samacharsecretary.com

ऐलोबेरा, महुआ से बने फेसपैक, तुलसी सीरप, आंवला जूस व बेल शर्बत बने सैलानियों की पसंद

दोपहर तक लगभग 1.58 करोड़ से अधिक की जड़ी-बूटियों और वन उत्पादों की हुई बिक्री आयुर्वेद चिकित्सक एवं पारम्परिक वैद्यों ने कार्यशाला मेंकिया दुर्लभ जड़ी-बूटियों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श मंत्री डॉ. शाह और राज्य मंत्री वन श्री अहिरवार मंगलवार को करेंगे मेले का समापन भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के छठे दिन सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र ऐलोबेरा , महुआ से बने फेशपैक, तुलसी सीरप, आंवला जूस और बेल शर्बत रहे। सैलानियों ने विंध्य हर्बल एम.एफ.पी. पार्क में बने ग्रोविट, च्यवनप्राश, त्रिफला, अर्जुन, चाय, महुआ  फेशपैक और अन्य स्वास्थ्यवर्धक औषधियां भारी मात्रा में खरीदीं। मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सकों और पारम्परिक नाड़ी वैद्यों की कार्यशाला का आयो जन किया गया। कार्यशाला में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये पारम्परिक वैद्य शामिल हुये। मेले का समापन 23 दिसंबर मंगलवार को जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार शाम 5 बजे करेंगे। समापन की ओर अग्रसर अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के प्रति सैलानियों का उत्साह कम होता नज़र नहीं आ रहा है। सैलानी भारी संख्या में आयुर्वेदिक उत्पाद, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और आकर्षक प्रदर्शनियां देखने पहुंच रहे हैं। सोमवार दोपहर तक 1.58 करोड़ रूपये से अधिक की जड़ी-बूटियों और वन उत्पादों की बिक्री हुई। निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के लिये स्थापित ओ.पी.डी. में आज 120 आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं परंपरागत वैद्यों द्वारा आज 500 से अधिक लोगों को निःशुल्क परामर्श देकर लाभान्वित किया गया। निःशुल्क ओ.पी.डी. परामर्श की सुविधा 23 दिसंबर मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित की जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में सोमवार को राजधानी भोपाल के विभिन्न आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के विद्यार्थी भारी संख्या में सैलानी के रूप में आये। उन्होंने प्रदर्शर्नियों को बड़ी तन्मयता से देखा और जिला यूनियनों, प्राथमिक वनोपज समितियों एवं वन धन केन्द्रों के स्टॉल्स पर उपलब्ध जड़ी बूटियों के बारे में भी जानकारी ली। वन मेले में सोमवार को शालेय विद्यार्थियों की इंस्ट्रुमेंटल संगीत की प्रस्तुति, लोक गायन, नुक्कड़ नाटक और आर्केस्ट्रा की प्रस्तुतियां देर शाम तक होती रहीं। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के लगभग 70 विद्यार्थी ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को वनपज संघ की एमडी डॉ. समीता राजोरा ने पुरस्कार प्रदान किये।

चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। खासकर चेहरे की त्वचा, जो हमेशा खुली रहती है, धूल, प्रदूषण और गंदगी की चपेट में सबसे पहले आती है। इसके कारण चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जो रंगत को फीका, त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं। इन्हें हटाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने और उसे चमकदार बनाने के लिए 5 कारगर फेस पैक्स । बेसन और दही का पैक सामग्री-     2 चम्मच बेसन     1 चम्मच दही     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें। सूख जाने के बाद हल्के हाथों से गोल-गोल मोशन में रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। फायदे- बेसन एक नैचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएंटर की तरह काम करता है, जो डेड सेल्स को हटाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को कोमल बनाता है और हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे चमकदार बनाता है। ओट्स और शहद का स्क्रब पैक सामग्री-     2 चम्मच पिसा हुआ ओट्स     1 चम्मच शहद     गुलाबजल बनाने का तरीका- ओट्स को हल्का गीला करके उसमें शहद मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। फिर गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए धो लें। फायदे- दलिया एक कोमल स्क्रबर है, जो डेड सेल्स को आसानी से हटा देता है और त्वचा के पोर्स को साफ करता है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। कॉफी और नारियल तेल का एक्सफोलिएटिंग पैक सामग्री-     1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी     1 चम्मच नारियल तेल बनाने का तरीका- दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट और लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। फायदे- कॉफी के दाने एक नेचुरल और असरदार स्क्रब का काम करते हैं, जो डेड सेल्स को हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। नारियल तेल गहराई से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है। यह पैक त्वचा को एक नई चमक देने में मदद करता है। संतरे के छिलके और दूध का पैक सामग्री-     1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर     1 चम्मच कच्चा दूध बनाने का तरीका- दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। फायदे- संतरे के छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करता है। यह पैक त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है। पपीता और शहद का पैक सामग्री-     2 चम्मच पका हुआ पपीता     आधा चम्मच शहद बनाने का तरीका- पपीते को मैश करके उसमें शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। फायदे- पपीता एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को कोमल बनाता है। शहद इसमें नमी जोड़ता है और त्वचा को पोषण देता है। यह पैक त्वचा को तुरंत तरोताजा और चमकदार बना देता है।