samacharsecretary.com

कियारा आडवाणी ने दीपिका पादुकोण की मांग को बताया सही, बोलीं– मेंटल हेल्थ पर गंभीरता जरूरी

  मुंबई एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में साल 2026 में आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’  से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया है. इसी बीच अब कियारा ने दीपिका पादुकोण  के आठ घंटे काम करने की मांग वाले मुद्दे पर अपनी राय देते हुए प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन के महत्व को लेकर बात किया है. ‘इंडस्ट्री में ज्यादा तनाव किसी के लिए अच्छा नहीं’ बता दें कि कियारा आडवाणीम ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए आठ घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस पर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है. कहा- किसी भी इंडस्ट्री में अत्यधिक तनाव किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता. उनका कहना है कि उनके काम का तरीका तीन प्वॉइंट्स पर निर्भर रहता है. पहला- गरिमा, दूसरा- संतुलन और तीसरा है सम्मान. यही आधार वो अपने घर पर और प्रोफेशनल स्टाफ पर भी लागू करती हैं. वहीं, फिल्मों में अपने काम को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो नई स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हैं. उनका कहना है कि मेरा किरदार शैली से ज्यादा कहानी की गहराई पर आधारित होता है. मैं कहानी को देखकर ही किसी फिल्म या स्क्रिप्ट का चयन करती हैं. मुझे जॉनर से कोई लेना-देना नहीं है. बेटी के जन्म के बाद काम को मैनेज करने को लेकर कियारा आडवाणी ने कहा- सरायाह के जन्म के बाद से मुझमें एक नई स्पष्टता और प्रेरणा आई है, अब मैं खुद के और दूसरों के मेंटल हेल्थ को भी काफी महत्व देती हूं. बता दें कि कियारा आडवाणी साल 2026 में सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया है.

दीपिका पादुकोण का सनी देओल परिवार से खास कनेक्शन, जानें अनीशा के दूल्हे के बारे में

मुंबई पादुकोण परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह तो सभी जानते हैं कि अनीशा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन से हो चुकी है और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। जश्न के माहौल के बीच, अनीशा के मंगेतर के बारे में एक खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, उनका नाम धर्मेंद्र से जुड़ा है, क्योंकि वे देओल परिवार, खासकर सनी देओल के बड़े बेटे के परिवार का हिस्सा हैं। दीपिका की बहन के होने वाले दूल्हे के बारे में सब कुछ जानिए। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण, देओल परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। इस रिश्ते का मतलब है कि अनीशा की रोहन से शादी के बाद, दीपिका और उनका परिवार धर्मेंद्र के परिवार का हिस्सा बन जाएंगे। रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। बिमल की पोत चिम्मू आचार्य, रोहन और दृशा आचार्य की मां हैं। कौन हैं रोहन आचार्य रोहन आचार्य दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं जो अपने परिवार के साथ काम करते हैं। वह दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण के मंगेतर हैं। अनीशा पादुकोण और रोहन आचार्य एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। उनकी मंगेतर अनीशा की बात करें तो वह एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। क्या करती हैं अनीशा पादुकोण? फिलहाल अनीशा 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ हैं, जिसकी स्थापना उनकी बहन दीपिका ने 2015 में की थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े कलंक को कम करना है। अनीशा ने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है। जल्दी ही शादी होने की उम्मीद हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पादुकोण परिवार अनीशा की शादी की तैयारी कर रहा है, जिसके जल्द ही होने की उम्मीद है। दीपिका पादुकोण की बहन और रोहन आचार्य की शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। दोनों परिवारों की ओर से बयान आने की उम्मीद है। अनीशा और रोहन ने अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को निजी रखा है, और उम्मीद है कि वे अपनी शादी की जानकारी भी उतनी ही निजी रखेंगे। दीपिका पादुकोण के ससुराल वाले (रणवीर सिंह के माता-पिता) कथित तौर पर रोहन आचार्य के पिता सुमित आचार्य के करीबी हैं।

दिवाली की खुशी में दीपिका और रणवीर ने दी बेटी दुआ की प्यारी तस्वीर, फैंस हुए कायल

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने इस दिवाली अपने फैंस को एक बहुत ही प्यारा तोहफा दिया है. दिवाली के शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी बेटी दुआ की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर धूम मच गई है. दुआ की मुस्कान और उसकी प्यारी सी झलक ने तस्वीरों को बहुत खास बना दिया है. फैंस इन तस्वीरों को देख बहुत खुश हो रहे है और कॉमेंट में प्यार लूटा रहे है. तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान दीपिका पादुकोण हमेशा अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं, इस बार भी इस त्योहार में अपने लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है. उन्होंने लाल रंग का खूबसूरत सब्यसाची आउटफिट पहना, जिसमें गोल्ड जरदोजी की कढ़ाई की गई थी. इस ट्रेडिशनल लुक में दीपिका बेहद रॉयल लग रही है. साथ ही दुआ भी लाल रंग प्यारी सी सूट पहने नजर आई, जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही है. रणवीर सिंह भी हमेशा अपने डैशिंग और एनर्जेटिक लुक्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आइवरी कलर का टेक्सचर्ड कुर्ता पहना था, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा था.  दीपिका और रणवीर की आने वाली फिल्में दीपिका और रणवीर की यह दिवाली सिर्फ रोशनी और फैशन की नहीं, बल्कि इमोशन और नई शुरुआत की है. अपनी बेटी दुआ के साथ उनका यह पहला फैमिली पोर्ट्रेट फैंस के दिलों में बस गया है. वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू की है. साथ ही उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में है. वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. 

दीपिका पादुकोण का खुलासा: मां बनने के बाद काम को लेकर बदला नजरिया, इंडस्ट्री पर भी ली क्लास

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से विवादों के चलते घिरी हुई हैं. उनकी आठ-घंटे शिफ्ट की डिमांड और ज्यादा पैसे मांगने पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हुई. जिसके चलते दीपिका को साउथ की दो बड़ी फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' से भी बाहर किया गया. एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने के कई कारण सामने आए थे.  मदरहुड पर बोलीं दीपिका CNBC TV18 को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने माना कि मां बनने के बाद वो कई मायनों में अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकली हैं. वो कहती हैं- मैं हमेशा से एक शांत और धैर्य रखने वाली इंसान रही हूं. मेरा टोलरेंस और पेशेंस लेवल काफी हाई है. लेकिन मुझे लगता है ये सब आपको सब्र रखना सिखाता है. ये आपको कंफर्ट जोन से बाहर पुश करता है. मुझे भी कंफर्ट जोन से इसने बाहर निकाला है. मां बनने के बाद मैं और ज्यादा सोशल हो चुकी हूं. मैं कभी सोशल पर्सन नहीं थी. अब दूसरे पेरेंट्स संग बात होती है. प्लेस्कूल का टर्म अचानक से फनी लगता है.  8 घंटे शिफ्ट विवाद पर क्या बोलीं दीपिका? दीपिका पादुकोण पर कई आरोप लगे थे. कई लोगों ने उनकी डिमांड्स को 'अनप्रोफेशनल' करार दिया था. अब एक्ट्रेस ने काफी समय बाद अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. CNN-TV18 संग बातचीत में दीपिका ने इंडस्ट्री के 'दोगलेपन' पर कहा, 'एक औरत होने के नाते अगर ये दबाव डालने जैसा लगता है, तो ऐसा ही सही. लेकिन ये कोई सीक्रेट नहीं है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार, मेल सुपरस्टार, सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं और ये कभी सुर्खियों में नहीं आया.' 'मैं अभी किसी का नाम नहीं लेना चाहती और इसे इतना बड़ा नहीं बनाना चाहती. लेकिन ये बात आम है, पब्लिकली कई मेल एक्टर्स के बारे में पता है जो सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं. उनमें से कई सोमवार से शुक्रवार तक सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं. वो वीकेंड पर काम नहीं करते. मुझे लगता है कि बड़ा मुद्दा ये है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को 'इंडस्ट्री' तो कहा जाता है, लेकिन हमने कभी भी असलीयत में उस तरह काम नहीं किया है. ये बहुत अव्यवस्थित इंडस्ट्री है और अब वक्त आ गया है कि हम इसमें सही व्यवस्था और स्ट्रक्चर लाएं.' दीपिका को लेकर ही क्यों पैदा हुई कॉन्ट्रोवर्सी? दीपिका की आठ-घंटे शिफ्ट वाली बात तब सामने आई थी जब उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से बाहर किया गया था. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस अपनी बेटी दुआ के पालन-पोषण के लिए मेकर्स से ऐसी डिमांड कर रही थीं, जिसे उन्होंने नकार दिया. दीपिका ने इसी बातचीत में आगे ये भी खुलासा किया है कि कई फीमेल एक्टर्स, जो मां बन चुकी हैं, वो भी आठ-घंटे काम करती हैं. लेकिन सिर्फ उन्हीं को लेकर विवाद पैदा हुआ है.  दीपिका ने आगे अपने विवाद पर कहा, 'मैंने कई लेवल्स पर ऐसा किया है. ये मेरे लिए नया नहीं है. मुझे लगता है, जहां तक पैसों का सवाल है, मुझे उसके साथ आने वाली हर चीज से निपटना पड़ा है. मुझे ये भी नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए, लेकिन मैं उन लोगों में से हूं जिन्होंने हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ी है.' मां का रोल सबसे बेस्ट- दीपिका दीपिका ने बताया कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं. जिस वक्त से उनकी छोटी बहन अनीशा का जन्म हुआ, वो मां बनना चाहती थीं. इसलिए उनका मानना है इस वक्त वो अपनी जिंदगी का बेस्ट रोल प्ले कर रही हैं. मदरहुड की जर्नी का हर पल एंजॉय कर रही हैं. दीपिका ने इंटरव्यू में अपनी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर भी बात की. उनका कहना है इंडस्ट्री में कई मेल सुपरस्टार सालों से 8 घंटे काम कर रहे हैं. मगर इसे लेकर कभी कोई हेडलाइन नहीं बनी. एक्ट्रेस ने फीमेल को मिलने वाली कम फीस पर भी रिएक्ट किया. दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, वो फिल्म कल्कि 2898AD के सीक्वल और स्पिरिट से वो बाहर हुई हैं. दोनों फिल्मों से उनके एग्जिट लेने के पीछे फीस और 8 घंटे की शिफ्ट बताई जा रही है. दीपिका को फैंस अल्लू अर्जुन संग मूवी में देखेंगे. इसे एटली डायरेक्ट करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका पादुकोण फिल्म किंग में भी नजर आएंगी. शाहरुख खान की मूवी में वो अहम रोल में दिखेंगी. शाहरुख के लिए दीपिका लकी चार्म हैं. दोनों ने साथ में सुपरहिट मूवीज दी हैं.  'और किसी अजीब वजह से कभी-कभी ये पब्लिक हो जाती हैं, जो ना तो मुझे पता है और ना ही मुझे इस तरह से पाला गया है. लेकिन हां, अपनी लड़ाइयां चुपचाप और सम्मानजनक तरीके से लड़ना ही मेरा तरीका है.' बात करें दीपिका के प्रोजेक्ट्स की, तो 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' से बाहर होने के बावजूद, वो फिलहाल दो बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. दीपिका शाहरुख खान की 'किंग' में काम कर रही हैं. इसके अलावा वो अल्लू अर्जुन- एटली की पैन इंडिया अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी.

कल्कि सीक्वल में नहीं दिखेंगी दीपिका? शेड्यूल और शर्तों को लेकर हुआ ब्रेकअप!

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. साल 2024 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका नजर नहीं आएंगी. मेकर्स ने ऐलान किया है कि एक्ट्रेस इस रोल में वापसी नहीं करेंगी. यह खबर सही में शॉकिंग है. कल्कि 2 में नहीं होंगी दीपिका नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को प्रोड्यूस करने वाली व्यजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस खबर को शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है. पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद, हमें एक साझेदारी नहीं मिल सकी. और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म कमिटमेंट और उससे भी अधिक की हकदार है. हम दीपिका को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.' दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में सुमति का रोल निभाया था, जो दुनिया का उद्धार करने वाले कल्कि की मां है. एक्ट्रेस को फिल्म में प्रेग्नेंट महिला के रूप में देखा गया था, जिसकी जान के पीछे कमल हासन यानी सुप्रीम यास्किन पड़ा है. इस पिक्चर के क्लाइमैक्स के दौरान दीपिका पादुकोण असल जिंदगी में भी प्रेग्नेंट थीं. उन्होंने 8 सितंबर 2024 को अपनी और रणवीर सिंह की बेटी दुआ को जन्म दिया था. 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन ने काम किया था. प्रभास इस फिल्म में डबल रोल में थे. उन्होंने एक बाउंटी हंटर और महाभारत के कर्ण का रोल निभाया था. डायरेक्टर नाग आश्विन की ये फिल्म महाभारत से प्रेरित थी. इसकी कहानी को कुरक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के 6000 साल बाद डिस्टोपियन दुनिया में सेट किया गया था, जहां एक 200 साल के गॉड किंग सुप्रीम यास्किन का राज है. इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाना था. दोनों में दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं, हालांकि अब चीजें बदल गई हैं. क्या है दीपिका के बाहर होने की वजह? दीपिका पादुकोण के 'कल्कि 2898 एडी' से बाहर होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि मेकर्स के ट्वीट में कमिटमेंट की बात कही गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट का चक्कर यहां भी हुआ है. इससे पहले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका बाहर हो गई थीं. तब बताया गया था कि उन्होंने मेकर्स से कई बड़ी डिमांड्स की थीं, जिनमें 8 घंटे की शिफ्ट और भारी-भरकम फीस शामिल थी.