंडीगढ़ के फार्मा कारोबारी भी अपने इसी अंदाज की वजह से चर्चा में हैं।पिछले कुछ वर्षों से दीवाली पर कारें गिफ्ट करने वाले एमके भाटिया ग्रुप ने इस बार नया प्रयोग किया है, जिसमें कार पाने का मौका केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले गार्ड से लेकर अधिकारी तक को लकी ड्रॉ के जरिए कार जीतने का अवसर मिलेगा। इस पहल के तहत ग्रुप की कंपनियों में कम से कम 18 महीने से काम कर रहे योग्य कर्मचारियों-अधिकारियों के नाम लकी ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कार देने की पुरानी परंपरा भी जारी रहेगी।इस पहल का संदेश है कि कंपनी की तरक्की में हर कर्मचारी का योगदान मायने रखता है। जहां टॉप परफॉर्मर्स को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा, वहीं लकी ड्रॉ अन्य योग्य कर्मचारियों को भी इस खास तोहफे का अवसर देगा। इसके लिए बुधवार (28 अक्टूबर) को ड्रॉ होना है। इसमें कुल 35 लोग शामिल किए जाएंगे, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड का नाम भी शामिल है। हालांकि, 4 कर्मचारियों को इस साल भी पुराने पैरामीटर पर कारें दी गई हैं। अभी वह 4 कारें और देने वाले हैं।पिछले साल दिवाली पर इन्हीं फार्मा कारोबारी ने 51 कारें अपने कर्मचारियों को गिफ्ट की थीं। एमके भाटिया की यह पहल दीवाली गिफ्टिंग को केवल इनाम देने से आगे बढ़ाकर कर्मचारी सम्मान और सहभागिता से जोड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा सकती है। कौन हैं एमके भाटिया? एमके भाटिया मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाल हैं। मुजफ्फरनगर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में कारोबार में घाटा हुआ तो दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए। तब करोड़ों रुपये का कर्ज था। 2015 में चंडीगढ़ आए और यहां दवा कंपनी की शुरुआत की। अब  MITS Healthcare Private Limited समेत उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं।   फार्मा कारोबारी ने ये जानकारी दी…     18+ महीने से काम कर रहे कर्मी योग्य: फार्मा कारोबारी एमके भाटिया ने ड्रॉ के बारे में बताया कि ग्रुप की कंपनियों में कम से कम 18 महीने से काम कर रहे योग्य कर्मचारियों के नाम लकी ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। इस साल लकी ड्रॉ के जरिए एक कार देने की घोषणा की गई है।     सिक्योरिटी गार्ड भी हिस्सा: खास बात यह है कि इसमें कर्मचारी के पद के बजाय निर्धारित योग्यता को महत्व दिया जाएगा। यानी सिक्योरिटी गार्ड से लेकर उच्च पदों पर काम करने वाले कर्मचारी तक इस मौके का हिस्सा बन सकेंगे।     टॉप परफॉर्मर्स को कार देने की परंपरा जारी रहेगी: उन्होंने बताया कि ग्रुप की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कार देने की परंपरा भी जारी है। ऐसे कर्मचारियों को उनके काम और उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लकी ड्रॉ के जरिए दूसरे योग्य कर्मचारियों को भी कार जीतने का मौका मिलेगा। कारोबारी ने कहा कि इस तरह कंपनी ने प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार देने के साथ कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की है।     हर कर्मचारी के योगदान को सम्मान देने की पहल: एमके भाटिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कंपनी की तरक्की में योगदान देने वाले हर कर्मचारी को महत्व देना है। आमतौर पर बड़े इनाम बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मिलते हैं, लेकिन लकी ड्रॉ से अलग-अलग पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा पाने का अवसर मिलेगा। 15% डाउन पेमेंट, बाकी सैलरी से कटेगी EMI जानकारी के मुताबिक, एक गाड़ी की कीमत करीब 10.5 लाख रुपए है। गाड़ी खरीदते समय मालिक की तरफ से 15% डाउन पेमेंट की जाती है। बाकी रकम की ईएमआई कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कटती रहती है। इसके अलावा, कर्मचारी को पेट्रोल के लिए हर महीने 2,500 रुपए भी दिए जाते हैं। यूपी से आकर बनाई थी फार्मास्युटिकल कंपनी एमके भाटिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में ही वह एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में काम में गिरावट आ गई और दिवालिया होने की कगार पर आ गए। तब उनके सिर पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इसके बाद 2015 में वह चंडीगढ़ आ गए। यहां फार्मास्युटिकल कंपनी शुरू की। अब उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं। कारें देने का सपना साकार हुआ, अब पार्किंग की समस्या एमके भाटिया कहते हैं कि उनके ऑफिस पंचकूला और चंडीगढ़ में हैं। दिवाली गिफ्ट में देने के लिए वह पहले गाड़ियां कंपनी के नाम पर लेते थे, लेकिन अब सीधे एम्प्लॉई के नाम पर ही लेते हैं। अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को गाड़ियां दे चुके हैं। अब ऑफिस के पास पार्किंग की समस्या होने लगी है। अब इसके लिए भी काम किया जा रहा है।  

हिमाचल सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी का ऐलान

 शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कर्मचारियों के DA में कुल 5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की. इसमें चालू वर्ष का 4 फीसदी महंगाई भत्ता और पिछले साल का 1 फीसदी बकाया शामिल है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्लास IV कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के साथ रिवीजन एरियर के भी 10,000 रुपये दिए जाएंगे. यह रकम 1 नवंबर को उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।   नवंबर में मिलेगा बढ़े हुए डीए का भुगतान वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा, जो नवंबर 2026 में देय होगा। यानी पात्र कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले वेतन में बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। जुलाई 2023 और जनवरी 2024 से जुड़े बकाये का भी प्रावधान सरकारी आदेश में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दो हिस्सों में दर्शाया गया है। इसमें 1 जुलाई 2023 से 1 प्रतिशत और 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है। इन अवधियों से 30 सितंबर 2026 तक की बकाया राशि का भुगतान किस तरीके से किया जाएगा, इसके लिए सरकार अलग से आदेश जारी करेगी। भुगतान में रुपये तक राउंड ऑफ करने का नियम आदेश में भुगतान की गणना को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। महंगाई भत्ते की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश होने पर उसे अगले पूरे रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी कार्यालय ज्ञापन में निर्धारित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का यह निर्णय राज्य के पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते से उनके वेतन में वृद्धि होगी, जबकि बकाया भुगतान की प्रक्रिया अलग से जारी होने वाले आदेशों के आधार पर पूरी की जाएगी।  नवंबर में नकद मिलेंगे 10 हजार रुपये हिमाचल प्रदेश के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने वेतनमान संशोधन के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर नया आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की ओर से 23 अक्तूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, कर्मचारियों को नवंबर 2026 में कुल बकाया एरियर में से 10,000 रुपये नकद दिए जाएंगे। यह भुगतान 1 जनवरी 2016 से लागू वेतनमान संशोधन के आधार पर देय एरियर के तहत किया जाएगा। वित्त विभाग के विशेष सचिव सौरभ जस्सल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के कारण बनने वाले एरियर के भुगतान की मंजूरी दी है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत जारी किया गया है। नवंबर में मिलेगा 10 हजार रुपये का भुगतान विभागीय पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों के कुल बकाया एरियर में से 10,000 रुपये नवंबर 2026 में नकद दिए जाएंगे। हालांकि, आदेश में कुल एरियर की राशि या शेष बकाया के भुगतान की कोई नई समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है। पहले जारी आदेशों की शर्तें रहेंगी लागू वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि एरियर भुगतान से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यह आदेश विभाग की ओर से 17 सितंबर 2022, 19 अक्तूबर 2024 और 18 अगस्त 2026 को जारी किए गए पूर्व पत्रों के क्रम में जारी किया गया है। संबंधित विभागों को भेजा गया आदेश यह पत्र हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इसके अलावा, वित्तीय और लेखा संबंधी अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रति भेजी गई है। सरकार के इस आदेश से नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के बकाया एरियर का एक हिस्सा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। कर्मचारियों को ध्यान देना होगा कि आदेश में नवंबर के दौरान 10,000 रुपये के भुगतान का उल्लेख है, न कि पूरे बकाया एरियर के भुगतान का। हिमाचल सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के 275000 कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान DA बढ़ोतरी का ऐलान किया. इसमें 4 फीसदी बढ़ोतरी चालू वर्ष के लिए और 1 फीसदी पिछले वर्ष का बकाया DA शामिल है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने क्लास IV कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को DA का लाभ मिलने के साथ 10,000 रुपये भी दिए जाएंगे।