samacharsecretary.com

गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए नया 1.5 टन AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह टाइम आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है। दरअसल, Flipkart और Amazon इस समय कई ब्रांडेड एयर कंडीशनर पर बड़ी छूट दे रहे हैं। इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Voltas, Godrej और Lloyd जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के 1.5 टन AC पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही हैं। कुछ मॉडल्स पर हजारों रुपये तक की कीमत कम हो गई है, जिससे आप काफी ज्यादा कम बजट में बेहतर कूलिंग वाला AC खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं 1.5 टन AC पर मिल रही 5 सबसे बड़ी डील्स के बारे में… लिस्ट का पहला AC गोदरेज का है जो अमेजन पर फ्लैट 30% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 29,490 रुपये में मिल रहा है जो काफी शानदार डील लग रही है। AC पर खास बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन से 1250 रुपये और HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के जरिए 750 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। AC पर खास 4,800 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। Voltas 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter 4-IN-1 लिस्ट का अगला AC Voltas का है जो फ्लिपकार्ट पर फ्लैट 47% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 30,990 रुपये में मिल रहा है। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card और ICICI Bank Credit कार्ड पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC 5 in 1 Convertible इस लिस्ट का अगला AC Lloyd का 1.5 टन 3 Star Inverter Split AC है जो अभी अमेजन पर काफी सस्ते में मिल रहा है। 47% डिस्काउंट के बाद इस AC की कीमत सिर्फ 30,990 रुपये रह गई है। HDFC Bank Credit Card EMI और Non-EMI ऑप्शन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। AXIS Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ भी 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ONIDA 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter फ्लिपकार्ट पर ONIDA का ये AC भी इस वक्त काफी ज्यादा कम कीमत पर मिल रहा है। AC पर 36% तक फ्लैट डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 26,990 रुपये रह गई है। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card और ICICI Bank Credit कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। Daikin 2025 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC लिस्ट का आखिरी AC भी इस वक्त काफी ज्यादा कम कीमत पर मिल रहा है। Daikin के इस AC को आप 36% तक फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 34,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इस AC पर भी खास बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जहां से आप Axis Bank Credit Card के साथ 2500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं।

फ्लिपकार्ट हब में बड़ा फर्जीवाड़ा, ₹2.89 लाख की हेराफेरी, तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़  देश की नामी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के हब से इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के ईओ राकेश कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, जुलाई और अगस्त माह के दौरान हब से डिलीवरी के लिए भेजे गए सैमसंग और शाओमी एलईडी टीवी, इन्वर्टर, एसी, इंडक्शन कुकर, प्रेशर कुकर और सूटकेस को कस्टमर उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर रिटर्न दर्शाया गया। असली सामान की जगह नकली वस्तुएं रख दी गईं इसके बाद डिब्बों से असली सामान निकालकर उनकी जगह नकली सामान रखकर उन्हें वापस हब में जमा करा दिया गया। जांच में सामने आया है कि तमोली पाड़ा, अलीगढ़ निवासी ईशु और सराय हकीम पोल निवासी यश मोहन वार्ष्णेय ने सुनियोजित तरीके से इस हेराफेरी को अंजाम दिया। एक दिसंबर 2025 को मथुरा माट और हस्तपुर क्षेत्र में एलईडी टीवी की डिलीवरी के दौरान भी इसी तरह की गड़बड़ी की गई, जिसमें श्रीरामपुरम प्रिंस नगर कॉलोनी निवासी राहुल कुमार की भूमिका भी सामने आई है। अब तक कुल 21 शिपमेंट में की हेराफेरी उजागर कंपनी प्रबंधन के अनुसार, अब तक कुल 21 शिपमेंट में इस तरह की हेराफेरी उजागर हो चुकी है, जिससे फ्लिपकार्ट को 2 लाख 89 हजार 265 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सभी संदिग्ध शिपमेंट की ट्रैकिंग आईडी और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। थाना रोरावर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

बंदूक और गांजा सहित आपत्तिजनक ऐड्स को लेकर Flipkart फिर चर्चा में

 नई दिल्ली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आपत्तिजनक विज्ञापन चलाने के आरोप लग रहे हैं. कुछ स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमे आपत्तिजनक फ़ोटोज़ दिख रही हैं.  Reddit पर कई यूजर्स लगातार Flipkart के सोशल मीडिया ऐंड कैंपेन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इन तस्वीरों में मॉडल्स की न्यूड तस्वीरें, गांजा , बंदूक़ और नेकेड मैनिक्यून्स दिख रहे हैं.  लोगों कि शिकायत ये भी है कि सोशल मीडिया पर अचानक से फ्लिपकार्ट के आपत्तिजनक ऐड्स दिख जाते हैं. लेकिन लिंक पर क्लिक करते ही कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स दिखने लगते हैं सवाल ये है कि आख़िर Flipkart इस तरह के आपत्तिजनक ऐड्स क्यों दिखाता है? एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ये एक तरह के क्लिकबेट होते हैं. इनमे लिस्ट किए गए प्रोडक्ट असली होते हैं और आपत्तिजनक नहीं होते, लेकिन ऐड कैंपेन में आपत्तिजनक तस्वीरें होती हैं, ताकि यूजर्स उन पर क्लिक करके वेबसाइट तक आ जाएं.  उदाहरण के तौर पर ऐड कैंपेन में दिखाई गई गन 100% असली लगती है. लेकिन आप जैसे लिंक पर जाते हैं तो वेबसाइट पर टॉय गन दिखती है. ज़ाहिर है भारत में किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बंदूक़ की खरीद फरोख्त नहीं की जा सकती है.  इसी तरह दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे फोटो में दिख रहा गांजे की जगह ड्राई फ्लावर्स ओपन होते हैं, इसी तरह न्यूड फ़ोटोज़ में कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स खुलते हैं. इस तरह के स्क्रीनशॉट्स Reditt पर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं.  Reditt पर कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा है कि इस तरह के ऐड्स सिर्फ उन्हें ही दिखते हैं जो ऐसे कीवर्ड्स यूज करते हैं. लेकिन सच्चाई ये नहीं है, क्योंकि यहां कुछ ऐसे यूजर्स भी इन ऐड्स के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट कर रहे हैं जिन्होंने साइनअप तक नहीं किया है.  इससे पहले भी सोशल मीडिया पर फ्लिपकार्ट की तरफ से चलाए जाने वाले आपत्तिजनक ऐड्स की शिकायत यूजर्स कर चुके हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से इसे लेकर चुप्पी ये दर्शाती है कि कंपनी को ये पता है, लेकिन क्लिकबेट के चक्कर में कुछ नहीं कहती है.  हमने Flipkart से इस बारे में पूछना चाहा तो कंपनी की तरफ़ से क्वेरी ईमेल करने के लिए कहा गया. हमने Flipkart को उन स्क्रीनशॉट्स के साथ ईमेल किया है. लेकिन दो दिन से कंपनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

Flipkart दिवाली सेल लाइव! ब्रांडेड फोन्स मिल रहे हैं आधी कीमत में

नई दिल्ली Flipkart पर नई सेल शुरू हो रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग बैंग दिवाली सेल शुरू हो गई है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि इस सेल से आप होम अप्लायंस और दूसरे प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकेंगे.  Flipkart Sale में iPhone 16, Nothing Phone 3 और Google Pixel समेत दूसरे फोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. स्मार्टफोन के अलावा आप टीवी, लैपटॉप और दूसरे होम अप्लांयस को भी सस्ते में खरीद पाएंगे. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.  सस्ते में मिल रहा iPhone  सेल में ज्यादातर लोगों का फोकस iPhone पर होता है. अगर आपने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल मिस कर दी है, तो भी आपके पास एक मौका है. सेल में iPhone 16 डिस्काउंट के बाद 54,999 रुपये में मिलेगा. इसमें 3 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है. इसके अलावा iPhone 16 Pro को आप 84,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं iPhone 16 Pro Max सेल में 1,02,999 रुपये में मिलेगा. ये कीमत डिस्काउंट के बाद की है. वहीं iPhone 14 को आप डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये में खरीद पाएंगे.  सैमसंग फोन्स पर भी बंपर ऑफर  Samsung Galaxy S24 को आप फ्लिपकार्ट सेल से 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Galaxy A35 5G आपको 17,999 रुपये में मिलेगा. वहीं Samsung Galaxy S24 FE को आप 29,999 रुपये में खरीद पाएंगे. सेल में Galaxy F36 सिर्फ 13,999 रुपये में मिलेगा.  इसके अलावा Nothing Phone 3 को आप 39,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ये फोन आधी कीमत पर मिल रहा है, जो जुलाई में ही लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. वहीं Phone 3a Pro को आप 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे.  सस्ते में मिलेगा स्मार्ट टीवी स्मार्टफोन के अलावा सेल में स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट मिलेगा. 20 हजार रुपये से कम कीमत में आपको 43-inch के स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे. सितंबर महीने में सरकार ने GST रेट में बदलाव किया है. पहले स्मार्ट टीवी पर 28 फीसदी GST लगता था, जो अब घटकर 18 फीसदी हो गया है. जीएसटी दर में बदलाव के साथ ही सेल में मिल रहे डिस्काउंट के बाद ये टीवी खरीदने का अच्छा मौका है.

यूजर्स का Flipkart पर गुस्सा, प्री-रिज़र्व के नाम पर 5000 वसूले, अब तक नहीं मिला फोन या रिफंड

मुंबई  अमेरिकी कंपनी Wallmart की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं. कंपनी पर आरोप है कि सेल के दौरान Pre Researve पास 5,000 रुपये में बेचा गया. कंपनी ने दावा किया कि 5000 रुपये का पास खरीदने वाले को iPhone 16 Pro सस्ते में मिलेगा.  दरअसल Big Billion Days सेल से कुछ ही दिन पहले Flipkart ने iPhone 16 Pro के लिए Pre Pass बेचना शुरू कर दिया था. अच्छी बात ये है कि कई लोगों ने ये पास खरीदा और उन्हें लगभग 70 हजार रुपये में iPhone 16 Pro मिला भी. लेकिन जिन्हें iPhone 16 Pro नहीं मिल पाया उन्हें कंपनी पैसे वापस नहीं कर रही है.  जाहिर है कंपनी ने iPhone 16 Pro के लिमिटेड युनिट्स ही कम क़ीमत पर बेचे हैं. इसलिए उन सभी लोगों को iPhone 16 Pro नहीं मिल पाया जिन्होंने 5000 रुपये का पास खरीदा था.  इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने iPhone 16 Pro बुक भी कर लिया था, लेकिन बाद में फ्लिपकार्ट ने ख़ुद ही उसे कैंसिल कर दिया. यहां तक कि कुछ यूजर्स ने फ्लिपकार्ट पर ये भी आरोप लगाए हैं कि उनका ऑर्डर उनके नजदीकी हब तक पहुंचने के बाद कंपनी ने उसे कैंसिल कर दिया है.  अभिषेक यादव नाम के एक X यूजर ने एक पोस्ट में लिखा है कि जिन लोगों को iPhone 16 Pro नहीं मिल पाया उनका 5000 रुपये का नुक़सान हो गया. क्योंकि कंपनी के टर्म्स में साफ़ लिखा है कि ये 5000 रुपये का प्री पास नॉन रिफंडेबल है.  चूंकि Flipkart ने अपने टर्म्स एंड कंडीशन में पहले ही साफ़ कर दिया था कि 5000 रुपये का ये पास नॉन कैंसिलेबल और नॉन रिफंडेबल है. अगर पहले 48 घंटों के अंदर कस्टम iPhone 16 Pro (128GB) खरीदने में असमर्थ रहता है तो पास कैंसिल हो जाएगा और पैसे वापस नहीं मिलेंगे.  अब सोचिए, लाखों यूजर्स ने 5000 रुपये का पास लिया होगा, लेकिन iPhone 16 Pro कितने यूजर्स को मिला ये साफ़ नहीं है. हालांकि X पर ज़्यादातर पोस्ट ऐसे ही मिलेंगे जिनमे ये दावा किया जा रहा है कि 5000 रुपये का पास खरीदने के बावजूद उन्हें iPhone 16 Pro डिस्काउंटेड रेट में नहीं मिला. ऐसे में कंपनी ने यूजर्स के 5000-5000 रुपये ले कर काफी पैसा बनाया.  बेहतर प्रैक्टिस ये होता कि 5,000 में प्री पास अगर कंपनी बेच रही है और iPhone 16 Pro डिस्काउंटेड रेट में यूजर को नहीं मिला. ऐसे में  कस्टमर्स को 5000 रुपये या तो रिफंड कर दिए जाने चाहिए थे या किसी दूसरे प्रोडक्ट को खरीदने पर एडजस्ट हो जाने चाहिए था. लेकिन कंपनी ने दूसरा रूख अपनाना बेहतर समझा. कुल मिला कर ये कि जिन्हें किसी भी रीजन से iPhone 16 Pro 128GB नहीं मिल पाया उनके 5,000 रुपये डूब गए.  X पर कई यूजर्स Flipkart के ख़िलाफ़ कंज्यूमर कोर्ट में मुकदमा करने की भी बात कह रहे हैं. उनका दावा है कि ऐसे हजारों यूजर्स हैं जिनके 5,000 रुपये डूबे हैं और इससे Flipkart ने अनफेयर तरीके से पैसे बना रही है. 

iPhone खरीदना है तो पहले खरीदो पास! Flipkart के Big Billion Days का अजीब ऑफर वायरल

नई दिल्ली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली इंडियन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने Big Billion Days सेल के लिए एक अनोखी स्कीम शुरू की है. सस्ते में iPhone खरीदने के लिए कंपनी ने 5000 रुपये का पास बेचना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस स्कीम की लोग आलोचना भी कर रहे हैं. दरअसल Flipkart ने Big Billion Days के लैंडिंग पेज पर लिखा है कि iPhone 16 Pro सिर्फ 70 हजार रुपये में ही मिलेगा. जबकि iPhone 16 Pro की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक साल के अंदर Apple का कोई Pro फोन एक सिर्फ 70 हजार रुपये में मिलने लगा हो.  Flipkart के मुताबिक़ जो यूजर 5000 रुपये का पास खरीदता है उसे iPhone 16 Pro सस्ता मिलेगा. कंपनी ने दावा किया है कि Big Billion Days सेल के पहले 24 घंटे में एर्ली ऐक्सेस के तहत उन्हीं यूजर्स को सस्ते iPhone मिलेंगे जो 5000 रुपये का पास खरीदेंगे.  Flipkart का 5000 रुपये पास वाला ऑफ़र तीन स्मार्टफोन्स के लिए है. इनमे iPhone 16 Pro 128GB, iPhone 16 Pro 256GB और iPhone 16 Pro Max 256GB मॉडल्स शामिल हैं.  Flipkart ने दावा किया है कि सेल के दौरान iPhone 16 Pro सिर्फ 70 हज़ार रुपये से मिलना शुरू हो जाएगा. जबकि इसकी लॉन्च क़ीमत 1 लाख 30 हज़ार रुपये है.  iPhone 16 Pro Max को यूजर्स 90 हजार रुपये में ख़रीद सकेंगे, जबकि इसकी लॉन्च क़ीमत लगभग 1 लाख 45 हज़ार रुपये थी. आईफोन को लेकर भारत में काफी क्रेज है और कई लोगों ने पास खरीद भी लिया है. X पर कई लोगों की शिकायत है कि एरर की वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं.  आपके लिए जानना इंपॉर्टेंट है कि ये 5000 रुपये वाला पास नॉन रिफंडेबल है और इसे आप कैंसिल भी नहीं करा सकते हैं. यानी अगर आप फैसला बदलते हैं तो आपको ये पैसा वापस नहीं मिलेगा. Flipkart का ये पास Big Billion Days Sals के शुरुआती 24 घंटे तक ही वैलिड रहेगा. यानी आप इसे अर्ली ऐक्सेस के तौर पर यूज कर पाएंगे. एक कस्टमर सिर्फ एक ही पास खरीद सकेगा.  फ़िलहाल ये साफ़ नहीं है कि जिन यूजर्स को 5000 रुपये वाला पास खरीदने के बाद भी iPhone 16 Pro या Pro Max नहीं मिलता है तो उस केस में क्या होगा? मुमकिन है कंपनी पैसे वापस कर दे. लेकिन कंपनी अगर ऐसा नहीं करती है तो ये यूजर्स के साथ नाइंसाफी होगी.