samacharsecretary.com

mAadhaar App कल से करेगा काम बंद, UIDAI के नए ऐप पर ऐसे करें आसान शिफ्ट

 नई दिल्ली अगर आपके फोन में mAadhaar ऐप है, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ने ऐलान किया है कि 30 जून से mAadhaar ऐप बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह अब नया Aadhaar App इस्तेमाल करना होगा. UIDAI ने लोगों से कहा है कि वे जल्द से जल्द नया ऐप डाउनलोड कर लें।  UIDAI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर बताया है कि mAadhaar ऐप को रिटायर किया जा रहा है. यानी अब इसमें नए अपडेट नहीं मिलेंगे और आगे चलकर इसकी सेवाएं भी बंद हो जाएंगी. इसलिए यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है।  नया Aadhaar ऐप पहले वाले ऐप से काफी अलग है. इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आपको हर जगह आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. जरूरत पड़ने पर आप ऐप से QR Code के जरिए अपनी पहचान दिखा सकेंगे।  इस नए ऐप में फेस ऑथेन्टिकेशन सिस्टम भी दिया गया है. यानी कई जगह आपकी पहचान सिर्फ चेहरे से हो सकेगी. इसके अलावा आप अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक भी ऐप से ऑन या ऑफ कर सकते हैं. इससे आधार से जुड़े फ्रॉड का खतरा कम हो सकता है।  नया Aadhaar App इंस्टॉल करने के लिए हम नीचे एंड्रॉयड और आईफोन लिंक दे रहे हैं. आप अपने फोन के हिसाब से लिंक पर क्लिक करके अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।   यहां से एंड्रॉयड के लिए आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.  यहां से आईफोन के लिए नया आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं UIDAI का कहना है कि नया ऐप आपकी प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अगर किसी जगह सिर्फ नाम और उम्र की जरूरत है, तो आपको पूरा आधार नंबर या पूरी जानकारी शेयर नहीं करनी पड़ेगी. आप जरूरत के हिसाब से ही जानकारी साझा कर सकेंगे।  अगर आप नया ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर Aadhaar App सर्च करें. यहां आपको ऐप के नाम और लोगो के साथ ऐप का पब्लिशर भी चेक करना है, क्योंकि आधार के नाम पर कई फर्जी ऐप्स भी उपलब्ध हैं जो आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं।  ऐप के नाम के नीचे पब्लिशर्स या डेवेलपर्स सेक्शन में UIDAI होना जरूरी है. दूसरे किसी आधार ऐप को डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ये मैलवेयर भी हो सकते हैं।  ऐप इंस्टॉल करने के बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. OTP और Face Authentication के बाद आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा।  सरकार चाहती है कि आने वाले समय में आधार से जुड़े ज्यादातर काम इसी नए ऐप से किए जाएं. इसलिए अगर आप मोबाइल में आधार रखते हैं या अक्सर आधार का इस्तेमाल करते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके mAadhaar की जगह नया Aadhaar App डाउनलोड कर लेना बेहतर होगा। 

Aadhaar ऐप का नया वर्जन लॉन्च, अब मोबाइल ही बनेगा आपकी डिजिटल ID

 ग्वालियर  केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया अभियान को एक नए पायदान पर ले जाने के लिए तैयार है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए एप के सक्रिय होने से करोड़ों आधार धारकों को आधार केंद्रों की लंबी कतारों से मुक्ति मिल जाएगी। अब मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं होगी। यूआइडीएआइ ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि एप के पुराने वर्जन में जो फीचर्स अब तक लॉक थे, वे आज से सक्रिय हो जाएंगे। अब यूजर्स घर बैठे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकेंगे। पता और ई-मेल निवास का पता अपडेट करना अब बेहद आसान होगा। आगामी अपडेट्स में नाम और ई-मेल सुधार की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। सुरक्षित डेटा फिजिकल फोटोकॉपी के बजाय डिजिटल वेरिफिकेशन होने से डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा न्यूनतम हो जाएगा। फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म अब आपको पर्स में प्लास्टिक का आधार कार्ड रखने की मजबूरी नहीं रहेगी। नए एप के बाद होटल चेक-इन, ऑफिस एंट्री या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में केवल एप का क्यूआर कोड दिखाकर पहचान का सत्यापन किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया न केवल तेज है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अधिक विश्वसनीय है। यात्रियों और परिवारों के लिए डिजिटल वॉलेट अक्सर यात्रा के दौरान पूरे परिवार के आधार कार्ड संभालना एक चुनौती होती है। नए आधार एप में एक ही प्रोफाइल के भीतर परिवार के सदस्यों की डिजिटल पहचान को जोड़ा जा सकेगा। इससे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और यात्रा के दौरान पहचान पत्र दिखाने की परेशानी खत्म हो जाएगी। ऐसे करें सक्रिय और डाउनलोड     गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक आधार एप इंस्टाल करें।     लॉग-इन कर अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।     मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर बुनियादी जानकारी भरें।     वेरिफिकेशन पूरा होते ही सभी सेवाएं सक्रिय हो जाएंगी और आपका फोन आपकी डिजिटल पहचान बन जाएगा।  

फोन से आधार वेरिफिकेशन हुआ आसान: फुल वर्जन ऐप लॉन्च, क्या-क्या बदला और कैसे करें इस्तेमाल

 नई दिल्ली UIDAI ने आखिरकार आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फुल वर्जन में ऐप में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। बता दें कि अपडेट के बाद ऐप का लुक भी काफी बदल गया है और ऑप्शंस की जगह में भी बदलाव हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले X पर UIDAI की ओर से पोस्ट कर जानकारी दी गई थी कि 28 जनवरी को आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि अभी तक आधार ऐप में यूजर के पास अपना आधार डिजिटली शेयर करने का ऑप्शन तो था लेकिन किसी और का आधार वेरिफाई नहीं किया जा सकता था। चलिए आधार के फुल वर्जन ऐप के बारे में डिटेल में जानते हैं। करें 28 जनवरी तक का इंतजार UIDAI की ओर से आधार ऐप के फुल वर्जन के आने की जानकारी 28 जनवरी के लिए दी गई थी। ऐसे में यह अपडेट एक दिन पहले आया है। संभव है कि 28 जनवरी को भी UIDAI की ओर से अपडेट पुश किया जाए और जिन कुछ फीचर्स के ऑप्शन ऐप से हटाए गए हैं, उन्हें एक्टिवेट करके फिर से पेश किया जाए। ऐसे में आधार ऐप के लिए अपडेट को चेक करते रहें। क्या कुछ बदल गया नए आधार ऐप में? आधार ऐप के फुल वर्जन में काफी नए बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे पहले तो इस ऐप के लुक्स और फीचर्स में बदलाव देखने को मिले हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा अपडेट ऐप में QR कोड स्कैनर का मिलना है। इसकी मदद से आप किसी के भी डिजिटल आधार को स्कैन कर वेरिफाई कर पाएंगे कि आधार असली है या नकली। इसके बाद आप चाहें, तो सामने वाले की आधार से जुड़ी डिटेल्स को भी चेक कर पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल उन जगहों पर होगा, जहां लोगों की पहचान वेरिफाई करने की जरूरत पड़ती है जैसे कि होटल। इसके बाद अब लोगों को आधार की फिजिकल कॉपी कहीं भी सबमिट नहीं करनी पड़ेगी। घट गए कुछ ऑप्शन आधार ऐप में नए अपडेट के बाद सिर्फ फीचर शामिल ही नहीं हुए हैं बल्कि कुछ फीचर्स को हटा भी लिया गया है। इसमें नाम और ईमेल आईडी को अपडेट करने के ऑप्शन शामिल हैं, जो कि नए ऐप पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। बता दें कि पुराने ऐप में सर्विसेज सेक्शन में ये दोनों फीचर दिखाई देते थे लेकिन अपडेट के बाद से सर्विसेज सेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट करने का ऑप्शन दिख रहा है। UIDAI ने आधार की फुल वर्जन ऐप के लिए 28 जनवरी का समय दिया था। ऐसे में हो सकता है कि ये ऑप्शन 28 जनवरी को एक्टिवेट करके ऐप में शामिल किए जाएं। बता दें कि पुराने आधार ऐप में ये दो ऑप्शन सिर्फ दिखाई देते थे। इन पर टैप करके लिखा आता था कि फीचर जल्द ऐप में शामिल किए जाएंगे। कैसे पाएं नया आधार ऐप? नया आधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा आधार ऐप यूजर्स को अपने फोन में इस ऐप को अपडेट करना होगा। इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर पर जाकर Aadhaar सर्च कर सकते हैं और उसके सामने मौजूद अपडेट के ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद आधार ऐप को खोल कर आप उसके नए लुक्स और ऑप्शंस का अनुभव ले सकेंगे। बता दें कि अगर आप अभी तक आधार ऐप इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, तो ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से ऐप इंस्टॉल करने पर आपके फोन में उसका अपडेटेड वर्जन ही इंस्टॉल होगा। कैसे वेरिफाई करें दूसरों की पहचान या आधार? जैसा कि हमने बताया आधार ऐप के फुल वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव दूसरों के आधार को वेरिफाई करने के ऑप्शन का शामिल होना था। इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन पर आधार ऐप को खोल लें। इसके बाद:     होम पेज पर दिखाई दे रहे QR कोड स्कैन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें।     इसके बाद किसी के आधार QR कोड को अपने फोन से स्कैन करें।     किसी के आधार को स्कैन करते ही आपको दिखाई देगा कि सामने वाले का आधार वैलिड है या नहीं?     इसके बाद अगर आप चाहें तो View Details बटन पर क्लिक करके सामने वाले की डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

नया Aadhaar App जल्द होगा लॉन्च, मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा पहले से आसान

नई दिल्ली आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अब एक नया ऐप लेकर आ रही है. इस ऐप की जानकारी खुद UIDAI के सीईओ भुवनेशर कुमार ने दी है. उन्होंने इस ऐप के प्रोग्रेस और इसके फीचर्स के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने मोबाइल नंबर अपडेट कराने का प्रोसेस भी बताया है.  UIDAI के सीईओ भुवनेशर कुमार ने इंडियाटुडे के साथ बातचीत में बताया कि नया आधार ऐप तैयार हो गया है, जो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग टाइमलाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2-3 महीने के अंदर नया आधार ऐप लॉन्च हो जाएगा.  नए आधार ऐप को लेकर टेस्टिंग कंप्लीट हो चुकी हैं. इसके डेमो पूरा हो चुका है.   UIDAI के सीईओ ने बताया कि इस नए ऐप के अंदर आइडेंटी शेयरिंग का फीचर मिलेगा. ये डिटेल्स शेयरिंग आधार कार्ड होल्डर्स की परमिशन के बाद होगी. अभी तक लोगों को आधार संबंधित डिटेल्स आदि शेयर करने के लिए फोटोकॉपी लेकर जानी पड़ती है. न्यू ऐप के बाद ये काम डिजिटली तरीके से होगा.  मोबाइल नंबर नहीं करा सकेंगे अपडेट  भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना आसान है, लेकिन यह एक सेंसटिव मामला भी है. आधार कार्ड पर न्यू मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर्स जाना जरूरी होगा. सेंटर्स पर पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को कंप्लीट करना होगा, उसके बाद ही मोबाइल नंबर को अपडेट करा पाएंगे.  फेक आधार कार्ड को पहचानना आसान  फेक आधार कार्ड को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड को पहचानने के लिए एक खास फीचर मिलता है. सभी आधार कार्ड के ऊपर एक क्विक रिस्पोंस कोड (QR Code) मिलता है, जिसे स्कैन करके आधार कार्ड की सही जानकारी तक पहुंचा जा सकता है.