samacharsecretary.com

वीबी-जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी समन्वयकों एवं सहायकों का क्षमता संवर्धन

रायपुर  वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों के क्षमता संवर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (आरसीटीआरसी), नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त वीबी-जी राम जी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण  तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और तकनीकी अमले की कार्यदक्षता बढ़ाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं से जुड़े तकनीकी अमले को आधुनिक कार्यप्रणालियों, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा नवाचारपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनकी कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ बनाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। तकनीकी दक्षता से ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता को मिलेगी मजबूती प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित कार्यों के तकनीकी पहलुओं, निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की कार्यप्रणालियों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान और कार्यक्षेत्र में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया जा रहा है। तकनीकी मार्गदर्शिका से कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगी सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण भी किया गया। यह मार्गदर्शिका तकनीकी अमले के लिए कार्यक्षेत्र में उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में सहायक होगी। इसके माध्यम से निर्माण कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं और निर्धारित मानकों की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।  प्रशिक्षण में तकनीकी अमले की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। जिलों के बीच अनुभव और नवाचारों का होगा आदान-प्रदान दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों को अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों, सफल नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करेंगे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में एकरूपता लाने, तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजने और कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में मदद मिलेगी। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख उद्देश्य राज्य शासन द्वारा ग्रामीण अधोसंरचना के विकास और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में तकनीकी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है। वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी दक्षता का निरंतर संवर्धन आवश्यक है।

ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर  आयुक्त  तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक  तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का रविवार को दौरा कर ग्रामीण रोजगार, जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण परिवारों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त  सिन्हा ने धार-अपार अभियान के अंतर्गत नदी किनारे संचालित जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर नियोजित 138 श्रमिकों से संवाद कर उन्हें योजना के प्रावधानों एवं समय पर मजदूरी भुगतान की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप के माध्यम से स्वयं दर्ज कर कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। ’ग्रामीण अधोसंरचना एवं आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर’ आयुक्त  सिन्हा ने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम पंचायत चारभाठा में स्कूल शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इन्हें प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बाबामोहतरा में आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारमूलक एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने ग्रामीणों की भागीदारी से उपयोगी एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ क्षेत्र में किए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन कर आयुक्त  सिन्हा ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में ग्रामीणों की आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी सहायक हो सकते हैं। ’पोस्ट मानसून जलदूत ऐप से भूजल स्तर मापन की शुरुआत’ सिन्हा ने ग्राम पंचायत कठिया में पोस्ट मानसून जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एक कुएं के जलस्तर की रीडिंग लेकर उसे ऐप में अपलोड किया। इससे मानसून के बाद भूजल स्तर की स्थिति का आकलन करने तथा जल संरक्षण संबंधी कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी। ’समीक्षा बैठक में रोजगार सृजन और पारदर्शिता के निर्देश’ मैदानी निरीक्षण के उपरांत आयुक्त  सिन्हा ने बेमेतरा सर्किट हाउस में जिला पंचायत एवं जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।       निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान राज्य स्तरीय टीम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मती प्रेमलता पद्माकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, सहायक परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।