samacharsecretary.com

राजस्थान में प्रशासनिक हलचल तेज, एक्शन मोड में CM भजनलाल शर्मा

जयपुर राजस्थान की प्रशासनिक मशीनरी एक बार फिर से पूरी रफ्तार पकड़ने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने आईएएस (IAS), आरएएस (RAS) और आरपीएस (RPS) अधिकारियों के तबादलों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में कई चरणों की बैठकों और समीक्षा के बाद सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आईएएस तबादला सूची किसी भी समय जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव स्तर से लेकर जिला कलेक्टरों तक कई पदों पर बदलाव की मंजूरी दे दी है। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बुधवार देर शाम सीएमओ बुलाकर चर्चा की गई, जिसमें उन्हें संभावित तबादलों को लेकर संकेत दिए गए। राजस्थान में लंबे समय से कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा थी। अब सीएम भजनलाल शर्मा के सख्त और तेज प्रशासनिक रुख के चलते इन अटकलों को बल मिला है। आरएएस (RAS) अधिकारियों की सूची भी तैयार है, जिसमें ज़िलास्तर और विभागीय पदों पर बड़ी संख्या में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आरपीएस (RPS) अधिकारियों की सूची भी विचार-विमर्श के अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार सरकार इस वीकेंड तक लगभग सभी तबादला सूचियां जारी कर सकती है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह तबादला अभियान राज्य की कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 अक्टूबर (बुधवार) को सरकार ने 34 आईपीएस (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी, जिसमें जयपुर पुलिस कमिश्नर सहित कई प्रमुख पदों पर फेरबदल हुआ था।

प्रशासनिक फेरबदल: वरुण कपूर डीजी जेल नियुक्त, शाहिद अबसार को एडीजी चयन एवं भर्ती का प्रभार

भोपाल  राज्य शासन ने तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। वरुण कपूर को जेल महानिदेशक बनाया गया है। वह अभी आरएपीटीसी इंदौर में विशेष पुलिस महानिदेशक थे। डीजी जेल जीपी सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में एडीजी शाहिद अबसार को एडीजी चयन एवं भर्ती बनाया गया है। इस पद पर रहीं सोनाली मिश्रा को रेल सुरक्षा बल में डीजी बनाए जाने के बाद उनकी जगह शाहिद अबसार को पदस्थ किया गया है। उनके पास पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अतिरिक्त डीआईजी साइबर यूसुफ कुरैशी को डीआइजी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ बनाया गया है। रवि गुप्ता विशेष पुलिस महानिदेशक बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल बनाया गया है। डीजी जेल जीपी सिंह के सेवानिवृत होने के बाद स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होने पर उन्हें पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति का आदेश एक अगस्त से प्रभावी होगा।