samacharsecretary.com

अक्षय कुमार की बांसुरी पर थिरकीं दिशा पाटनी, देखें फिल्म का नया वीडियो

मुंबई अक्षय कुमार जब सेट पर होते हैं, तो एक्टिंग के अलावा खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ नामी एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। सेट पर उन्हें डायरेक्टर अहमद खान एक डांस सीक्वेंस समझा रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस को यह वीडियो पसंद आया। अक्षय कुमार का दिखा मस्ती भरा अंदाज वायरल वीडियो में कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान अक्षय कुमार को एक डांस सीन की रिहर्सल करा रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार काफी मस्ती के मूड में दिखे। वह बांसुरी हाथ में लिए नजर आए। बांसुरी बजाने की रिहर्सल भी करते दिखे। अक्षय के अलावा वीडियो में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। सभी मस्ती भरे अंदाज में डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। अरशद ने बजाया ड्रम, दिशा ने किया डांस अक्षय ने जहां बांसुरी बजाई। वहीं अरशद वासरी ड्रम बजाते दिखे। साथ ही दिशा पाटनी डांस करती नजर आईं। परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर भी इस प्रैक्टिस में शामिल होकर काफी एंज्वॉय कर रहे हैं।   अक्षय ने एयरपोर्ट पर भी पैपराजी संग की मस्ती फिल्म सेट पर ही अक्षय मस्ती-मजाक नहीं करते हैं। वह पैपराजी संग भी मस्ती कर लेते हैं। उनका एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हैं, जिसमें वह पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। साथ ही पैपराजी को मनचाहे पोज भी दिए।   अक्षय की आने वाली फिल्में हाल ही में अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आए। अगले साल उनकी एक फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। साथ ही वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म 'हैवान' कर रहे हैं।

प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय और सैफ के साथ नजर आयेंगी संयमी खेर

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री संयमी खेर निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करती नज़र आएंगी। संयमी खेर इन दिनों कोच्चि में अपनी आने वाली फिल्म हैवान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार प्रियदर्शन कर रहे हैं, जिनके साथ संयमी पहली बार काम कर रही हैं। संयमी खेर ने कहा, “प्रियदर्शन सर के साथ काम करना किसी सपने जैसा लगता है। उनका काम भारतीय सिनेमा का एक अहम हिस्सा रहा है और बचपन से मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। आज उनके सेट पर एक कलाकार के रूप में खड़ा होना मेरे लिए बेहद खास एहसास है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे हमारे देश के बेहतरीन निर्देशकों जैसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुराग कश्यप, नीरज पांडे, आर. बाल्की, राहुल ढोलकिया और अब प्रियदर्शन सर के साथ काम करने का मौका मिला। हर एक निर्देशक से मैंने बहुत कुछ सीखा है, जिसने मुझे एक बेहतर कलाकार और इंसान बनाया है।" संयमी ने कहा, "कोच्चि में शूटिंग का अनुभव भी बहुत खूबसूरत रहा। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना, जो सेट पर इतनी ऊर्जा, अनुशासन और दोस्ताना माहौल लाते हैं, अपने आप में एक शानदार अनुभव है। ऐसे प्रोजेक्ट्स मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने सिनेमा से प्यार क्यों किया था।”