samacharsecretary.com

HPSC को मिला नया अध्यक्ष, सतीश सैनी संभालेंगे कमान; जानें पूर्व CM से क्या है कनेक्शन

चंडीगढ़. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे। मौजूदा समय में वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित होगा। आयोग के मौजूदा चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो गया है। कौन हैं सतीश सैनी? एचसीएस सतीश कुमार सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे हैं। वह बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे थे। इस पद पर जनवरी, 2020 से फरवरी 2022 तक रहे। इसके बाद वह एचजीएससी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे। सोनीपत निवासी सतीश कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह अब तक जीएम रोडवेज, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर, सीएम ओएसडी व एचएसवीपी के पद पर रह चुके हैं। सतीश कुमार जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें एचपीएससी में नियुक्त किया गया था। हालांकि, नए चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि आदेश जारी होने के बाद ही होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता का भी संचार करता है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि  अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

गंदगी देख भड़के सभापति सूर्यकांत राठौड़, स्टेडियम में तुरंत सफाई के आदेश

रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने गुरुवार को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परिसर में भारी गंदगी, कचरे के ढेर और साफ-सफाई की पूरी तरह से कमी देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई. तत्काल सफाई अभियान के निर्देश सभापति राठौड़ ने मौके पर ही जोन-4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह को बुलाकर स्टेडियम का निरीक्षण कराया और उन्हें तुरंत नगर निगम की टीम भेजकर सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता बहाल की जाए. ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी राठौड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्टेडियम की सफाई का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार द्वारा यदि तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो उसका ठेका रद्द कर उसे नगर निगम की ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा. सीवरेज चैंबर्स के टूटे ढक्कन भी बने समस्या निरीक्षण के दौरान सभापति ने स्टेडियम की सीवरेज लाइन के कई चैंबर्स को खुले और ढक्कन टूटा हुआ पाया. इसे गंभीर सुरक्षा संकट मानते हुए उन्होंने कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिया कि सभी टूटे ढक्कनों को तत्काल बदलवाया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे. राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि इंडोर स्टेडियम जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और नगर निगम सख्त रवैया अपनाएगा.