samacharsecretary.com

डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं

रायपुर डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल से जोड़ दिया गया है। इससे आवेदकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और वे अपने मोबाइल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कबीरधाम जिले के परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 53 करोड़ 94 लाख 18 हजार 242 रुपये के राजस्व की प्राप्ति की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक 16 करोड़ 53 लाख 78 हजार 531 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।  परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कई सेवाओं को आधार नंबर आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के माध्यम से ऑटो अप्रूवल की सुविधा से जोड़ा गया है। इनमें लाइसेंस का नवीनीकरण, पता परिवर्तन तथा लाइसेंस की द्वितीय प्रति प्राप्त करने जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस व्यवस्था से आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। *वाहन संबंधी कार्यों में भी डिजिटल सुविधा* ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ वाहन संबंधी सेवाओं को भी ऑनलाइन और सरल बनाया गया है। आधार नंबर आधारित आवेदन के माध्यम से वाहन की आरसी बुक की द्वितीय प्रति, नामांतरण, पता परिवर्तन, वित्तपोषक का नाम दर्ज कराने तथा वित्तपोषक का नाम निरस्त कराने जैसे कार्यों में ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। *समय और श्रम की बचत, कार्यालय जाने की जरूरत कम* ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आवेदक अपने मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे परिवहन कार्यालय आने-जाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत होती है। साथ ही, डिजिटल सेवाओं के विस्तार से नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। *डिजिटल परिवहन सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* परिवहन विभाग की यह पहल नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने, सरकारी सेवाओं को तकनीक से जोड़ने तथा कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजस्व प्राप्ति में योगदान के साथ ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार जिले में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने में सहायक साबित हो रहा है।

डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान

डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान ऑनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों को धान बेचने में हो रही सुविधा रायपुर प्रदेश में धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है धान विक्रय होने के बाद त्वरित रूप से किसानों के खाते में भुगतान भी किया जा रहा है, जिससे किसान काफी खुश हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र सेंदरी पहुंचे ग्राम अमतरा के किसान धनीराम देवांगन को धान बेचने के बाद त्वरित रूप से 1 लाख 91 हजार रूपए की राशि खाते में आ गई। उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर भुगतान प्राप्त करने में उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई। इस त्वरित व्यवस्था से वे काफी खुश है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का जीवन अब संवर रहा है।   5 दिन के भीतर उनके खाते में राशि का हस्तांतरण      बिल्हा विकासखंड के सेंदरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचे ग्राम अमतरा के किसान श्री धनीराम देवांगन ने बताया कि वे 6 एकड़ में खेती करते हैं और इस वर्ष उन्होंने 140 क्विंटल धान बेचा। धान बेचने की पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि धान बेचने के बाद 5 दिन के भीतर उनके खाते में राशि का हस्तांतरण कर दिया गया है। बोनस राशि का भुगतान भी कुछ समय बाद मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के हित में लाई गई अनेक योजनों से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है, खेती करना अब लाभदायक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ भी मिल रहा है। सरकार की यह मदद छोटे किसानों के लिए बड़ा सहारा है। खेती किसानी के बहुत से खर्च इस राशि से पूरे हो जाते है।