samacharsecretary.com

ग्लैमरस रॉयल वेडिंग: जेनिफर लोपेज और बीबर जमाएंगे रंग, बॉलीवुड से लेकर जूनियर ट्रम्प तक VIP मेहमान होंगे शामिल

उदयपुर लेकसिटी उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग के लिए सिटी पैलेस के माणक चौक को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। इस रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड सेंसेशन जेनिफर लोपेज और फेमस सिंगर जस्टिन बीबर भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी में इनकी एक परफॉर्मेंस रखी गई है। हालांकि इनके ट्रिप और प्रोग्राम की डिटेल्स पूरी तरह सीक्रेट रखी गई है। पिछोला झील के बीच बने जग मंदिर आइसजेंड पैलेस में 23 नवंबर को अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शादी के लिए 21 से 24 नवंबर तक कार्यक्रम होंगे। शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर 21 नवंबर को पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आएंगे। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कृति सेनन समेत कई एक्टर-एक्ट्रेस भी शादी में शिरकत करेंगे। लेकसिटी  में आयोजित होंने वाली इस रॉयल वेंडिंग  की तैयारियां जोरों-शोरों पर है और इसके चलते शहर की लीला पैलेस, होटल जगमंदिर सहित सिटी पैलेस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पिछोला झील किनारे बने फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी फैमिली के साथ ठहरेंगे। इसके चलते पूरे होटल में कॉरिडोर बनाते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी तरह उदयपुर के सिटी पैलेस और जगमंदिर में आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि 4 अलग-अलग चार्टर से बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडीज, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर और फिल्म डायरेक्टर करण जौहर भी शादी में शरीक होंगे। इस शाही शादी में  सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी, जिसमें अमेरिका के एक फेमस डीजे ग्रुप और देश-विदेश के डांसर सहित कई कलाकार परफॉर्मेंस करेंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के मशहूर डीजे और संगीत निर्माता ब्लैक कॉफी (एनकोसिनाथी इनोसेंट माफुमुलो) भी इस रॉयल वेडिंग में परफॉर्म करेंगे। हाउस और अफ्रो-हाउस संगीत के मिश्रण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ब्लैक कॉफी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कलाकारों में गिना जाता है। रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस के माणक चौक को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। यहां एक बड़ा स्टेज का सेटअप भी बना है, जिस पर कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। फिलहाल तीन-चार दिन से कलाकार यहां रिहर्सल करने में जुटे हैं।

‘दिलों के सच्चे बादशाह’ शाहरुख खान के जन्मदिन पर उमड़ा बॉलीवुड का प्यार, कई स्टार्स ने दी बधाई

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात से ही उनके घर मन्नत के बाहर फैंस जमा हैं और उनकी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस बार शाहरुख बालकनी पर आकर फैंस को अपनी झलक नहीं दिखा सके, क्योंकि घर में कंस्ट्रक्शन का काम काफी समय से चल रहा है। फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी एसआरके को जन्मदिन की बधाई देनी शुरू कर दी है। फिल्म ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान के साथ काम करने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और अपनी पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, “दिलों के सच्चे ‘बादशाह’ और मेरे पहले हीरो शाहरुख खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीढ़ी को रोमांस की असली कला सिखाने के लिए धन्यवाद, आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशी, प्यार और सफलता की कामना करती हूं। लव यू, बाजीगर ओ बाज़ीगर।” फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख को ‘किस’ करते हुए फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, किंग शाहरुख खान, अगले 100 साल तक राज करो।” इसके साथ ही वामिका गाबी ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। 90 के दशक के विलेन गुलशन ग्रोवर ने भी एक्टर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी और शाहरुख की पुरानी फोटो पोस्ट कर लिखा, “शाहरुख खान, मेरे भाई, मेरे और मेरे बेटे की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।” अभिनेता आदित्य पंचोली ने भी शाहरुख खान के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं। उन्होंने पुरानी फिल्मों के सेट से फोटो डाली हैं, जिसमें दोनों को मस्ती करते देखा जा रहा है। उन्होंने विश करते हुए लिखा, “आपको खुशी, प्यार और हमेशा मुस्कुराहट से भरे जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी दयालुता, गर्मजोशी और खुशियां बांटने की क्षमता हम सभी को प्रेरित करती है।” फिल्ममेकर आनंद पंडित ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है और पोस्ट कर लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 60 साल के हो गए हैं और आज भी आप दिलों के बादशाह हैं। आपने दुनिया को प्यार करना सिखाया है।”